मेष राशिफल 15 मई 2026: मेष राशि वालों के लिए शुरू हुआ अच्छा समय, करियर-पैसा और रिश्तों में दिखेगा बड़ा बदलाव
Aaj ka Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope 15 May 2026: राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है। आइए जानते हैं, मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 15 मई 2026 का दिन…

Aries Horoscope Today 15 May 2026, Aaj ka Mesh Rashifal, मेष राशिफल- मेष राशि वालों के लिए आने वाले दिन पहले के मुकाबले काफी बेहतर रह सकते हैं। जो लोग पिछले कुछ समय से किसी न किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, उन्हें अब थोड़ा हल्का महसूस होने लगेगा। मन में जो दबाव था, वो धीरे-धीरे कम होगा। इस समय आपके अंदर अलग ही जोश देखने को मिल सकता है। काम करने का मन करेगा और रुके हुए काम भी धीरे-धीरे बनने लगेंगे। कई बार ऐसा होता है कि मेहनत तो बहुत करते हैं लेकिन उसका फायदा नहीं दिखता। अब वही मेहनत असर दिखाती नजर आ सकती है।
मेष राशि का स्वास्थ्य राशिफल- सेहत पहले से बेहतर रहेगी
अगर पिछले दिनों शरीर में कमजोरी, थकान या सुस्ती ज्यादा महसूस हो रही थी तो अब फर्क दिखाई देगा। शरीर में ताकत बढ़ेगी और मन भी पहले से ज्यादा शांत रहेगा। हालांकि इसका मतलब ये नहीं कि लापरवाही शुरू कर दें। बाहर का ज्यादा खाना और देर रात तक जागना अभी भी नुकसान कर सकता है। लेकिन कुल मिलाकर पहले से राहत महसूस होगी।
मेष राशि का करियर राशिफल- नौकरी और काम में बढ़ेगा भरोसा
ऑफिस में लोग आपके काम को नोटिस करेंगे। कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर लंबे समय से किसी मौके का इंतजार था तो अब अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उनके लिए भी समय ठीक माना जा रहा है। वहीं बिजनेस करने वालों को नए काम या नए लोगों से फायदा मिल सकता है। इस दौरान आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ेगा। लोग आपकी सलाह को गंभीरता से सुन सकते हैं।
मेष राशि का लव राशिफल- रिश्तों में आएगी मिठास
घर और रिश्तों का माहौल भी पहले से बेहतर रहेगा। पार्टनर के साथ चल रही छोटी-मोटी नाराजगी कम हो सकती है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच बातचीत और भरोसा दोनों बढ़ेंगे। शादीशुदा लोगों को भी घर में सुकून महसूस होगा। बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती हैजिन लोगों के बच्चे हैं, उन्हें उनकी तरफ से खुशी मिल सकती है। पढ़ाई या करियर को लेकर कोई अच्छी बात सुनने को मिल सकती है। काफी समय से अगर बच्चों को लेकर मन में चिंता थी तो अब थोड़ा चैन महसूस हो सकता है।
मेहनत का फायदा मिलेगा
सबसे जरूरी बात ये है कि इस समय आपकी मेहनत खाली नहीं जाएगी। धीरे-धीरे चीजें आपके हिसाब से बनती दिखेंगी। जो काम काफी समय से अटके हुए थे, उनमें अब आगे बढ़ने की उम्मीद दिखाई दे सकती है। कुल मिलाकर मेष राशि वालों के लिए यह समय राहत, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने वाला कहा जा सकता है।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


