Hindi Newsधर्म न्यूज़aries horoscope today 14 november 2025 aaj mesh rashi ka rashifal daily future predictions
मेष राशिफल 14 नवंबर: पार्टनर से बात करते हुए भूलकर भी ना करें ये गलती, आज ना लें किसी से उधार

मेष राशिफल 14 नवंबर: पार्टनर से बात करते हुए भूलकर भी ना करें ये गलती, आज ना लें किसी से उधार

संक्षेप: Aaj ka Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope 14 November 2025: 12 राशियों के राशिचक्र में पहली राशि मेष होती है। जिनके जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर करता है, उन लोगों की राशि मेष होती है। आज के दिन आप फोकस्ड रहेंगे और अंदर से काफी फ्रेश महसूस करने वाले हैं।

Thu, 13 Nov 2025 08:23 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Aries Horoscope Today 14 November 2025, Aaj ka Mesh Rashifal, मेष राशिफल: आज आप काफी फोकस्ड रहेंगे। अंदर से काफी फ्रेश महसूस होगा। आज आपको आपकी ग्रोथ भी नजर आएगी। आज के दिन दोस्तों और कलीग्स से बात करेंगे तो हो सकता है कि किसी नए मौके की लीड मिल जाए। ये समय है आगे बढ़ने का लेकिन अपने कदम आराम से आगे बढ़ाएं। आज सोच में क्लैरिटी आएगी। आपमें काम को लेकर एक अलग तरह का जोश होगा। बस इस बात का ध्यान रखिए कि एक समय पर बस एक ही काम करना है। लोगों से विनम्रता के साथ बात करें। पूरा कॉन्फिडेंस के साथ अपना काम करिए। आज लिए गए सारे फैसले कल को नया फर्क ले आएंगे। आज दोस्त आपकी मदद करेंगे और इससे आपकी कई मुश्किलें कम होंगी। जानिए आज का पूरा दिन आपके लिए कैसा जाने वाला है?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मेष लव राशिफल

आज आपकी एनर्जी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगी। पार्टनर से अपनी फीलिंग्स को खुलकर बताइए। आप पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनिए। आज आपके छोटे-छोटे जेस्चर काफी मायने रखेंगे। पार्टनर को प्यार भरा मैसेज भेज दें। छोटे-मोटे काम में उनकी मदद कर दें। पार्टनर के साथ शांति से कुछ पल बिताएं। एक-दूसरे का ख्याल रखें। आज पार्टनर के साथ अपने फ्यूचर की बात करें, लेकिन किसी भी तरह की बहसबाजी से बचिए। अगर आप सिंगल हैं तो किसी दोस्त के साथ दिलचस्प रिश्ता शुरू होने की गुंजाइश है। रिश्ते में थोड़ा सब्र बरकरार रखिए। इससे पार्टनर के साथ रिश्ता गहरा और भरोसेमंद बनेगा।

ये भी पढ़ें:शुक्रवार के उपाय: सोने से पहले जरूर करें ये काम, दूर होगी सारी मुसीबत

मेष करियर राशिफल

ऑफिस में आज आप अपने काम को लेकर काफी क्लियर रहेंगे। पूरा फोकस होकर आप अपना काम करेंगे। बस इतना ध्यान रखें कि आपको एक समय में बस एक ही काम करना है। आज आपका शांत रवैया आपकी टीम को काफी प्रभावित करेगा। साथ ही कलीग की ओर से आपको मदद मिलेगी। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। अगर कोई दिक्कत आए तो इसे सुलझाने के लिए बस आसान तरीका अपनाइए। अगर दिमाग में कोई आइडिया आता है तो उसे तुरंत नोट कर लें। इसे आप किसी भरोसेमंद दोस्त या कलीग के साथ डिस्कस भी कर सकते हैं। आपकी मेहनत इस हफ्ते के अंत तक रंग जरूर लाएगी और आपकी पोजीशन भी मजबूत बनेगी।

मेष आर्थिक राशिफल

आज पैसों के मामले में दिन अच्छा जाने वाला है लेकिन आपको अचानक होने वाले बड़े खर्चों से बचकर रहना है। कुछ भी खर्चा करने से पहले आप पहले अपना बजट देख लें। रोज छोटी-छोटी बजट करें। इससे आगे चलकर आपको मदद मिलेगी। किसी बात को लेकर कोई उलझन हो तो परिवार के किसी सदस्य या फिर भरोसेमंद दोस्त की सलाह ले सकते हैं। आज कहीं से कुछ पैसे मिल सकते हैं, लेकिन इसे सोच-समझकर ही खर्च करें। अभी से साफ-सुथरा हिसाब बनाकर रखिए। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक आप किसी से पैसा उधार ना लें।

ये भी पढ़ें:शुक्रवार के दिन नहाने से पहले कर लें ये छोटा सा काम, मिलेगी लग्जरी लाइफ

मेष स्वास्थ्य राशिफल

आज अपनी एनर्जी को बैलेंस में रखने के लिए रूटीन अपनाइए। रोज एक ही समय पर उठिए। आज काम शुरू करने से पहले पानी जरूर पिएं। सुबह हल्की वॉक पर जा सकते हैं। इसी के साथ स्ट्रेचिंग करना भी सही रहेगा। इससे मन फ्रेश रहेगा और दिन भर कम थकान महसूस होगी। अगर थकान लगे तो आराम जरूर करें। स्क्रीन टाइम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक से आंखों को आराम मिलेगा। अगर किसी भी तरह का तनाव हो तो गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस करिए। अगर आज शाम तक मन उदास सा लगे तो किसी भरोसेमंद दोस्त या परिवार से बात कर सकते हैं। आप चाहे तो अपने विचारों को डायरी में भी लिख सकते हैं।

मेष राशि के गुण

ताकत: आशावादी, ऊर्जावान, ईमानदार, बहुप्रतिभाशाली, साहसी, उदार, हंसमुख, जिज्ञासु

कमजोरी: लापरवाह, तर्क-वितर्क करने वाला, जोर से बोलने वाला, अधीर

प्रतीक: राम

तत्त्व: अग्नि

शरीर का भाग: सिर

राशि स्वामी: मंगल

शुभ दिन: मंगलवार

शुभ रंग : लाल

भाग्यशाली अंक: 5

शुभ रत्न: माणिक्य

मेष अनुकूलता चार्ट-

स्वाभाविक झुकाव: मिथुन, सिंह, धनु, कुंभ

अच्छी अनुकूलता: मेष, तुला

औसत अनुकूलता: वृषभ, कन्या, वृश्चिक, मीन

किस राशि के साथ कम जमेगी: कर्क, मकर

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!