Hindi Newsधर्म न्यूज़aries horoscope today 13 november 2025 aaj ka mesh rashi ka rashifal daily future predictions
मेष राशिफल 13 नवंबर: ऑफिस में आज भूलकर भी ना करें ये गलती, रिस्की इन्वेस्टमेंट से बचने की करें कोशिश

मेष राशिफल 13 नवंबर: ऑफिस में आज भूलकर भी ना करें ये गलती, रिस्की इन्वेस्टमेंट से बचने की करें कोशिश

संक्षेप:

Aaj ka Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope 13 November 2025: राशिचक्र में पहली राशि मेष की होती है। जिन लोगों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर करता है, उनकी राशि मेष होती है। आज के दिन मेष राशि वाले खुश रहेंगे लेकिन धैर्य बनाकर रखना जरूरी है।

Nov 12, 2025 08:28 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Aries Horoscope Today 13 November 2025, Aaj ka Mesh Rashifal, मेष राशिफल: आज मेष राशि वालों की सोच में क्लैरिटी रहेगी। आज का दिन हर मायने में आपके लिए खास रहने वाला है। अपनी सोच को पॉजिटिव रखें और छोटी-छोटी आदतों को अपने रूटीन में शामिल करें। आज आपके हर एक छोटे फैसले एक दिन आपको अच्छी ग्रोथ देंगे। वहीं आज के दिन अपने मन की सुनें। दूसरों के साथ प्यार से रहने की कोशिश करें। आपके जो दोस्त हैं, उनके साथ ईमानदार रहें। जो भी मौके मिलते जाएं, उन्हें प्यार से अपनाएं। इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी चीज में कोई जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आज धैर्य बनाकर रखेंगे तो अच्छा होगा और इससे आपको सफलता भी मिलेगी। आज दिन के अंत में मन शांत और खुश रहेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेष लव राशिफल

आज प्यार के मामले में आपका दिन सही जाने वाला है। पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ ना कुछ जेस्चर जरूर दिखाएं। जब भी फुर्सत में आपकी बात हो तो प्यार से और आराम से उनकी बातों को सुनें। पार्टनर की हर एक छोटी कोशिश की तारीफ जरूर करें। अगर आप सिंगल हैं तो किसी ग्रुप में जरूर शामिल हो। हो सकता है कि इस ग्रुप में आपको आपके जैसे लोग ही मिल जाएं। रिश्ते में धैर्य जरूरी है तो किसी भी तरह की जल्दबाजी ना दिखाएं। बात करते वक्त सही शब्दों का इस्तेमाल करें। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत बनेगा। साथ ही पार्टनर और आपके बीच प्यार और भरोसा दोनों ही बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: इन 3 दिनों में भूलकर भी ना करें गृह प्रवेश, धन-धान्य होगा नाश

मेष करियर राशिफल

आज आप काम में बिजी रहेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि सारे काम एक साथ ना शुरू करें। इससे आप परेशान हो जाएंगे और डेडलाइन के वक्त काफी कन्फ्यूजन होगा। ऑफिस में आपको ये गलती नहीं करनी है। एक काम को पूरा करके ही दूसरा काम हाथ में लें। अपनी प्रियॉरिटी को ध्यान में रखकर ही सारी प्लानिंग करें। जो काम होते जाए उन पर ओके लिखते जाए। साथ ही अगर किसी चीज को लेकर दिक्कत हो तो बेहिचक मदद लें। टीमवर्क के साथ आप कोई भी समस्या को पल भर में सुलझा लेंगे। अगर कोई दिक्कत भी आती है तो अपना धैर्य ना खोएं।

ये भी पढ़ें:गुरुवार को गलती से भी ना करें इन चीजों का दान, जान लें सही तरीका

मेष आर्थिक राशिफल

आज के दिन आप खर्चा ज्यादा ना ही करें तो अच्छा होगा। अपने खर्चों पर ठीक से नजर रखें। जहां भी हो सके वहां बचत करने की कोशिश जरूर करें। आज के दिन इन्वेस्टमेंट करते हुए थोड़ा सावधान रहें। कोई बड़ा या रिस्की इन्वेस्टमेंट करने से बचिए। अगर आज आप सोच-समझकर कोई प्लान बनाएंगे तो आगे चलकर आपको टेंशन कम होगी। पैसों के मामले में सोच-समझकर ही फैसले लें। वहीं अगर कोई बड़ा खर्चा करना है तो अपने परिवार के किसी अनुभवी शख्स की सलाह लें। ऐसा करेंगे तो आप गलत फैसले लेने से बच जाएंगे।

मेष स्वास्थ्य राशिफल

आज आप अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें। लाइट एक्सरसाइज के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे तो अच्छा रहेगा। थोड़ी देर टहलने से भी दिन की शुरुआत अच्छी होगी। साथ ही आज के दिन हल्का खाना ही खाएं। खाने में हरी सब्जियों का इस्तेमाल जरूर करें। साथ ही पानी खूब पिएं। ठंड शुरू होने की वजह से कई लोग पानी की मात्रा कम कर देते हैं लेकिन ऐसा ना करें। साथ ही जब भी आपको थकान महसूस हो तो आराम जरूर करें। वहीं सोने से पहले आज स्क्रीन टाइमिंग कम कर दें। इसके अलावा मोबाइल फोन को भी दूर ही रखें। रात में सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल करने से आपकी नींद खराब होगी। अपनी रोज की इन आदतों को सुधार लेंगे तो चीजें सही होंगी। हर रोज गहरी सांस लेना शुरू कर दें। शांत रहेंगे तो आपका मूड बेहतर रहेगा।

मेष राशि के गुण

ताकत: आशावादी, ऊर्जावान, ईमानदार, बहुप्रतिभाशाली, साहसी, उदार, हंसमुख, जिज्ञासु

कमजोरी: लापरवाह, तर्क-वितर्क करने वाला, जोर से बोलने वाला, अधीर

प्रतीक: राम

तत्त्व: अग्नि

शरीर का भाग: सिर

राशि स्वामी: मंगल

शुभ दिन: मंगलवार

शुभ रंग : लाल

भाग्यशाली अंक: 5

शुभ रत्न: माणिक्य

मेष अनुकूलता चार्ट-

स्वाभाविक झुकाव: मिथुन, सिंह, धनु, कुंभ

अच्छी अनुकूलता: मेष, तुला

औसत अनुकूलता: वृषभ, कन्या, वृश्चिक, मीन

किस राशि के साथ कम जमेगी: कर्क, मकर

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!