Hindi Newsधर्म न्यूज़aries horoscope today 12 december 2025 aaj ka mesh rashi ka rashifal daily future predictions
मेष राशिफल 12 दिसंबर: आज ऑफिस में होगा इस बात का कन्फ्यूजन, पार्टनर के लिए जरूर करें ये काम

मेष राशिफल 12 दिसंबर: आज ऑफिस में होगा इस बात का कन्फ्यूजन, पार्टनर के लिए जरूर करें ये काम

संक्षेप:

Aaj ka Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope 12 December 2025: राशिचक्र में पहली राशि मेष की होती है। जिन लोगों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर करता है, उनकी राशि मेष होती है। नीचे विस्तार से जानें आज यानी 12 दिसंबर का दिन मेष राशि वालों के लिए कैसा जाने वाला है?

Dec 11, 2025 07:55 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Aries Horoscope Today 12 December 2025, Aaj ka Mesh Rashifal, मेष राशिफल: आज आपकी एनर्जी एकदम अलग लेवल पर होगी। आज आप शांत तरीके से अपना काम करते जाएंगे। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौती आएगी लेकिन आप आसानी से हर चीज का हल निकाल लेंगे। आज लोगों के साथ प्यार से पेश आएं। काम से जुड़ी प्लानिंग धीरे-धीरे करें। पैसों को लेकर हड़बड़ी में कोई भी फैसला ना लें। सेहत का ध्यान रखें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेष लव राशिफल

आज लव लाइफ के लिए बढ़िया दिन है। अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी नए शख्स से मुलाकात हो सकती है। बात करते वक्त ईमानदारी रखें। वहीं अगर आप रिश्ते में हैं तो छोटे-छोटे जेस्चर से पार्टनर का दिल जरूर जीतें। पार्टनर की बातों को आज के दिन ध्यान और धैर्य से सुनें। उनकी हर एक बात को समझने की कोशिश करें। बात करते वक्त तीखे शब्द का इस्तेमाल ना करें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना करें। आज के दिन पार्टनर के साथ टहलने जरूर जाएं। इस दौरान बात करें। साथ ही पार्टनर की केयर भी करें।

मेष करियर राशिफल

आज काम के मामले में दिन सही जाएगा। आप अच्छा काम करेंगे। ऑफिस में मन भी लगेगा। आज की शुरुआत मन से करें। एक काम खत्म करके ही दूसरा काम करें। एक साथ सारे काम ना लें। इससे कन्फ्यूजन होगा। मीटिंग के दौरान शांत रहकर बात करें। बात करते वक्त क्लैरिटी जरूर रखें। छोटी-छोटी जिम्मेदारी अब लेना शुरू कर दें। अगर कोई दिक्कत हो तो भरोसेमंद कलीग से सलाह जरूर लें। आज जल्दबाजी में किसी के साथ कोई वादा ना करें। साथ ही इस अगले हफ्ते की प्लानिंग भी आज कर लें। आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। साथ ही आपको कई नए मौके भी मिलेंगे।

मेष आर्थिक राशिफल

आज आपको पैसों से जुड़े हर मामले में सावधानी बरतनी है। बिना जांचे परखे कोई भी चीज ना खरीदें। वहीं रिस्की इन्वेस्टमेंट से भी बचें। खरीददारी का प्लान करने से पहले बजट जरूर देख लें। अपने खर्चों की एक लिस्ट बना लें। साइड इनकम के लिए कोई दूसरे काम के लिए भी सोचें। इससे आपको एक्स्ट्रा इनकम मिल जाएगा। अगर पैसों से जुड़ा कोई जरूरी फैसला लेना है तो परिवार के किसी सदस्य से जरूर बात करें। बिल को संभालकर रखें और समय पर भुगतान भी कर दें। बचत बैंक में भी कुछ पैसा जरूर डालें। बड़े रिटर्न के चक्कर में रिस्की फैसले ना लें। आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।

मेष स्वास्थ्य राशिफल आज

आज आपकी सेहत सही रहने वाली है। बस अपने रूटीन को फॉलो करते रहें। सुबह की शुरुआत एक छोटे से वॉक के साथ करें। साथ ही हल्की स्ट्रेचिंग से भी फायदा मिलेगा। गहरी सांस लें ताकि तनाव से बचा जा सके। गरम और हल्का खाना ही खाएं। पानी पीते रहें। स्क्रीन टाइमिंग कम करने से आपको फायदा होगा और नींद भी समय पर आएगी। साथ ही आपके दिमाग को भी आराम मिलेगा। इसके अलावा काम के बीच-बीच में छोटे ब्रेक जरूर लें। आज जल्दी सोने की कोशिश करें। अगर मन बैचेन हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। रोजमर्रा की आदतों को सुधारें।

ये भी पढ़ें:शुक्रवार उपाय: मंदिर में कर दें इस चीज का दान, मां लक्ष्मी का मिलेगा वरदान
ये भी पढ़ें:मंगलवार और शनिवार को करें ये उपाय, खत्म होगा वास्तु दोष

मेष राशि के गुण

ताकत: आशावादी, ऊर्जावान, ईमानदार, बहुप्रतिभाशाली, साहसी, उदार, हंसमुख, जिज्ञासु

कमजोरी: लापरवाह, तर्क-वितर्क करने वाला, जोर से बोलने वाला, अधीर

प्रतीक: राम

तत्त्व: अग्नि

शरीर का भाग: सिर

राशि स्वामी: मंगल

शुभ दिन: मंगलवार

शुभ रंग : लाल

भाग्यशाली अंक: 5

शुभ रत्न: माणिक्य

मेष अनुकूलता चार्ट-

स्वाभाविक झुकाव: मिथुन, सिंह, धनु, कुंभ

अच्छी अनुकूलता: मेष, तुला

औसत अनुकूलता: वृषभ, कन्या, वृश्चिक, मीन

किस राशि के साथ कम जमेगी: कर्क, मकर

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!