Hindi Newsधर्म न्यूज़Aquarius weekly Horoscope Kumbh saptahik Rashifal 20-26 July 2025 Future Predictions
Aquarius Weekly Horoscope : कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 20 से 26 जुलाई तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Aquarius Weekly Horoscope : कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 20 से 26 जुलाई तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल

संक्षेप: Saptahik Kumbh Rashifal Horoscope Future Predictions, Aquarius: राशि चक्र की यह 11वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कुंभ मानी जाती है। आइए जानते हैं, कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 20 से 26 जुलाई तक का समय…

Sun, 20 July 2025 06:25 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Aquarius Weekly Horoscope, कुंभ साप्ताहिक राशिफल (20-26 जुलाई, 2025): लव लाइफ अच्छी रहेगी। उम्मीदों पर खरे उतरने के लिए ऑफिस में अनुशासन में रहें। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन धन का प्रबंधन होशियारी से करना महत्वपूर्ण रहेगा।

लव राशिफल : रोमांस के मामले में इस सप्ताह आप भाग्यशाली हैं। रिलेशनशिप को लेकर कोई गंभीर समस्या नहीं है। हालांकि, अहंकार से दूरी बनाए रखना जरूरी है। कुंभ राशि की कुछ फीमेल्स को पेरेंट्स का सपोर्ट मिलेगा। शादी-विवाह तय होने के योग हैं। मैरिड लोगों को ऑफिस रोमांस से दूरी बनाए रखना चाहिए। आप और आपके सहकर्मी के बीच नजदीकी आने की संभावना है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले लोगों को ज्यादा बातचीत करने की जरूरत है।

करियर राशिफल : ऑफिस पॉलिटिक्स के रूप में परेशानियां होने की संभावना है। इगो के चलते चीजों को गड़बड़ न होने दें। ऑफिस में सीनियर्स से सीरियस डिस्कशन के दौरान सावधान रहें। वह बातचीत के जरिए आपकी क्षमता का अनुमान लगा सकते हैं। बिजनेसमेन को नए पार्टनर मिलने से खुशी होगी। खासतौर से सप्ताह के शुरुआती दिनों में। व्यापारिक स्थिति को अच्छा बनाए रखने के लिए गवर्नमेंट अथॉरिटी से आपके रिश्ते अच्छे होने चाहिए।

आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में यह सप्ताह अच्छा नहीं है। आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चे बढ़ेंगे। इस समय बढ़े स्तर पर निवेश करने से बचें। खासतौर से स्टॉक मार्केट में निवेश न करें। कुछ फीमेल्स नई प्रॉपर्टी खरीदेंगी। वहीं, आपको रिश्तेदारों से आर्थिक दिक्कतों को सुलझाने की जरूरत होगी। बिजनेसमेन को बड़े निवेशों को लेकर बहुत सतर्क रहना होगा। कुछ बिजनेसमेन को प्रमोटर्स से फंड प्राप्त होगा।

स्वास्थ्य राशिफल : इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा है। जब भी आपको असहज महसूस हो, तो डॉक्टर की सलाह लें। कुछ फीमेल्स को स्त्री रोगों की समस्या हो सकती है। दोपहर के बाद का समय जिम या योग क्लॉस ज्वॉइन करने के लिए अच्छा है। सीनियर्स को सीने में दर्द, सांस से जुड़ी समस्या के साथ डाइजेशन की प्रॉब्लम हो सकती है।

कुंभ राशि के गुण-

ताकत: सहनशील, आदर्श, मिलनसार, परोपकारी, स्वतंत्र, तार्किक

कमजोरी: अवज्ञाकारी, उदारवादी, विद्रोही

प्रतीक: जलवाहक

तत्त्व: वायु

शरीर का भाग: टखने और पैर

राशि स्वामी: यूरेनस

शुभ दिन: शनिवार

शुभ रंग : गहरा नीला

भाग्यशाली अंक: 22

शुभ रत्न: नीलम

स्वाभाविक झुकाव: मेष, मिथुन, तुला, धनु

अच्छी अनुकूलता: सिंह, कुंभ

औसत अनुकूलता: कर्क, कन्या, मकर, मीन

किस के साथ कम जमेगी: वृषभ, वृश्चिक

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:अगस्त में सिंह राशि में होगा सूर्य का प्रवेश, इन राशियों का होगा भाग्योदय
Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!