
कुंभ साप्ताहिक राशिफल : कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 16 से 22 नवंबर तक का विस्तृत राशिफल
Saptahik Kumbh Rashifal Horoscope Future Predictions, Aquarius: राशि चक्र की यह 11वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कुंभ मानी जाती है। आइए जानते हैं, कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 16-22 नवंबर तक का समय…
Aquarius Weekly Horoscope, कुंभ साप्ताहिक राशिफल (16- 22 नवंबर, 2025): इस हफ्ते काम और जिम्मेदारियां दोनों बढ़ेंगी, लेकिन यही मौका आपके टैलेंट और मेहनत को साबित भी करेगा। रिश्तों में जितना ज्यादा दिल से प्यार दिखाएंगे, उतनी ही अच्छी समझ बनेगी। पैसों को संभालकर चलना होगा। सेहत भी थोड़ी टेंशन दे सकती है, इसलिए लापरवाही न करें।
लव राशिफल: इस हफ्ते रिश्ते में बहस या कड़वी बातों से बचना जरूरी है। छोटी-सी बात भी बड़ा असर डाल सकती है। रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए शांत रहकर बात करें। कुछ महिलाएं अपने रिश्ते को लेकर घरवालों से बात कर सकती हैं। रिश्ते को आगे बढ़ाने का यह समय ठीक है। चाहें शादी की बात हो या कोई छोटी-सी ट्रिप प्लान करनी हो यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है। शादीशुदा महिलाओं के लिए परिवार बढ़ाने का अच्छा समय बन रहा है।
करियर राशिफल: ऑफिस में आपके पास अपनी काबिलियत दिखाने के अच्छे मौके आएंगे। मैनेजर पद पर काम कर रही महिलाओं को टीम के अंदर थोड़ी दिक्कत हो सकती है, लेकिन आप इसे संभाल लेंगी। आईटी सेक्टर वालों के लिए विदेश से जुड़े अवसर बन सकते हैं। लेखक, वकील, शेफ और बैंकिंग प्रोफेशन में लोग इस हफ्ते अच्छा काम करेंगे। व्यापारी भी कारोबार बढ़ाने के मौके पकड़ पाएंगे। हफ्ते का दूसरा भाग नई शुरुआत या किसी नए प्रोजेक्ट के लिए बेस्ट है।
आर्थिक राशिफल: पैसा आएगा भी और जाएगा भी। घर, गाड़ी जैसी बड़ी खरीदारी की संभावना बन सकती है। परिवार में कोई फंक्शन या अचानक खर्च भी सामने आ सकता है। ऑनलाइन पेमेंट करते समय बिल्कुल सावधान रहें, खासकर किसी अनजान व्यक्ति से डील करते वक्त।बिजनेसमैन पुराने बकाये या पेंडिंग पेमेंट क्लियर कराने में सफल होंगे।
स्वास्थ्य राशिफल: हल्की-फुल्की सेहत संबंधी दिक्कतें रहेंगी, लेकिन रोजमर्रा की लाइफ ज्यादा प्रभावित नहीं होगी। शाम के वक्त टू-व्हीलर चलाते वक्त सावधानी रखें। बच्चों को खेलते हुए हल्की चोट लग सकती है। बुजुर्गों को पानी से जुड़ी गतिविधियों (जैसे स्विमिंग आदि) से बचना चाहिए। डाइट में सब्जियां, फल और पानी शामिल करें। परिवार के साथ थोड़ा ज्यादा समय बिताने से मन भी हल्का रहेगा।
कुंभ राशि के गुण-
ताकत: सहनशील, आदर्श, मिलनसार, परोपकारी, स्वतंत्र, तार्किक
कमजोरी: अवज्ञाकारी, उदारवादी, विद्रोही
प्रतीक: जलवाहक
तत्त्व: वायु
शरीर का भाग: टखने और पैर
राशि स्वामी: यूरेनस
शुभ दिन: शनिवार
शुभ रंग : गहरा नीला
भाग्यशाली अंक: 22
शुभ रत्न: नीलम
स्वाभाविक झुकाव: मेष, मिथुन, तुला, धनु
अच्छी अनुकूलता: सिंह, कुंभ
औसत अनुकूलता: कर्क, कन्या, मकर, मीन
किस के साथ कम जमेगी: वृषभ, वृश्चिक
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)





