कुंभ साप्ताहिक राशिफल 2026: कुंभ राशि वालों के लिए 24 मई -30 मई तक क्या रहेगी हलचल, क्या बरतें सावधानी, पढ़ें राशिफल
Aquarius Weekly Horoscope 24 may-30 May 2026 Kumbh Saptahik Rashifal: जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कुंभ मानी जाती है। कुंभ, राशि चक्र की यह 11वीं राशि है। इस वीक ग्रहों की हेरफेर से कैसा रहेगा 24 मई का सप्ताह, जानें ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय से

Kumbh Rashifal saptahik 24 May -30 May 2026 , Aquarius Weekly Horoscope: यह सप्ताह कुंभ राशि वालों को फूंक-फूंक कदम रखने की सलाह दे रहा है। कुछ समय के लिए आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में कई राशियों को अच्छी खबर मिल सकती है। आप चीजों के लेकर पहले और अधिक मजबूत होंगे और दिल ही नहीं दिमाग से काम लेंगे। आपके लिए व्यावसायिक सफलताओं को बटोरने और अपने व्यक्तिगत जीवन में पूरी समझदारी दिखाने का है। धन और निवेश का सवाल है, तो यह समय पूंजी लगाने के लिहाज से ठीक है और आप प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन ग्रह आपको सचेत कर रहे हैं कि थोड़ा सा सोच-समझकर ही हाथ आगे बढ़ाएं। इस समय बहुत बड़ा वित्तीय जोखिम या बिना सोचे-समझे भारी-भरकम निवेश करने से आपको पूरी तरह बचना चाहिए।
Aquarius Love Horoscope कुंभ लव राशिफल
संतान पक्ष की तरफ से भी स्थिति बहुत ही शानदार और संतोषजनक दिखाई दे रही है, जिससे बच्चों की तरक्की को देखकर आपका मन आनंदित रहेगा। हालांकि, जो लोग सिंगल हैं और किसी नए प्रेम संबंध में कदम रखने जा रहे हैं, उन्हें ग्रहों का गोचर थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह देता है। नए प्रेम में आगे बढ़ने या किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से पहले सामने वाले की परिस्थितियों और उनके स्वभाव को अच्छी तरह से टोल लीजिए, पूरी तरह जांच-परख करने के बाद ही कदम आगे बढ़ाना आपके भविष्य के लिए सुरक्षित रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी आपको तालमेल बिठाकर चलने और उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।
Aquarius Money Horoscope कुंभ मनी राशिफल
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च भी सामने आ सकते हैं। नए निवेश में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। यात्रा और सरकारी कार्यों से लाभ मिलने के संकेत हैं। बिजनेस आपका एक नई रफ्चार से भाग रहा है। आपके करियर, नौकरी और बिजनेस के मोर्चे पर सितारे इस समय बुलंदियों पर हैं और आपकी व्यापारिक स्थिति अत्यंत सुदृढ़ व मजबूत बनी हुई है। यदि आपका कोई व्यावसायिक मामला कोर्ट-कचहरी या किसी कानूनी विवाद में फंसा हुआ था, तो उसमें आपको विजय मिलने के बहुत ही प्रबल योग बने हुए हैं। इसके साथ ही, आपको शासन-सत्ता पक्ष, सरकारी तंत्र या उच्च अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कई रुके हुए सरकारी काम आसानी से बन जाएंगे।
कुंभ करियर राशिफल
करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में सप्ताह धीरे-धीरे आपके लिए अच्छे रिजल्ट आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए सीनियर्स और आपके साथ के लोगों में अच्छे रिलेशन बनेंगे। अपने कार्यों के लिए प्रोफेशनल तौर पर आपको तरक्की मिल सकती है। इसके साथ ही, आपको शासन-सत्ता पक्ष, सरकारी तंत्र या उच्च अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कई रुके हुए सरकारी काम आसानी से बन जाएंगे।
कुंभ हेल्थ राशिफल
सबसे बड़ी जरूरत यही है कि आप अपने मन को शांत रखें, बेवजह की चिंताओं को खुद पर हावी न होने दें और शारीरिक थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम जरूर करें।आपकी शारीरिक स्थिति इस समय विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही या बड़ा रिस्क (जोखिम) लेने से पूरी तरह बचना चाहिए। खान-पान और दिनचर्या को अनुशासित रखें। मन के भीतर किसी न किसी छोटी-मोटी बात को लेकर एक अजीब सी दुविधा, असमंजस या अनिर्णय की स्थिति लगातार बनी रह सकती है।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


