कुंभ साप्ताहिक राशिफल: आने वाले 7 दिन कुंभ राशि के लिए कैसे रहेंगे, पढ़ें 31 मई-6 जून तक का कुंभ राशिफल
Aquarius Weekly Horoscope 31 May-6 June 2026 Kumbh Saptahik Rashifal: जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कुंभ मानी जाती है। कुंभ राशि चक्र की यह 11वीं राशि है। जानें, कैसा रहेगा 31 मई-6 जून तक का सप्ताह-

Aquarius Weekly Horoscope Kumbh Rashifal 31 May-6 June 2026, कुंभ साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह में कुंभ राशि जातक पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। ऐसी सिचूऐशन सामने आ सकती हैं, जो आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने के लिए चुनौती देंगी। बदलाव के साथ तालमेल बिठाना फायदेमंद रहेगा। अगर आप खुली मानसिकता बनाए रखते हैं तो आपके पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन में पॉजिटिव बदलाव आ सकते हैं।
आने वाले 7 दिन कुंभ राशि के लिए कैसे रहेंगे, पढ़ें 31 मई-6 जून तक का कुंभ राशिफल
इस सप्ताह का कुंभ लव और रिलेशनशिप राशिफल कैसा रहेगा?
इस सप्ताह लव का मामला अत्यंत शुभकारी साबित हो सकता है। स्वयं पंचमेश पंचम भाव में शुक्र और गुरु के साथ चल रहे हैं, जिसके कारण आपका मानसिक स्वास्थ्य भी सही चल रहा है और ओवरऑल रिश्तों में बहुत अच्छी स्थिति बनी हुई है। आपके सप्ताह की शुरुआत प्रेम संबंधों के लिए अत्यंत शुभकारी है। नए-नए अवसर और सिचूऐशन बनेंगी और आप हर पल को एंजॉय करेंगे। सप्ताह का मध्य भी लव लाइफ के लिए बहुत शानदार रहने वाला है। जो लोग नए रिलेशनशिप में आना चाहते हैं, उनके लिए भी यह बिल्कुल उपयुक्त समय है। सप्ताह के अंत में रिश्तों में कोई बड़ा बदलाव नहीं है, आपकी सिचूऐशन नॉर्मल बनी रहेगी।
इस सप्ताह का कुंभ करियर राशिफल कैसा रहेगा?
इस सप्ताह काम की स्थिति आपकी ओवरऑल बहुत अच्छी है। आप इस समय एक बहुत ही पॉजिटिव और अच्छे माइंडसेट के साथ आगे बढ़ रहे हैं। करियर के क्षेत्र में कुंभ राशि वालों को गुड न्यूज मिलने की संभावना है। नए प्रोजेक्ट्स या जिम्मेदारियां आपके सामने आ सकती हैं। मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाएं क्योंकि ये आपके विकास में सहायता करेंगे। सहकर्मियों के साथ सहयोग और प्रभावी बातचीत फायदेमंद साबित होगी। आपकी क्षमता उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर सकती है।
इस सप्ताह का कुंभ धन राशिफल कैसा रहेगा?
निवेश के लिहाज से सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगी, आप निवेश कर सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग भी निवेश के लिए बहुत ही उत्तम और फलदायी साबित होगा। सप्ताह के अंत में आपको निवेश बिल्कुल नहीं करना चाहिए और इससे थोड़ा बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान धन हानि के मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं।
इस सप्ताह का कुंभ सेहत राशिफल कैसा रहेगा?
इस सप्ताह आपकी शारीरिक स्थिति थोड़ी सी मध्यम है। लग्न का राहु और सप्तम भाव के केतु आपको पेट से संबंधित परेशानी, मानसिक घबराहट, बेचैनी या पुरानी तकलीफों को उभारने का काम कर रहे हैं। लग्नेश शनि भी मीन राशि में होने के कारण थोड़ी मध्यम व कमजोर स्थिति में हैं। इसलिए ओवरऑल आपको सेहत को लेकर थोड़ा बच के रहना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन थोड़ा सा सीने में भारीपन महसूस हो सकता है। इस पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। सप्ताह का मध्य भाग काफी अच्छा रहेगा और आप एक आनंददायक जीवन गुजारेंगे। इस दौरान सेहत को लेकर किसी भी तरीके की कोई प्रॉब्लम नहीं दिखाई दे रही है। सप्ताह के अंत में कुछ-कुछ बातों को लेकर आपका मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। इसलिए अपने मानसिक सुकून का ध्यान रखिए।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


