
कुंभ साप्ताहिक राशिफल : कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 8 से 14 फरवरी तक का विस्तृत राशिफल
Saptahik Kumbh Rashifal Horoscope Future Predictions, Aquarius: राशि चक्र की यह 11वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कुंभ मानी जाती है। आइए जानते हैं, कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 8- 14 फरवरी तक का समय…
Aquarius Weekly Horoscope, कुंभ साप्ताहिक राशिफल (8-14 फरवरी, 2026): कुंभ राशि वालों के लिए इस हफ्ते लव लाइफ में खुलकर बात करना फायदेमंद रहेगा। काम के मोर्चे पर प्रोडक्टिव रहने की कोशिश करें और पैसों से जुड़े मामलों को समझदारी से संभालें। सेहत को लेकर इस हफ्ते थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। रिश्तों में अगर कोई भी प्रॅाब्लम है, तो खुलकर बातचीत करके उसे सुलझाने की कोशिश करें। प्रोफेशनल लाइफ में नई जिम्मेदारियां लेने से पीछे न हटें। पैसों को स्मार्ट तरीके से मैनेज करें और हेल्थ पर खास फोकस रखें।
कुंभ राशि लव राशिफल- कुंभ राशि वाले इस सप्ताह पॉजिटिव रहें। रिश्ते में आपकी कमिटमेंट को पार्टनर द्वारा सराहा जाएगा। इस हफ्ते मस्ती, एडवेंचर और एंटरटेनमेंट के मौके भी मिल सकते हैं। प्रेमी से खुलकर बातचीत करें और पॉजिटिव एप्रोच अपनाएं। पार्टनर की पसंद-नापसंद की कद्र करना जरूरी रहेगा। कुछ लंबे समय से चल रहे रिश्तों में ब्रेकअप की स्थिति भी बन सकती है। कुछ लोगों के पार्टनर ज्यादा डिमांडिंग हो सकते हैं, ऐसे में डिप्लोमैटिक रवैया अपनाने की जरूरत होगी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूरी बनाए रखना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि करियर राशिफल- ऑफिस में कंपनी के टारगेट और उम्मीदों को समझते हुए काम करते रहें। इससे आपकी प्रोफाइल में सुधार होगा। नए टास्क मिल सकते हैं, जिनमें डेडलाइन का प्रेशर भी रहेगा। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाए रखना सही रहेगा। सीनियर्स से बात करते समय भाषा में शालीनता रखें और दिए गए काम को समय पर पूरा करें। फॉरेन से जुड़े कामों में ज्यादा घंटे काम करना पड़ सकता है या क्लाइंट के ऑफिस तक ट्रैवल भी करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि आर्थिक राशिफल- इस हफ्ते पैसा आएगा, लेकिन कुछ फंड से जुड़ी दिक्कतें आपकी लाइफस्टाइल पर असर डाल सकती हैं। सट्टा या स्पेकुलेटिव बिजनेस में पैसा लगाने से पहले मार्केट को अच्छे से समझ लें। बिना सोचे-समझे इन्वेस्टमेंट करने से बचें। टू-व्हीलर खरीदने या प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने की प्लानिंग आगे बढ़ा सकते हैं। किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें, क्योंकि वापस मिलने में परेशानी हो सकती है। कुछ ट्रेडर्स को बिजनेस बढ़ाने के लिए प्रमोटर्स से फंड मिल सकता है।
कुंभ राशि स्वास्थ्य राशिफल- जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है, जिसके लिए मेडिकल सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। अगर कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ऐसी जगह चुनें जहां आप रिलैक्स और रिफ्रेश महसूस कर सकें। महिलाओं को जोड़ों के दर्द, सांस से जुड़ी परेशानी और माइग्रेन को लेकर सावधानी रखनी चाहिए। स्मोकिंग और अल्कोहल से दूरी बनाए रखें। इसकी जगह हेल्दी चीजें, जैसे नट्स आदि, अपनी डाइट में शामिल करें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
राशिफल से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

लेखक के बारे में
Yogesh Joshiसंक्षिप्त विवरण
योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि




