कुंभ राशिफल 9 जून 2026: आज आपको हो सकती है धन हानि, पार्टनर की फीलिंग्स को ना करें नजर अंदाज
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव, धन हानि की संभावनाएं, और रिश्तों में गलतफहमियों का सामना करना पड़ सकता है। योग और ध्यान से दिन की शुरुआत करने की सलाह दी जाती है।

Aquarius Horoscope Today, आज का कुंभ राशिफल 9 June 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आज आपको धन हानि हो सकती है। हालांकि लिक्विड फंड फंड में बढ़ोतरी होगी, जिसका आपको संचय करना चाहिए। निवेश से अभी बचना चाहिए। अपनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम की स्थिति अच्छी है। संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार में सुधार के संकेत हैं। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। पढ़ें कुंभ राशि का विस्तृत राशिफल-
कुंभ लव राशिफल-
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लव लाइफ के लिहाज से थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। पार्टनर के साथ गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। विवाहित जातकों को अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से शेयर करना चाहिए और पार्टनर की फीलिंग्स को नजर अंदाज करने से बचना चाहिए। किसी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। भावनाओं में आकर कोई फैसला नहीं लें। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए बातचीत करें।
कुंभ करियर राशिफल-
कुंभ राशि वालों के लिए करियर के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपके सीनियर्स आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। यह समय कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और क्षमता साबित करने के लिए अच्छा है। किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि कुछ जातकों को आय में वृद्धि के साथ प्रमोशन मिल सकता है।
कुंभ आर्थिक राशिफल-
धन के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं नजर आ रहा है। अप्रत्याशित खर्चें सामने आ सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, इसलिए बिना प्लानिंग धन के निवेश या खर्च से बचें। अत्यधिक खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकते हैं। खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। भविष्य की आर्थिक स्थिरता के लिए अपने बजट को लेकर सतर्क रहें।
कुंभ सेहत राशिफल-
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। आज आपके ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है। आज थका हुआ महसूस कर सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। योग या ध्यान से दिन की शुरुआत करने से आपकी शारीरिक ऊर्जा बढ़ सकती है। आराम को प्राथमिकता दें।
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चिंताओं से भरा हो सकता है। धन और सेहत के मामले में परिस्थितियां विपरीत हैं, इसलिए थोड़ा संभलकर दिन पार करें। शनिदेव को प्रणाम करना और नीली वस्तु का दान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


