Aquarius Horoscope, कुंभ राशिफल 22 मई 2026: कुंभ राशि वालों का आज किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी टेंशन? पढ़ें आज का भविष्यफल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka Kumbh Rashifal Horoscope 22 May 2026, Aquarius Horoscope Today: राशि चक्र की यह 11वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कुंभ मानी जाती है। आइए जानते हैं कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

Aquarius Horoscope, कुंभ राशिफल 22 मई 2026: कुंभ राशि वालों का आज किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी टेंशन? पढ़ें आज का भविष्यफल

Aquarius Horoscope Today, कुंभ राशिफल 22 मई 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। सुबह से ही दिमाग में कई बातें चल सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे चीजें संभलती दिखेंगी। जिन कामों को लेकर टेंशन चल रही थी, उनमें राहत मिल सकती है। आज लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। किसी पुराने काम में भी आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। अगर पिछले कुछ दिनों से मन थोड़ा परेशान था तो आज स्थिति पहले से बेहतर लगेगी। घर और बाहर दोनों जगह संतुलन बनाकर चलना जरूरी रहेगा। छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें।

कुंभ राशि का लव राशिफल

रिश्तों के मामले में दिन ठीक रहेगा। पार्टनर के साथ बातचीत पहले से बेहतर हो सकती है। अगर किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही थी तो उसे खत्म करने की कोशिश करें। शादीशुदा लोगों को घर का माहौल अच्छा मिलेगा। जीवनसाथी किसी जरूरी काम में आपका साथ दे सकता है। आज परिवार के साथ बैठकर समय बिताने का मौका भी मिलेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें पार्टनर की तरफ से अच्छा सपोर्ट मिल सकता है। बस बेवजह शक करने या पुरानी बातें निकालने से बचें।

कुंंभ राशि का करियर राशिफल

कामकाज के मामले में दिन मेहनत वाला रहेगा। ऑफिस में काम थोड़ा ज्यादा रह सकता है, लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अभी थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। बिजनेस करने वालों को किसी पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है। आज किसी भी जरूरी कागज या पैसों से जुड़ा काम ध्यान से करें। छोटी गलती भी बाद में परेशानी दे सकती है।

कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल

पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। खर्चे रहेंगे लेकिन जरूरत के हिसाब से चीजें संभलती जाएंगी। कहीं फंसा पैसा वापस मिलने की उम्मीद बन सकती है। आज बिना सोचे किसी को पैसा उधार देने से बचें। खरीदारी करते समय भी जरूरत और बजट दोनों का ध्यान रखें। अगर लंबे समय से आर्थिक दबाव महसूस हो रहा था तो आज थोड़ी राहत मिल सकती है।

कुंभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल

सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं रहेगी। काम की भागदौड़ के बीच थकान महसूस हो सकती है। बाहर का खाना कम खाएं और पानी ज्यादा पिएं। कुछ लोगों को सिरदर्द या नींद कम आने जैसी परेशानी हो सकती है। मोबाइल और स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से भी बचना होगा।आज थोड़ा आराम करेंगे तो शरीर और मन दोनों बेहतर महसूस करेंगे।

कुल मिलाकर आज का दिन संभलकर चलने का है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। काम, रिश्ते और पैसों से जुड़े मामलों में धैर्य रखेंगे तो फायदा मिलेगा। आज जितना शांत रहेंगे, दिन उतना आसान निकल जाएगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!