कुंभ राशिफल 21 मई 2026: कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा भागदौड़ भरा, शाम तक मिलेगी राहत, नौकरी- व्यापार में रहें सतर्क

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Aaj ka Kumbh Rashifal Horoscope 21 May 2026, Aquarius Horoscope Today: राशि चक्र की यह 11वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कुंभ मानी जाती है। आइए जानते हैं कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

Aquarius Horoscope Today 19 May 2026 Aaj Ka Kumbh Rashifal daily future predictions and bhavishyafal

Aquarius Horoscope Today, कुंभ राशिफल 21 मई 2026: कुंभ राशि वालों का आज का दिन ठीक रहेगा, बस मन थोड़ा इधर-उधर भाग सकता है। सुबह से ही दिमाग में कई बातें चलती रहेंगी। किसी काम को लेकर टेंशन भी हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे चीजें संभल जाएंगी। आज बेवजह की बातों में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा। लोग आपको उकसाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए शांत रहना ही सही रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के लोग साथ देंगे और किसी अपने से अच्छी बातचीत भी हो सकती है। शाम के समय थोड़ा अच्छा महसूस होगा।

कुंभ राशि का लव राशिफल

लव लाइफ की बात करें तो आज साथी का साथ मिलेगा। अगर पिछले कुछ दिनों से दूरी चल रही थी तो बात फिर से बन सकती है। पार्टनर आपकी बात समझने की कोशिश करेगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिन ठीक है। घर में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से मन खुश रहेगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आज रिश्तों में दिखावा कम और अपनापन ज्यादा रहेगा।

कुंभ राशि का करियर राशिफल

कामकाज में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। ऑफिस में कोई आपके काम पर नजर रख सकता है। कुछ लोग पीछे से बातें भी कर सकते हैं, लेकिन आपको फर्क नहीं पड़ने देना है। अपना काम समय पर करते रहें। नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस वालों को आज कोई बड़ा रिस्क लेने से बचना चाहिए। पुराना काम फायदा दे सकता है। अगर किसी से पैसों को लेकर बात चल रही है तो आज हल निकल सकता है। विरोधी चाहकर भी आपका ज्यादा नुकसान नहीं कर पाएंगे।

कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल

पैसों की बात करें तो खर्च बढ़ सकता है। घर की जरूरतों में पैसा लगेगा। कोई पुराना रुका काम पूरा होने से थोड़ी राहत मिलेगी। आज बिना सोचे-समझे पैसा खर्च करने से बचें। किसी को उधार देने से भी बचना ठीक रहेगा। हालांकि दिन के आखिर में मन थोड़ा हल्का रहेगा क्योंकि कोई चिंता कम हो सकती है।

कुंभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल

सेहत पहले से ठीक रहेगी लेकिन थकान बनी रह सकती है। ज्यादा सोचने की वजह से सिर भारी लग सकता है। नींद पूरी नहीं होने का असर भी महसूस होगा। समय पर खाना खाएं और थोड़ा आराम जरूर करें। बाहर का ज्यादा खाना खाने से बचें। पानी कम मत पीजिए। छोटी परेशानी को नजरअंदाज करना सही नहीं रहेगा।

कुल मिलाकर दिन ठीक है। कुछ बातें परेशान करेंगी लेकिन नुकसान वाली स्थिति नहीं दिख रही। अपने काम पर ध्यान रखिए और बेकार की बातों से दूरी बनाकर रखिए। भगवान शिव को जल चढ़ाना आपके लिए अच्छा रहेगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan