कुंभ राशिफल 16 अप्रैल: कुंभ राशि वाले जल्दबाजी से बचें, सोच-समझकर लें फैसले, पढ़ें विस्तृत भविष्यफल
Aaj ka Kumbh Rashifal Horoscope 16 April 2026, Aquarius Horoscope Today: राशि चक्र की यह 11वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कुंभ मानी जाती है। आइए जानते हैं कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

Aquarius Horoscope Today, कुंभ राशिफल 16 अप्रैल 2026: आज दिन थोड़ा बिखरा हुआ लग सकता है। अलग-अलग चीजें आपका ध्यान खींचेंगी। लेकिन इनमें से एक छोटी-सी बातचीत पूरे दिन का मूड बदल सकती है। वो बात छोटी होगी, सीधी होगी, शुरू में शायद खास लगे भी नही, लेकिन बाद में वही चीज आपकी सोच बदल देगी। चंद्रमा मेष राशि में है, इसलिए मैसेज, मूवमेंट और छोटे-छोटे फैसलों की स्पीड तेज रहेगी। ऐसे में फर्क समझना जरूरी है- कौन-सी बात चीजें साफ कर रही है और कौन-सी सिर्फ दिमाग में और शोर बढ़ा रही है। जैसे ही ये समझ आ जाएगा, दिन संभालना आसान हो जाएगा। कुछ आइडिया जोर से आएंगे और उतनी ही जल्दी खत्म भी हो जाएंगे। लेकिन एक सोच ऐसी होगी जो टिकेगी। शाम तक दिमाग हल्का लगने लगेगा, खासकर जब आप हर चीज को पकड़कर रखने ki कोशिश छोड़ देंगे।
आगे पढ़ें कुंभ राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल-
कुंभ राशि का लव राशिफल- आज के दिन केमिस्ट्री से ज्यादा क्लैरिटी काम आएगी। अगर रिलेशन में हैं, तो एक सीधी और साफ बात कई उलझनें खत्म कर सकती है। चीजें अगर थोड़ी अजीब चल रही हैं, तो दूरी बनाने से मामला और उलझ सकता है। बेहतर होगा कि सामने वाले को साफ-साफ बोलें, इशारों में बात करने से काम नहीं बनेगा। सिंगल हैं तो कनेक्शन दिमाग से शुरू हो सकता है। कोई ऐसा मिल सकता है जिससे बात करना आसान लगे, बिना ज्यादा समझाने के भी वो आपकी बात पकड़ ले। लेकिन जो चीज टिकेगी, वो जल्दी वाला अट्रैक्शन नहीं, बल्कि वो इंसान होगा जिसके साथ बात करना नैचुरल लगे।
कुंभ राशि का करियर राशिफल- आज ज्यादा मेहनत नहीं, बल्कि सही जवाब ज्यादा काम आएगा। कोई मैसेज, क्लैरिटी, छोटी-सी चर्चा- ये सब आपकी उम्मीद से ज्यादा फायदा दे सकते हैं। अगर काम अटका हुआ था, तो वजह काम की कमी नहीं, बल्कि कन्फ्यूजन हो सकती है।लिखने, एडिटिंग, प्लानिंग या प्रेजेंटेशन से जुड़े काम आज अच्छे चलेंगे। लेकिन दिन के बाद के हिस्से में ध्यान रखना होगा—हर चीज को बराबर जरूरी मानेंगे तो काम कमजोर हो सकता है। कम चीजें उठाइए, लेकिन उन्हें साफ दिमाग से कीजिए।
कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल- आज बड़ी गलती नहीं, छोटी-छोटी चूक नुकसान करा सकती है। कोई सब्सक्रिप्शन, डिलीवरी चार्ज, ट्रैवल खर्च या ऑनलाइन पेमेंट- ये सब नजर से छूट सकते हैं अगर आप जल्दी में हैं। पैसों के मामले में आज रिएक्ट करने से बेहतर है रिव्यू करना। कोई चीज पहली नजर में अच्छी लगे, तो भी उसे दोबारा देखना जरूरी है। क्या पेंडिंग है, क्या बार-बार हो रहा है, और क्या अब जरूरी नहीं- इन सब पर ध्यान दीजिए।
कुंभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल- आज थकान काम से नहीं, दिमाग की भागदौड़ से आएगी। अगर आपका ध्यान बार-बार बदल रहा है, तो असर नींद, आंखों और खाने पर दिख सकता है। बेचैनी भी महसूस हो सकती है। आज जरूरत है थोड़ा स्पेस देने की- एक काम खत्म करके दूसरा शुरू करें। समय पर खाना खाएं। दिन में थोड़ा शांत समय रखें। और रात में स्क्रीन से थोड़ा दूर रहना फायदेमंद रहेगा।
सलाह- जो चीज दिमाग साफ करे, उसी पर टिके रहें। सही रास्ता आज शोर नहीं, सादगी में मिलेगा।
लकी नंबर: 2
लकी कलर: इलेक्ट्रिक ब्लू
इशिता कोटिया
(वैदिक ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर, तांत्रिक विद्या विशेषज्ञ, लाइफ कोच, मनोवैज्ञानिक)
ईमेल: healingwithishita@gmail.com
लेखक के बारे में
Ishita Kotiyaइशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
और पढ़ें

