कुंभ राशिफल 12 अप्रैल : कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 12 अप्रैल का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल
- Aquarius Horoscope Today: राशि चक्र की यह 11वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कुंभ मानी जाती है।

Aquarius Horoscope Today, कुंभ राशिफल 12 अप्रैल 2025: आज लव लाइफ में ज्यादा स्ट्रेस बढ़ने न दें। पार्टनर का ख्याल रखें। आज आपकी प्रोफेशनल लाइफ शानदार रहेगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
लव राशिफल : आज का दिन कुंभ राशि वालों के रिलेशनशिप में दिलचस्प मोड़ लेकर आएगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों को रिश्तों में सुधार आएगा। ब्रेकअप की स्थिति सुधरेगी। अचानक से लव लाइफ खुशहाल हो जाएगी। आज पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। साथी के च्वॉइस को लेकर थोड़ा सेंसिटिव रहें। प्रेमी को स्पेशल फील कराएं। बॉयफ्रेंड्स पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल प्लान करें। उन्हें स्पेशल फील कराएं। आज कन्या राशि की कुछ फीमेल्स को पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा।
करियर राशिफल : आज कुंभ राशि वालों को करियर में उन्नति के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। कड़ी मेहनत और लगन का फल मिलेगा। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगा। सहकर्मियों के साथ मिलकर इनोवेटिव आइडियाज पर काम करें। आज आपको टीम वर्क से अपार सफलता मिलेगी। अगर आप करियर में बदलाव लाना चाहते हैं, तो आज का दिन नए ऑप्शन को एक्लप्लोर करने के लिए शानदार रहेगा।
आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन लाभ के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। इंकम में इजाफा होगा। आज चाहे इनवेस्टमेंट डिसीजन लेना हो या बकाया हुआ धन वापास करना होगा। अपने इंट्यूशन पर ट्र्स्ट करें और कोई भी आर्थिक फैसला लेने में संकोच न करें। इसके साथ ही बजट बनाएं और अपने खर्च करने की आदतों पर नजर रखें। अगर आप किसी बड़ी वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं, तो सोच-विचार कर ही कोई काम करें। आर्थिक मामलों में फाइनेंसशियल एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें।
स्वास्थ्य राशिफल : आज स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। तंबाकू का सेवन न करें। कुछ लोगों को माइग्रेन या पेट दर्द की समस्या होगी। बच्चों को खेलते समय चोट-चपेट लग सकती है।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)