Hindi Newsधर्म न्यूज़Aquarius Horoscope Today Aaj Ka Kumbh Rashifal 29 November 2025 Daily Predictions
कुंभ राशिफल 29 नवंबर : कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा अच्छा, खुद को साबित करने का मिलेगा मौका

कुंभ राशिफल 29 नवंबर : कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा अच्छा, खुद को साबित करने का मिलेगा मौका

संक्षेप:

Aquarius Horoscope Today Aaj ka Kumbh Rashifal 29 November: राशि चक्र की यह 11वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कुंभ मानी जाती है। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है।

Nov 29, 2025 05:40 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Aquarius Horoscope Today, कुंभ राशिफल 29 नवंबर 2025: आज प्यार और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। ऑफिस में भी नई जिम्मेदारियां लेकर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। पैसे और सेहत- दोनों मामलों में दिन अच्छा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लव राशिफल: आज रिश्तों में मजबूती आएगी, खासकर माता-पिता का साथ कुछ रिश्तों को मजबूत बनाएगा। महिलाओं को शादी या रिश्ते के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। कोई दोस्त या ऑफिस का साथी भी दिल की बात कह सकता है। पार्टनर से खुलकर बात करना आज बहुत जरूरी है। अगर किसी पुरानी मोहब्बत को फिर से शुरू करने की सोच रहे हैं तो मौजूदा रिश्ते को आहत न करें। शादीशुदा महिलाएं कंसीव कर सकती हैं। सिंगल लोगों की लाइफ में भी कोई दिलचस्प शख्स आ सकता है।

करियर राशिफल: ऑफिस में जो भी नया काम मिले, उस काम के लिए हां कह दें। इन्हीं जिम्मेदारियों से आपकी काबिलियत सामने आएगी। किसी सीनियर की किसी बात पर नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, जिससे थोड़ा तनाव होगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए ट्रांसफर की संभावना है। कानूनी, हेल्थकेयर, एविएशन, बैंकिंग, एचआर और ऐनिमेशन सेक्टर में काम करने वालों पर आज बड़े कामों की जिम्मेदारी आ सकती है। कुछ महिलाएं आज इस्तीफा देकर नई नौकरी के इंटरव्यू भी अटेंड करेंगी। बिजनेस करने वालों के लिए सलाह है कि किसी भी नए डील को साइन करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर लें।

ये भी पढ़ें:दिसंबर में 5 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, जानें इसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव

आर्थिक राशिफल: आज आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। रुपए-पैसे की कमी नहीं होगी और आप घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक चीज खरीद सकते हैं। रियल एस्टेट में निवेश करने का भी सही समय है। कुछ लोगों को पुराने बिल या बकाया भरने के लिए पैसे की जरूरत पड़ेगी। घर की मरम्मत या रेनोवेशन कराने की भी सोच सकते हैं। महिलाओं को पैतृक संपत्ति का कुछ हिस्सा मिलने के योग हैं। शाम के बाद दान-पुण्य करना शुभ रहेगा। बिजनेस करने वालों के लिए फंड जुटाने का अच्छा मौका है।

स्वास्थ्य राशिफल: आज खानपान हल्का और साफ रखें। काम और रिश्तों का तनाव सेहत पर असर न डाले, इसका ध्यान रखें। जिन्हें सीने में इंफेक्शन की दिक्कत रहती है, वे दोपहर के बाद ज्यादा सावधान रहें। भारी सामान न उठाएं और सीढ़ियों का इस्तेमाल आज न करें। आंखों से जुड़ी परेशानी भी सताए तो तुरंत आराम करें। बुज़ुर्ग अपनी दवाइयां समय पर लें और जरा भी असहज लगे तो डॉक्टर से मिलें।

कुंभ राशि के गुण-

ताकत: सहनशील, आदर्श, मिलनसार, परोपकारी, स्वतंत्र, तार्किक

कमजोरी: अवज्ञाकारी, उदारवादी, विद्रोही

प्रतीक: जलवाहक

तत्त्व: वायु

शरीर का भाग: टखने और पैर

राशि स्वामी: यूरेनस

शुभ दिन: शनिवार

शुभ रंग : गहरा नीला

भाग्यशाली अंक: 22

शुभ रत्न: नीलम

स्वाभाविक झुकाव: मेष, मिथुन, तुला, धनु

अच्छी अनुकूलता: सिंह, कुंभ

औसत अनुकूलता: कर्क, कन्या, मकर, मीन

किस के साथ कम जमेगी: वृषभ, वृश्चिक

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!