Kumbh, कुंभ राशिफल 30 मई: कुंभ राशि आज धन के मामले में न लें रिस्क, पढ़ें आज का कुंभ राशिफल
Aaj ka Kumbh Rashifal Horoscope 30 May 2026, Aquarius Horoscope Today: राशि चक्र की यह 11वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कुंभ मानी जाती है।

Aquarius Horoscope Today 30 May 2026 Aaj Ka Kumbh Rashifal, कुंभ राशिफल 30 मई: आज के दिन कुंभ राशि के जातकों को हेल्थ का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। ग्रहों का गोचर थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह देता है। नए प्रेम में आगे बढ़ने या किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से पहले सामने वाले की सिचूऐशन और उनके स्वभाव को अच्छी तरह से भांप लीजिए। ऐसा करना आपके भविष्य के लिए सुरक्षित रहेगा।
कुंभ राशि आज धन के मामले में न लें रिस्क, पढ़ें आज का कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन का लव और रिलेशनशिप राशिफल कैसा रहेगा?
आज के दिन लव लाइफ और पर्सनल जीवन काफी सुखद और अनुकूल साबित हो सकता है। लव लाइफ काफी अच्छी और मधुर रहेगी। संतान पक्ष की तरफ से भी स्थिति बहुत ही शानदार और संतोषजनक रहेगी। बच्चों की तरक्की को देखकर आपका मन आनंदित हो जाएगा।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन का करियर राशिफल कैसा रहेगा?
करियर, नौकरी और बिजनेस इस समय बुलंदियों पर रहने वाला है। व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई बड़ी रुकावट या परेशानी नहीं दिख रही है। नई-नई तकनीकों और योजनाओं के साथ आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। सफलता भी हासिल हो रही है। बिजनेस से जुड़ा मामला कोर्ट-कचहरी या किसी कानूनी विवाद में फंसा था, तो उसमें विजय मिल सकती है। आज के दिन शासन-सत्ता पक्ष, सरकारी तंत्र या उच्च अधिकारियों का भरपूर सपोर्ट आपको मिलेगा। रुके हुए सरकारी काम आसानी से बन जाएंगे। करियर के मामले में सफलताओं को बटोरने और अपने पर्सनल जीवन में पूरी समझदारी दिखाने का समय है।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन का फाइनेंशियल राशिफल कैसा रहेगा?
धन और निवेश यह समय पूंजी लगाने के लिहाज से ठीक माना जा रहा है। ग्रह आपको सचेत कर रहे हैं कि थोड़ा सा सोच-समझकर ही हाथ आगे बढ़ाएं। आज के दिन बड़ा फाइनेंशियल रिस्क या बिना सोचे-समझे भारी-भरकम निवेश करने से बचना बेहतर है। सरकारी सपोर्ट और कानूनी मोर्चे पर विजय का लाभ उठाएं। सेहत से कोई समझौता न करें। आज का समय समय सुरक्षित और बड़ी प्रगति देने वाला साबित होगा।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन का सेहत राशिफल कैसा रहेगा?
शारीरिक सेहत के मामले में समय थोड़ा सा संभलकर रहने की जरूरत है। विशेष रूप से लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। आज के दिन लापरवाही या बड़ा रिस्क लेने से पूरी तरह बचना चाहिए। डिसिप्लिन बनाए रखें। मानसिक स्वास्थ्य सकारात्मक दिख रहा है। मन के भीतर किसी न किसी छोटी-मोटी बात को लेकर एक अजीब सी दुविधा, असमंजस या अनिर्णय की स्थिति रहेगी। मन को शांत रखें। बेवजह की चिंताओं को खुद पर हावी न होने दें।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


