आज का कुंभ राशिफल 28 मई 2026: आज मिलेगा भाग्य का साथ, रुके हुए कार्य तेजी होंगे पूरे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka Kumbh Rashifal 28 May 2026 : कुंभ राशि वालों के लिए आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर दिन लाभकारी रहने वाला है या सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं पंडित जी से। पढ़ें कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

आज का कुंभ राशिफल 28 मई 2026: आज मिलेगा भाग्य का साथ, रुके हुए कार्य तेजी होंगे पूरे

Aquarius Horoscope Today, कुंभ राशिफल 28 मई 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन धन संबंधी मामलों को छोड़कर अच्छा रहने वाला है। आज आपको धन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सेहत में सुधार के संकेत हैं। लव लाइफ में नयापन आएगा। करियर के लिहाज से यह समय बेहतरीन रहने वाला है। आइए जानते हैं कि कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

कुंभ लव राशिफल-

प्रेम संबंधों के लिहाज से इस समय आपकी स्थिति काफी मजबूत और सुदृढ़ बनी हुई है। आप अपने लव लाइफ का भरपूर आनंद ले रहे हैं और आपसी तालमेल भी बढ़िया है। लेकिन सितारों की एक बड़ी चेतावनी यह है कि इस समय विकल्पों की तलाश थोड़ा कम रखिएगा। अगर आप एक साथ कई जगह ध्यान भटकाएंगे या किसी और की तरफ आकर्षित होंगे, तो आपके पुराने और मौजूदा प्रेम संबंध में टूटन या बिखराव की स्थिति आ सकती है। आप स्वभाव से बहुत समझदार हैं और हर कदम सोच-समझकर ही आगे बढ़ाएंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में नए प्रेम का आगमन होने के बहुत शुभ योग हैं, लेकिन आप एक बड़ी दुविधा में रहने वाले हैं। आपके सामने एक से अधिक विकल्प दिख रहे हैं, जिसकी वजह से आप यह स्पष्ट नहीं समझ पा रहे हैं कि आपके लिए कौन ज्यादा बेहतर है। मेरी सलाह यही है कि आप कोई भी फैसला करने में थोड़ा समय ले लें, जल्दबाजी न करें, ताकि आपके नए रिश्ते की शुरुआत बहुत अच्छी और मजबूत हो। वहीं दूसरी तरफ, वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद होने की प्रबल आशंका है। आपके सातवें घर में केतु की उपस्थिति गृह-क्लेश के संकेत दे रही है, इसलिए बहुत सावधान रहें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और घर की शांति के लिए बहस को बढ़ने न दें।

कुंभ करियर राशिफल-

आज कुंभ राशि के लिए करियर की स्थिति बहुत अच्छी रहने वाली है। ग्रहों की स्थिति से बिजनेस और नौकरी दोनों ही प्रगतिशील हो सकते हैं। तीसरे भाव का मंगल आपको बेहद पराक्रमी और साहसी बना रहा है। पराक्रम रंग लाएगा और काम करने का जज्बा आपको कार्यक्षेत्र में बहुत आगे लेकर जाएगा। आपके रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। जो लोग किसी नए व्यापार या काम-धंधे की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह बहुत ही उत्तम समय है। आप नई शुरुआत कर सकते हैं।

कुंभ आर्थिक राशिफल-

कुंभ राशि के सितारे आज आर्थिक रूप से कमजोर नजर आ रहे हैं। आज का दिन धन के निवेश के लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहने वाला है। निवेश करने से पहले बहुत सोच-विचार कर लें। बड़ी पूंजी फंसाने के बजाय छोटे-छोटे निवेश चुनें, जिससे किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके। व्यापार सुचारू रूप से तरक्की की ओर अग्रसर रहेगा। आज किसी को धन उधार देने से भी बचें, फंसने की संभावना ज्यादा है। नवम भाव का चंद्रमा भाग्य को बल दे रहा है। व्यावसायिक क्षेत्र में भरपूर सफलता मिल सकती है।

कुंभ स्वास्थ्य राशिफल-

आपकी राशि के लिए ग्रहों की जो वर्तमान स्थिति बन रही है, वह सेहत के मामले में पहले से काफी बेहतर और राहत देने वाली है। अगर आप पिछले कुछ समय से किसी बीमारी या शारीरिक कष्ट से परेशान चल रहे थे, तो अब आपका स्वास्थ्य तेजी से सुधार की तरफ जा रहा है। आपके भीतर एक नई ऊर्जा और ताजगी महसूस होगी। हालांकि आपको पेट से संबंधित कुछ छोटी-मोटी परेशानियां, जैसे गैस, अपच या खान-पान की गड़बड़ी के कारण पेट में दर्द का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है, क्योंकि कोई बड़ी या गंभीर समस्या यहां पर दिखाई नहीं दे रही है। बस अपने दैनिक खान-पान पर थोड़ा संयम रखें, समय पर भोजन करें और भरपूर पानी पीते रहें, तो स्वास्थ्य बिल्कुल उत्तम बना रहेगा।

कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज का दिन साहस और पराक्रम के बीच सही तालमेल बिठाने का है। लग्न का राहु और दूसरे भाव का शनि व्यावहारिक रूप से सोचने पर मजबूर कर सकते हैं। आज निजी जीवन और परिवार पर विशेष ध्यान देना है। घर में होने वाले छोटे-मोटे मतभेदों या क्लेश को अपनी सूझबूझ से संभालें। प्रेम के मामले में लालच या दुविधा से बचकर किसी एक सच्चे रिश्ते पर टिके रहें। सूझबूझ और धैर्य से काम लेंगे तो यह समय आपको बड़ी कामयाबी देकर जाएगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!