कुंभ राशिफल 19 मई: कुंभ राशि आज आंख बंदकर न करें भरोसा, पढ़ें आज का कुंभ राशिफल
Aaj ka Kumbh Rashifal Horoscope 19 May 2026, Aquarius Horoscope Today: राशि चक्र की यह 11वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कुंभ मानी जाती है।

Aquarius Horoscope Today 19 May 2026 Aaj Ka Kumbh Rashifal, कुंभ राशिफल 19 मई: कुंभ राशि वालों आपके लिए आज का दिन कुछ भी नया शुरू करने के लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। आज आपकी प्रतिभा लोगों को प्रभावित करेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा। अपनी सेहत पर ध्यान दें। काम के मामले में आप काफी प्रोडक्टिव फील करेंगे। हेल्दी लाइफस्टाइल का पालन करें। हाथ आयी किसी भी डील को जाने न दें। किसी सोशल इवेंट की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। कुछ लोगों के लिए ट्रैवल करने का प्लान भी बन सकता है। कुंभ राशि के कुछ जातक संपत्ति भी खरीद सकते हैं। आज के दिन सही शब्दों का चयन करें।
कुंभ राशि आज आंख बंदकर न करें भरोसा, पढ़ें आज का कुंभ राशिफल
कुंभ राशि का आज का लव राशिफल
प्रेम-संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा और संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज अपने पार्टनर को कुछ देर के लिए कुंभ राशि वाले सैर पर ले जाएं। दोपहर का समय प्रपोज करने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। सिंगल कुंभ राशि की महिलाएं भी प्रपोजल की उम्मीद कर सकती हैं। भाग्यशाली महिलाएं अपने एक्स लवर के साथ मुद्दों को सुलझाकर पुराने प्रेम संबंध को वापस शुरू कर सकती हैं। साथी को विश्वास दिलाएं कि प्यार के मामले में आप सच्चे और ईमानदार हैं। आपका साथी आपके द्वारा हासिल की गई सफलताओं की तारीफ करेगा। साथ ही आपको सपोर्ट भी करेगा। आज हर तरह के विवादों से बचें। रोमांटिक छुट्टी पर जाने का प्लान बनाएं। इससे आप अपने रिश्ते को और मजबूत कर सकते हैं।
कुंभ राशि का आज का करियर राशिफल
रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय लाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों और कलाकारों को सफलता मिलने के संकेत हैं। आपकी इनोवेटिव स्किल्स आपके काम आएंगी। कुछ जातकों के काम की तारीफ उनके सीनियर्स खूब करेंगे। ध्यान रखें महत्वपूर्ण डिसीजन लेते समय सीनियर्स आपके फेवर में रहें। आज सुबह के समय में समझदारी से काम लें क्योंकि ऑफिस की पॉलिटिक्स खेल बिगाड़ सकती है। टीम मीटिंग में कुछ नया करने पर विचार करें। अपनी एडवाइस देने में संकोच न करें। अपनी पहचान बनाने के लिए आपको दूसरों से हटकर सोचने की जरूरत है, जो आपके लिए लाभकारी होगा। जो लोग नौकरी छोड़ना चाहते हैं, वे जॉब वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल अपडेट कर सकते हैं। इंटरव्यू के लिए कॉल भी आ सकता है।
कुंभ राशि का आज का हेल्थ राशिफल
गुरु और शुक्र का प्रभाव मानसिक प्रसन्नता बढ़ा रहा है। पुराने तनाव कम होंगे और स्वास्थ्य पहले से बेहतर महसूस होगा। आज के दिन सेहत के मामले में आपको ज्यादा दिक्कत नहीं झेलनी पड़ेगी। कुछ लोगों को गले में खराश, खांसी, सिरदर्द और शरीर में दर्द जैसी छोटी-मोटी वायरल समस्याएं हो सकती हैं। यह दिक्कतें ज्यादा सीरियस नहीं होंगी। गर्भवती महिलाओं को दोपहिया वाहन चलाते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। नेगेटिव सोच वाले लोगों से दूर रहें और अपने विचारों को पॉजिटिव बनाए रखें। इससे आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।
कुंभ राशि का आज का फाइनेंशियल राशिफल
कुंभ राशि आज के दिन कोई बड़ी पैसों की दिक्कत नहीं होगी। पैसों के मामले में भाई-बहन या दोस्त पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। बड़ी रकम उधार देते समय ध्यान रखें। आप ऑफिस या परिवार में किसी उत्सव के रूप में खर्च की उम्मीद कर सकते हैं। आज कोई नई संपत्ति या घर खरीदने के लिए आज के दिन का पूरा उपयोग करें। आप संपत्ति और व्यवसाय सहित कई स्रोतों में निवेश करने पर भी विचार कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


