कुंभ राशिफल 11 फरवरी 2026: कुंभ वाले आज छोटे और लगातार बदलावों के लिए तैयार रहें, मनी चॉइस पर क्लियर नहीं, तो सलाह लें

Feb 11, 2026 05:13 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Aaj ka Kumbh Rashifal Horoscope Aquarius Horoscope Today: राशि चक्र की यह 11वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कुंभ मानी जाती है। कुंभ वाले आज छोटे और लगातार बदलावों के लिए तैयार रहें, मनी चॉइस पर क्लियर नहीं, तो सलाह लें

कुंभ राशिफल 11 फरवरी 2026: कुंभ वाले आज छोटे और लगातार बदलावों के लिए तैयार रहें, मनी चॉइस पर क्लियर नहीं, तो सलाह लें

Aquarius Horoscope for Today 11th February 2026 : आज कुंभ राशि वालों के लिए फ्रेश आइडिया नए बदलाव आज ला सकते हैं। खुले दिमाग से अगर आप छोटे और सिंपल चेंज करेंगे, तो यह आपको इंप्रूव करने में मदद करेगी। आज आप दोस्ताना लोगों से मिलेंगे, आप नई हॉबी ट्राई कर सकते हैं। आज छोटी प्रोग्रेस पर भी थोड़े खुश महसूस करेंगे। आज आप जरूरी बदलावों को नोटिस करेंगे।एक आइडिया को ट्राई करें और देखें कि ये कैसे काम करता है। अपने दोस्तों से बात करें और सिंपल प्लान शेयर करें। आपको लगातार सीखते रहना चाहिए , लेकिन एक्शन को थोड़ा छोटा रखना चाहिए। आज एक शार्ट ब्रैक आपको सही फैसला लेने में मदद करेगा।

कुंभ लव राशिफल

कनेक्शन आज आपको फ्रेंडली और सही लगेंगे। अगर आप सिंगल है, तो आप किसी नए को हैलो कह सकते हैं। किसी से स्माइल करें और सिंपल सवाल पूछें। आज एक छोटी सी बात आपके लिए नए दरवाजे खोल सकती है। अगर आपका पार्टनर है, तो आप एक फनी मैमोरी और एक शेयरिंग प्लान का सुझाव दे सकते हैं। इस समय लंबी बातचीत ना करें, कोशिश करें कि एक दूसरे को जानने की इच्छा बनी रहे। जितना बोलते हैं, उससे कहीं ज्यादा लवर या पार्टनर को सुनने और जानने की कोशिश करें। आपको अपनी लाइफ में हर छोटा पल सेलिब्रेट करना चाहिए। इससे आपका बॉन्ड अच्छा रहेगा और आपका भी विश्वास हिलेगा नहीं।

कुंभ करियर राशिफल

आपके आइडिया ब्राइट हैं, लेकिन आपको सिंपल स्टेप्स उठाने हैं, काम के लिए। आपको एक छोटा प्लान लिखना है, इसको लगातार फॉलो करना है, एक दिन के लिए। अपने आइडियाज को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और उससे फीडबैक और सजेशन भी मांगे, इससे आपको काफी कुछ और चीजों का भी पता चल जाएगा। आज लंबी मीटिंग्स को अवाइड करें, इससे आपका फोकस ब्लर हो सकता है। आप इसकी जगह मैसेज और शार्ट कॉल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको लगातार छोटे बदलावों के लिए तैयार रहना चाहिए और जरूरी नोट्स बनाने चाहिए, जिससे आप भविष्य के लिए इसे इस्तेमाल कर सकें।

कुंभ मनी राशिफल

इस समय आपका फाइनेंस सही चल रही है, आपको छोटे लाभ हो रहे हैं। आपको अपने रोज के खर्चों को देखना चाहिए और उन चीजों को चेक करना चाहिए, जिनकी जरूरत , उन चीजों को नहीं लेना चाहिए, जो सिर्फ दिखने में आपको लुभा रही हैं। आपको इस समय किसी को पैसा उधार नहीं देना है, जब तक कि आपको इस बात का अंदाजा ना हो कि वो आपको वापस मिलेंगे। आज एक छोटी सी सेविंग आपको अलग रखनी है, ये आपको बाद में आराम देगी। अगर मनी चॉइस को लेकर आप क्लियर नहीं, तो जल्दबाजी ना करें, इंतजार करें और किसी सेंसिबल इंसान से सलाह लेकर ही चॉइस करें। अपनी जरूरतों की एक छोटी लिस्ट बनाएं और इसे लगातार देखते रहें। क्लियर चॉइस आपके लिए चिंताओं को कम कर देंगी और आपको तरक्की के रास्ते पर ले जाएंगी।

कुंभ हेल्थ राशिफल

आज कुंभ राशि वालों की एनर्जी फ्रेश मूव की तरह रहेगी। आपको आज दिन को शुरू हल्के स्ट्रैच से करना है। आप इसमें एक शार्ट वॉक को भी शामिल कर सकते हैं।आज हल्का वेज खाना खाएं, जो आपको दिन भर के लिए फ्यूल दे। इस समय हैवी मिर्च मसाले और नॉन वेजिटेरियन फूड ना ही खाएं। आज अच्छे से पानी पिएं और आराम करें, अगर आप लो फील कर रहे हैं। आप डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी कर सकते हैं, इससे आपका दिमाग शांत और बिजी रहेगा। आप थोड़ा और जल्दी सो सकते हैं, और अपने बेड टाइम को शांत रखें।

डॉ. जे.एन. पांडेय, वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ, ई-मेल: djnpandey@gmail.comफोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!