कुंभ राशिफल मासिक: कुंभ राशि के लिए 1-30 अप्रैल तक का समय कैसा रहेगा, पढें कुंभ राशिफल
Aquarius Horoscope Monthly, Aaj ka Kumbh Rashifal, 1-30 April 2026: राशि चक्र की यह 11वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कुंभ मानी जाती है।

Aquarius Horoscope Monthly Kumbh Rashifal 1-30 April 2026, कुंभ मासिक राशिफल: 1 से 30 अप्रैल तक का समय आपके लिए पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेगा। इस महीने आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। कोशिश करते रहें। कोशिश करने से आप हर मुश्किल से मुश्किल सिचुएशन का डटकर सामना कर सकते हैं। काम को लेकर आपको किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आपकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। लव लाइफ में मिले जुले परिणाम मिल सकते हैं।
कुंभ राशि के लिए 1-30 अप्रैल तक का समय कैसा रहेगा, पढें कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लिए इस महीने का लव राशिफल कैसा रहेगा?
इस अप्रैल के महीने में लव के मामले में आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा। यह महीना मिक्सड एनर्जी का संकेत दे रहा है। सिंगल लोगों को सलाह दी जाती है कि यह बहुत ज्यादा फ्लर्टी नेचर न अपनाएं। आपको कैसा पार्टनर चाहिए इस बात पर फोकस करें। मैरिड कपल्स को एक दूसरे की रिस्पेक्ट करनी चाहिए। वाद विवाद से दूरी बनाना जरूरी रहेगा। कुछ जातकों की सगाई या फिर शादी फिक्स हो सकती है। कोशिश करें कि आपकी लव लाइफ में कोई तीसरा व्यक्ति डिसीजन न लें। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण कुछ लोगों के रिश्ते में खटास खा सकती है। अपने पार्टनर की जरूरत पर फोकस करें। एक दूसरे को सपोर्ट करें। एक दूसरे का ख्याल रखने से आपका रिश्ता और अधिक मजबूत होगा।
कुंभ राशि के लिए इस महीने का करियर राशिफल कैसा रहेगा?
करियर के मामले में इस महीने आपको गॉसिप से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। अपनी प्रोडक्टिविटी पर गौर करें। नए मौकों पर नजर रखें। इस महीने बढ़ चढ़कर टीम की मीटिंग्स में हिस्सा लें और अपनी राय भी सामने रखें। आपको क्रिएटिव आइडियाज लाने की जरूरत है। खुद पर बहुत ज्यादा प्रेशर न डालें। छोटे-छोटे गोस प्लान करें और उसी अनुसार अपने टास्क को पूरा करें। अप्रैल के महीने में टीमवर्क बेहद जरूरी साबित होगा। कुछ मामलों में आपको डिप्लोमेटिक रुख अपनाने की जरूरत होगी। इधर-उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। डेडलाइन का खास ख्याल रखने की जरूरत है। समय पर दिए गए टास्क को पूरा करें। इससे आपको कोई बड़ा मौका भी मिल सकता है।
कुंभ राशि के लिए इस महीने का फाइनेंशियल राशिफल कैसा रहेगा?
धन आपके मामले में अप्रैल का महीना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। कितनी मेहनत करेंगे उतनी अच्छी रकम आप कमा सकते हैं। कई स्रोतों से आपको धन का लाभ देखने को मिल सकता है। जरूरी बात यह रहेगी कि आप धन को मैनेज कैसे करते हैं। स्मार्ट तरीके से पैसों को मैनेज करने पर आप आसानी से खर्चों को कंट्रोल में रख सकते हैं। इस महीने बहुत ज्यादा लग्जरी आइटम्स पर पैसा खर्च न करें। इन्वेस्टमेंट करने से पहले अच्छी तरीके से मार्केट की रिसर्च करें। आपको किसी भी तरह का रिस्क लेने की सलाह नहीं दी जाती है। बड़े डिसीजन सोच समझ कर लें। किसी भी तरह की जल्दबाजी न दिखाएं। म्युचुअल फंड्स में निवेश करना आपके लिए सुरक्षित विकल्प साबित हो सकता है। इस एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि के लिए इस महीने का हेल्थ राशिफल कैसा रहेगा?
अप्रैल के महीने में आपको सेहत पर नजर रखने की जरूरत है। अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं। बाहर का खाना कम से कम खाएं। अपनी बॉडी अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। मेंटल स्ट्रेस कम करने के लिए आप योग या एक्सरसाइज कर सकते हैं। रोजाना खाना खाने के बाद थोड़ी देर सैर करना आपकी सेहत के लिए कमाल कर सकता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। जंक फूड्स का सेविंग बहुत ज्यादा न करें। फिजिकल एक्टिविटी करने पर फोकस करें। अपनी स्लीप साइकिल को सुधारने के लिए सोने से पहले किताबें पढ़ सकते हैं। फैमिली के साथ वक्त बिताने से आपको खुशी महसूस होगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


