कुंभ राशि पर कैसा होगा शनि वक्री का असर, साढ़ेसाती में करें ये 10 उपाय

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Aquarius Horoscope Kumbh Rashi ka Shani Rashifal: शनि की साढ़ेसाती का समय बेहद मुश्किल माना जाता है। इस साल कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण चल रहा है। शनि के वक्री होने पर कुंभ राशि को कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा। 

कुंभ राशि पर कैसा होगा शनि वक्री का असर, साढ़ेसाती में करें ये 10 उपाय

Aquarius Horoscope Kumbh Rashi ka Shani Rashifal, वक्री शनि राशिफल : इस साल शनि देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में शनि के इस गोचर से कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव देखा जा सकता है। शनि की साढ़ेसाती का समय बेहद मुश्किल माना जाता है। इस साल कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा और आखिरी चरण चल रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 27 जुलाई से लेकर 11 दिसंबर 2026 तक शनि वक्री रहने वाले हैं। शनि जब वक्री होते हैं तो उनका प्रभाव भी तेज हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं शनि के वक्री (उलटी चाल) में गोचर करने से कुंभ राशि के जातकों पर प्रभाव, उपाय और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

कुंभ राशि पर कैसा होगा शनि वक्री का असर, साढ़ेसाती में करें ये 10 उपाय

शनि के वक्री होने से कुंभ राशि के जातकों के जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शनि का वक्री होना कुंभ राशि के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। कामों को पूरा करने में आपको दिक्कतें आ सकती हैं। अचानक से आपके खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव की सिचूऐशन पैदा हो सकती है। शरीर में भी दर्द या कुछ दिक्कतें महसूस कर सकते हैं। खासतौर पर पैर में दर्द हो सकता है। मानसिक तौर पर भी देखा जाए तो अशांति महसूस कर सकते हैं।

शनि के वक्री होने पर कुंभ राशि वाले किन बातों का ध्यान रखें?

शनि के वक्री होने के दौरान आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए-

  • बजट बनाएं और फॉलो करें। बजट बिगड़ेगा तो दिक्कतें बढ़ेंगी।
  • डाइट का खास ख्याल रखें।
  • रिश्तों को लेकर समझदारी दिखाएं।
  • भविष्य को लेकर ज्यादा तनाव न लें।
  • धैर्य रखने की कोशिश करें।
  • गुस्सा करने से बचें।
  • किसी का अनादर न करें।

साढ़ेसाती के दौरान कुंभ राशि के जातकों का क्या उपाय करना चाहिए?

  1. शिव चालीसा का पाठ करें।
  2. गरीबों की मदद करें।
  3. शनिवार के दिन संध्या के वक्त सरसों के तेल में काला तिल मिलाकर शनि मंदिर में दीपक जलाएं।
  4. नौकरों के साथ अच्छा व्यवहार रखें।
  5. शनिवार को पीपल के पेड़ और शमी के पेड़ में जल चढ़ाएं।
  6. शनि मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।
  7. हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  8. शनि चालीसा का पाठ करें।
  9. शिवलिंग पर शमी का पत्ता चढ़ाएं।
  10. शनि के पेड़ की पूजा करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!