फेंगशुई टिप्स: एक्वेरियम में कितनी फेंगशुई मछली रखनी चाहिए?

लाइव हिन्दुस्तान
share

Aquarium Fish Fengshui Tips: फेंगशुई के नियम के हिसाब से एक्वेरियम में मछलियों की संख्या एकदम सही होनी चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में ग्रोथ और खुशहाली आती है। जानें एक्वेरियम में मछली को रखने का सही नियम। 

aquarium me kitni fish rakhe fengshui tips
फेंगशुई टिप्स: एक्वेरियम में कितनी फेंगशुई मछली रखनी चाहिए?

घर में एक्वेरियम रखने का मन कई लोगों को करता है लेकिन इसकी देखभाल करना आसान बात नहीं है। वहीं फेंगशुई में इसे पॉजिटिव एनर्जी के साथ-साथ सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि एक्वेरियम की मछलियां घर की अच्छी एनर्जी का बैलेंस बनाए रखती हैं। हालांकि ये बात कम ही लोग जानते हैं कि आखिर एक्वेरियम में कितनी मछलियां रखना शुभ होता है? फेंगशुई के हिसाब से मछलियों की संख्या के साथ-साथ इसके सही रंग को चुनना भी एक बड़ा टास्क है। तो चलिए जानते हैं कि इसके बारे में।

एक्वेरियम में कितनी फेंगशुई मछली रखें?

अगर आपका एक्वेरियम बड़ा है और इसमें अच्छी खासी स्पेस है तो आप नियम के अनुसार 9 मछलियों को रख सकते हैं। फेंगशुई में मान्यता है कि एक्वेरियम में हमेशा 8 गोल्डन या फिर लाल मछलियों के साथ 1 काली मछली रखनी चाहिए। मान्यता के हिसाब से 8 मछलियां ग्रोथ और खुशहाली लेकर आती है। वहीं जो काली मछली रखी जाएगी वो घर से नेगेटिव एनर्जी और बुरी नजर को दूर रखती है।

छोटे एक्वेरियम में रखें इतनी मछलियां

फेंगशुई के अनुसार 9 मछलियों को एक्वेरियम में रखना शुभ माना जाता है लेकिन अगर आपका एक्वेरियम छोटा है तो ये संभव नहीं हो सकता है। ऐसे में आप 9 की जगह 3 या फिर 6 फेंगशुई मछली रख सकते हैं। छोटी जगह में मछलियों की संख्या को ना बढ़ाएं। इससे इनकी देखभाल करना मुश्किल हो जाएगा।

एक्वेरियम में मछली मरे तो क्या करें

अगर ऐसा होता है तो आपको बिल्कुल भी नहीं घबराना है। फेंगशुई की कुछ मान्यता के हिसाब से इसे नेगेटिव एनर्जी से जोड़कर देखा जाता है लेकिन असली बात पानी की क्वालिटी और साफ-सफाई से है। साथ ही अगर सही से देखभाल ना की जाए तो भी ऐसा हो सकता है। जब भी एक्वेरियम में कोई मछली मर जाए तो उसे पहले वहां से हटा दें और इसके बाद पानी की साफ-सफाई कर दें।

एक्वेरियम को घर में कहां रखना चाहिए?

फेंगशुई मान्यता के हिसाब से एक्वेरियम को रखने के लिए हमेशा घर की सबसे सही दिशा को चुनना चाहिए। इसके लिए इसे उत्तर या फिर पूर्व दिशा में ही रखें। हमेशा इसके पानी की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। कोशिश करें कि इसका पानी गंदा ना होना पाए। इसके अलावा समय-समय पर मछलियों को जरूरत के हिसाब से ही खाना डालें। ऐसा ना हो कि आप ज्यादा खाना डाल दें और पानी कुछ ही देर में गंदा हो जाए।

इन 2 जगहों पर ना रखें फेंगशुई मछली

फेंगशुई के नियम के हिसाब से फेंगशुई मछली को भूलकर भी गलत जगह पर नहीं रखना चाहिए। इसे कभी भी बेडरूम में ना रखें। इसके अलावा इसे किचन के आसपास वाले एरिया में भी रखने की गलती ना करें। अगर आप अपने लिविंग रूम में इसे रखेंगे तो इससे कमरे का डेकॉर होने के साथ-साथ एनर्जी भी अच्छी हो जाती है। साथ ही इसे खुली जगह पर रखने से इसकी देखभाल करना भी आसान सा हो जाएगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़फेंगशुई टिप्स: एक्वेरियम में कितनी फेंगशुई मछली रखनी चाहिए?