April 2026 Vrat Festival:अप्रैल के व्रत त्योहार की लिस्ट, यहां देखें हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया, बैशाखी कब?

Dheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share

april 2026 vrat festival list: अप्रैल माह की शुरुआत हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा से हो रही है। इसके साथ ही वैशाख माह का भी शुभ आरंभ हो जाएगा। वैशाख महीना दान पुण्य और हनुमान जी, राम जी, लक्ष्मी जी की पूजा के लिए खास माना जाता है।

April 2026 Vrat Festival:अप्रैल के व्रत त्योहार की लिस्ट, यहां देखें हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया, बैशाखी कब?

हिंदू धर्म में हर माह का खास महत्व होता है। क्योंकि हर माह और हर तिथि धार्मिक दृष्टि से बेहद खास होता है। मार्च में हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि और राम नवमी जैसे बड़े त्योहार मनाए गए। इसके बाद अब अप्रैल माह में भी कई बड़े और महत्वपूर्ण त्योहार व व्रत की तिथियां लेकर आ रहा है। अप्रैल में चैत्र माह का समापन होगा और वैशाख माह शुरू हो जाएगा। अप्रैल माह में हनुमान जयंती, सीता नवमी, बैशाखी, अक्षय तृतीया जैसे कई प्रमुख और महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे। साथ ही मोहिनी एकादशी समेत कई प्रमुख व्रत भी अप्रैल महीने में ही किया जाएगा। नीचे अप्रैल 2026 में पड़ने वाले तीज-त्योहार और व्रत की तारीख व दिन की लिस्ट दी जा रही है। चलिए जानते हैं कि अप्रैल महीने किस तारीख को कौन सा व्रत रखा जाएगा और किस दिन कौन सा त्योहार पड़ रहा है।

वैशाख माह की शुरुआत

अप्रैल माह की शुरुआत हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा से हो रही है। इसके साथ ही वैशाख माह का भी शुभ आरंभ हो जाएगा। वैशाख महीना दान पुण्य और हनुमान जी, राम जी, लक्ष्मी जी की पूजा के लिए खास माना जाता है। इसके साथ ही इस माह में परशुराम, पराशर, मातंगी, छिन्नमस्ता आदि की जयंती भी मनाई जाएगी। साथ ही अक्षय तृतीया जैसे बड़े पर्व पड़ेंगे। वहीं, प्रत्येक मास की तरह इसमें श्री हरि की कृपा बरसाने वाली एकादशी और महादेव से मनचाहा वरदान दिलाने वाला प्रदोष व्रत भी पड़ेगा।

अप्रैल 2026 व्रत-त्योहार लिस्ट

हनुमान जयंती- 2 अप्रैल-गुरुवार

चैत्र पूर्णिमा- 2 अप्रैल- गुरुवार

वैशाख माह का आरंभ- 3 अप्रैल- शुक्रवार

विकट संकष्टी चतुर्थी- 5 अप्रैल- रविवार

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी- 9 अप्रैल-गुरुवार

कालाष्टमी- 10 अप्रैल- शुक्रवार

वरुथिनी एकादशी - 13 अप्रैल- सोमवार

बैसाखी- 14 अप्रैल- मंगलवार

मेष संक्रान्ति, सोलर नववर्ष, चैत्र कृष्ण द्वादशी- 14 अप्रैल-मंगलवार

बुध प्रदोष व्रत- 15 अप्रैल- बुधवार

वैशाख अमावस्या, दर्श अमावस्या - 17 अप्रैल- शुक्रवार

परशुराम जयंती- 19 अप्रैल- रविवार

अक्षय तृतीया- 19 अप्रैल- रविवार

गंगा सप्तमी- 23 अप्रैल- गुरुवार

बगलामुखी जयंती- 24 अप्रैल- शुक्रवार

सीता नवमी- 25 अप्रैल- शनिवार

मोहिनी एकादशी- 27 अप्रैल- सोमवार

भौम प्रदोष व्रत- 28 अप्रैल- मंगलवार

नृसिंह जयंती- 30 अप्रैल-गुरुवार

हनुमान जंयती का महत्व

हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का खास महत्व है। इस साल 2 अप्रैल, गुरुवार के दिन हनुमान जयंती का त्योहार मनाया जाएगा। चैत्र मास की शुक्ल पूर्णिमा तिथि के दिन बजरंगबली का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा करने से भक्तों को शुभ फल प्राप्त होता है। साथ ही, जीवन से भय दूर होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। इस दिन बजरंगबली की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है।

बैसाखी

बैसाखी का खास महत्व होता है। इस दिन सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे बहुत शुभ माना जाता है। साल 2026 में बैसाखी का पर्व 14 अप्रैल, मंगलवार को मनाया जाएगा। यह त्योहार खास तौर पर किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि वे अच्छी फसल के लिए भगवान का आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर घर की सफाई कर उसे सजाया जाता है और पारंपरिक व्यंजन बनाकर उत्सव का आनंद लिया जाता है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव

धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।

धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!