अपरा एकादशी के दिन विष्णु कृपा पाने के लिए करें ये 6 उपाय, बढ़ेगी समृद्धि
Apra Ekadashi Upay Apara Ekadashi 2026 ke Upay : अपरा एकादशी के दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की साथ में विधिवत पूजा करें। धार्मिक मान्यता है इस दिन भक्ति और श्रद्धा के साथ किए गए उपाय जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं।

Apra Ekadashi Upay Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी का दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए बहुत विशेष माना जाता है। अपरा एकादशी के दिन विशेष तौर पर मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की आराधना की जाती है। अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और भाग्य का साथ नहीं मिल रहा है तो अपरा एकादशी के दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की साथ में विधिवत पूजा करें। हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 मई के दिन अपरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता है इस दिन भक्ति और श्रद्धा के साथ किए गए उपाय जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं। इसलिए आइए जानते हैं अपरा एकादशी के दिन विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के उपाय-
अपरा एकादशी के दिन विष्णु कृपा पाने के लिए करें ये 6 उपाय, बढ़ेगी समृद्धि
विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें
अपरा एकादशी के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना या सुनना सबसे प्रभावशाली उपाय माना जाता है। अगर आप पाठ नहीं कर सकते, तो ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें। इससे मानसिक शांति मिलती है और सोचे हुए कार्य पूरे होते हैं।
तुलसी पूजन करें
भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है। अपरा एकादशी के दिन शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करते हुए 11 या 21 बार परिक्रमा करें। ध्यान रहे कि अपरा एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।
पीली वस्तुओं का भोग लगाएं
भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत पसंद है। उन्हें पीले फल, पीले फूल और केसर युक्त खीर का भोग लगाएं।
दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करें
अगर संभव हो, तो भगवान विष्णु का अभिषेक दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल या दूध भरकर करें। शंख पूजन से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। अपरा एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं। इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
दान करें
इस दिन किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को पीले वस्त्र, चने की दाल, केला या केसर का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे धन-धान्य की कमी दूर होती है।
अपरा एकादशी के दिन क्या न करें
- अपरा एकादशी के दिन घर में चावल बनाना और खाना वर्जित माना जाता है।
- इस दिन पूरी तरह सात्विक भोजन करें और किसी के प्रति मन में द्वेष न लाएं।
- पूजा के अंत में अनजाने में हुई गलतियों के लिए भगवान से क्षमा जरूर मांगें।
- अपरा एकादशी का व्रत रखने और ये उपाय करने से व्यक्ति को अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिल सकती है और अपार धन-यश की प्राप्ति होती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Ishita Kotiyaइशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
और पढ़ें

