Hindi Newsधर्म न्यूज़Ank rashifal 24 January 2025 tomorrow Numerology Horoscope Know your future by date of birth

अंकराशि: 24 जनवरी का दिन मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अंकराशि भविष्यफल

  • ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 23 Jan 2025 11:07 AM
share Share
Follow Us on

Numerology Horoscope 24 January 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 24 जनवरी का दिन...

मूलांक 1 : मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के मौके मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि संभव है। अपनों का साथ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:आजमाएं ये 5 आसान वास्तु उपाय, सुख-समृद्धि घर आने की है मान्यता

मूलांक 2: मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी पारिवारिक कारोबार की शुरुआत हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। व्यापारियों को लाभ के अवसर मिलेंगे।

मूलांक 3 : मूलांक 3 वालों को आज मिश्रित फलों की प्राप्ति हो सकती है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा व सफल रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार संभव है। रोजी-रोजगार में तरक्की क अवसर मिलेंगे।

मूलांक 4 : मूलांक 4 वालों को आज आर्थिक रूप से सतर्क रहना चाहिए, बाकी स्थिति अच्छी रहने वाली है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। काम के सिलसिले में भागदौड़ रह सकती है। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति संभव है।

मूलांक 5 : मूलांक 5 वालों का आज मन प्रसन्न तो रहेगा, लेकिन कार्यों में धैरय से काम लें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, लेकिन परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। नौकरी पेशा करने वालों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 6 : मूलांक 6 वालों को आज जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। मन में शांति रहेगी। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। घर में धार्मिक कार्य होंगे। किसी नए कारोबार की शुरुआत होगी। धन की स्थिति अच्छी होगी। धन संचय करने में भी सफल रहेंगे।

ये भी पढ़ें:षटतिला एकादशी पर क्या करना चाहिए और क्या खाना चाहिए? जानें

मूलांक 7 : मूलांक 7 वालों को आज वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। बेकार के क्रोध से भी बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में सुस्ती आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से सुधार भी हो सकता है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

मूलांक 8 : मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी प्रोजेक्ट में दोबारा काम करना पड़ सकता है, जिससे निराशा हो सकता है। कुछ जातकों को आय में वृद्धि मिल सकती है।

मूलांक 9 : मूलांक 9 वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें