अंक ज्योतिष: मनी मैनेजमेंट में एक्सपर्ट होते हैं इस मूलांक के लोग, रईसी में कटती है लाइफ

Dheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share

हर एक अंक का संबंध किसी ना किसी ग्रह से जरूर होता है। कुछ मूलांक वाले बहुत भाग्यशाली होते हैं और उनकी लाइफ रईसी में कटत है। इन्हीं में से एक है मूलांक 4। आज हम मूलांक 4 से जुड़े लोगों के बारे में बात कर रहे हैं।

अंक ज्योतिष: मनी मैनेजमेंट में एक्सपर्ट होते हैं इस मूलांक के लोग, रईसी में कटती है लाइफ

अंक ज्योतिष के अनुसार हर अंक का अपना अलग महत्व होता है। व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसके स्वभाव, गुण और जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में जानकारी मिल सकती है। इतना ही नहीं, अंक ज्योतिष के माध्यम से व्यक्ति के भविष्य से जुड़े संकेत भी समझे जा सकते हैं। हर एक अंक का संबंध किसी ना किसी ग्रह से जरूर होता है। कुछ मूलांक वाले बहुत भाग्यशाली होते हैं और उनकी लाइफ रईसी में कटत है। इन्हीं में से एक है मूलांक 4। आज हम मूलांक 4 से जुड़े लोगों के बारे में बात कर रहे हैं।

जन्म तारीख
अंक ज्योतिष के मुताबिक जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 माना जाता है। इस मूलांक का संबंध राहु ग्रह से जोड़ा गया है। ऐसे में माना जाता है कि इस अंक के लोगों के व्यक्तित्व और जीवन पर राहु का प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में ये बिंदास लाइफ जीना पसंद करते हैं।

मूलांक 4 के लोगों का स्वभाव
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 4 वाले बेहद प्लानिंग से चलते हैं। ये लोग काफी प्रैक्टिकल होते हैं। ये थोड़े से कम इमोशनल होते हैं। मूलांक 4 वाले जातक थोड़े जिद्दे स्वभाव के होते हैं। जिस वजह से ये कई बार गलत आदतों में भी पड़ जाते हैं। मूलांक 4 के लोग ज्ञान, मेहनत और पूर्ण योजना से कामयाबी हासिल करने में माहिर होते हैं। ये बहुत जल्द अपने लक्ष्यों को हासिल कर लेते हैं।

रिस्क से नहीं घबराते हैं ये लोग
मूलांक वाले जातक अपने जीवन पर किसी का प्रतिबंध स्वीकार नहीं करते। आजाद ख्यालों के होते हैं अपने जीवन को खुलकर जीना पसंद करते हैं। साथ ही ये लो हर चीज को अपने हिसाब से सोचते हैं। दूसरों की बातों को न तो समझते हैं न ही उनकी बात सुनते हैं। यदि लोग इनको कोई सलाह भी दें तो यह सलाह सुनना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन ये लोग नारियल की तरह सख्त दिखाई देते हैं पर अंदर से नरम दिल होते हैं। ये लोग रिस्क लेने से नहीं घबराते और नए-नए प्रयोग करने की हिम्मत रखते हैं।

मूलांक 4 की आर्थिक स्थिति
मूलांक 4 वालों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है। ये सभी काम बहुत ही योजनाएं बनाकर करते हैं। इसलिए कई बार राहु इन्हें बहुत सारा पैसा भी दिलाता है। मनी मैनेजमेंट में ये एक्सपर्ट होते हैं। साथ ही इनका जीवन रईसी में कटता है। इनकी लाइफ में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

करियर
चार मूलांक वाले जातक अच्छे लेखक भी होते हैं। ये इंजीनियरिंग, अकाउंटेंट या फाइनेंस प्रोफेशनल, आर्किटेक्ट, प्रोजेक्ट मैनेजर, सरकारी नौकरी, कानून व प्रशासन में अच्छा काम करते हैं। राहु के प्रभाव के कारण इस मूलांक के लोग अत्यंत चतुर रणनीतिकार होते हैं।

गुप्त शत्रु बहुत होते हैं
देखा गया है की इनके गुप्त शत्रु बहुत होते हैं। इनके खिलाफ काफी षड्यंत्र करते हैं लेकिन अंत में जीत इन्हीं की होती है। क्योंकि चार नंबर पर राहु का प्रभाव होता है राहु का सिर्फ मस्तक है इसलिए इनके जीवन में हर फैसले में दिमाग की अहम भूमिका होती है। इनसे मुकाबला करना कठिन होता है, इसलिए सलाह दी जाती है कि इनके साथ हमेशा मित्रतापूर्ण और स्पष्ट व्यवहार रखें।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव

धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।

धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!