अंक ज्योतिष: इस तारीख को जन्मे लोगों पर रहती है मंगल देव की कृपा, समाज में पाते हैं खूब मान-सम्मान
ank jyotish: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष के माध्यम से भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हर एक मूलांक किसी ना किसी ग्रह से संबंधित हते हैं। आज हम आपको उस मूलांक के बारे में जिसका ग्रह स्वामी मंगल है। चलिए इस मूलांक के बारे में जानते हैं।

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष के माध्यम से भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिस प्रकार नाम के आधार पर राशि निर्धारित होती है, उसी तरह जन्म तिथि, महीना और वर्ष के अंकों को जोड़कर एक अंक निकाला जाता है, जिसे अंक ज्योतिष में आपका नंबर माना जाता है। यही आपका भाग्यांक होता है। उदाहरण के लिए, महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। हर एक मूलांक किसी ना किसी ग्रह से संबंधित हते हैं। आज हम आपको उस मूलांक के बारे में जिसका ग्रह स्वामी मंगल है। चलिए इस मूलांक के बारे में जानते हैं।
मूलांक 9
हम बात कर रहे हैं, मूलांक 9 के बारे में, जिसका संबंध मंगल ग्रह से जोड़ा जाता है। किसी भी व्यक्ति का जन्म किसी भी माह की 09, 18 और 27 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 9 होगा। मूलांक 9 के लोग काफी ऊर्जावान होते हैं। ऐसे लोगों को अक्सर बात-बात में गुस्सा आ जाता है। मूलांक 9 के लोग बेहद जुनूनी स्वभाव के होते हैं। ये जिस काम को करने का निश्चय कर लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं। हालांकि, कई बार इनका अत्यधिक उत्साह, जिद या क्रोध इन्हें नुकसान भी पहुंचा देता है और ये अपनी कीमती चीजों को आसानी से गंवा बैठते हैं। अपनी प्रतिष्ठा और सम्मान के लिए ये किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं।
किसी के भरोसे नहीं रहते हैं मूलांक 9 के लोग
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 9 के लोग कभी भी किसी दूसरे के भरोसे नहीं रहते हैं और अपनी तरक्की के लिए खुद रास्ता तैयार करते हैं। ऐसे लोग किसी के अधीन होकर काम करने की बजाय स्वतंत्र होकर काम करना पसंद करते हैं। ये अनुशासन प्रिय होते हैं और जिस चीज को अपने हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही मानते हैं। किसी भी प्रकार की बाधा इन्हें इनके लक्ष्य से नहीं डिगा पाती है।
कमजोरी
मूलांक 9 वाले लोगों की सबसे बड़ी कमजोरी उनका क्रोध, अत्यधिक उत्साह और जिद होती है। कई बार ये गुस्से या अहंकार में आकर दूसरों से विवाद कर बैठते हैं। इनका साहसी स्वभाव कभी-कभी दुस्साहस में बदल जाता है, जिससे इन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा, ये लोग अक्सर गलतफहमियों का शिकार हो जाते हैं और प्रेम संबंधों में भी इन्हें कई बार निराशा या धोखा झेलना पड़ता है।
पढ़ाई-लिखाई में होते हैं तेज
मूलांक 9 वाले लोग पढ़ाई-लिखाई में काफी तेज होते हैं। इनमें किसी भी विषय को जल्दी समझने और सीखने की अद्भुत क्षमता होती है। ये अपने जीवन में सामान्यतः उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। हालांकि, कुछ लोगों की पढ़ाई में बीच-बीच में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन अधिकतर जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। कला और विज्ञान दोनों ही क्षेत्रों में इनकी विशेष रुचि देखने को मिलती है।
मूलांक 9 की आर्थिक स्थिति
मंगल देव की कृपा से इनके पास किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है। हालांकि के ये स्वभाव से बहुत ही खर्चीले होते हैं। इन मूलांक वालों के पास बहुत जमीन-जायदाद होती है। यह लोग अपने ससुराल से भी बहुत संपन्न होते हैं। साथ ही इस मूलांक के लोग अपने सगे-संबंधियों की खूब मदद करते हैं।
मूलांक 9 से जुड़ी अन्य बातें
- मूलांक 9 वालों के लिए मंगलवार, गुरुवार, और शुक्रवार का दिन अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद साबित होता है।
- लाल, गुलाबी, केसरिया या फिर हल्का पीला रंग इनके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होता है।
- जीवन में तमाम तरह की बाधाओं से बचने और शुभ फल की प्राप्ति के लिए प्रतिदिन हनुमान जी साधना-आराधना करनी चाहिए।
- मूंगा रत्न इनके लिए बेहद लकी साबित होता है। हालांकि इस उपाय को करने से पहले किसी ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान


