10 या 11 सितंबर भाद्रपद अमावस्या पर करें ये 11 उपाय, खूब बढ़ेगा पैसा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Amavasya 2026 Upay, Bhadrapada Amavasya ke 11 upay: उदया तिथि में भाद्रपद अमावस्या पूजा और दान 11 सितंबर को होगा। धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद अमावस्या के दिन कुछ उपाय करने से धन की स्थिति में सुधार होता है।

Amavasya 2026 Upay: Bhadrapada Amavasya ke 11 upay kab hai Bhadrapad Amavasya 10 ya 11 september
भाद्रपद अमावस्या पर करें ये 11 उपाय

Amavasya 2026 Upay: Bhadrapada Amavasya ke 11 upay, भाद्रपद अमावस्या : इस साल सितंबर के महीने में भाद्रपद अमावस्या आ रही है। पितरों को खुश करने और पितृ दोष से राहत पाने के लिए अमावस्या का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद की अमावस्या दो दिन मनाई जाएगी। 10 सितंबर को सुबह में 10 बजकर 33 मिनट पर भाद्रपद, कृष्ण अमावस्या शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 11 सितंबर के दिन सुबह में 8 बजकर 56 मिनट पर होगा। उदया तिथि में भाद्रपद अमावस्या पूजा और दान 11 सितंबर को होगा। धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद अमावस्या के दिन कुछ उपाय करने से धन की स्थिति में सुधार होता है। इसलिए अगर आप भी दरिद्रता से परेशान हैं तो भाद्रपद अमावस्या पर जरूर करें ये खास उपाय -

10 या 11 सितंबर भाद्रपद अमावस्या पर करें ये 11 उपाय, खूब बढ़ेगा पैसा

  1. भाद्रपद अमावस्या के दिन अपनी आर्थिक स्थितियों को मजबूत बनाने के लिए 108 बार तुलसी की माला से गायत्री मंत्र का जाप करें।
  2. भाद्रपद अमावस्या के दिन पितृ स्तोत्र और पितृ कवच का पाठ करना भी बेहद शुभकारी माना जाता है।
  3. भाद्रपद अमावस्या के दिन पशुओं को भूलकर भी परेशान नहीं करना चाहिए।
  4. भाद्रपद अमावस्या के दिन घी के दीपक में केसर और लौंग के 2 दाने डालकर जलाने से माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने और आर्थिक तंगी दूर करने में मदद मिलती है।

  • भाद्रपद अमावस्या के दिन घर की सुख और शांति को बनाए रखने के लिए गाय की सेवा करें।
  • भाद्रपद अमावस्या के दिन माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुबह पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें।
  • पितृ दोष से राहत पाने के लिए भाद्रपद अमावस्या को शाम के वक्त तिल के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं और परिक्रमा भी करें।
  • भाद्रपद अमावस्या के दिन अपने घर की नकारात्मकता को दूर भागने के लिए पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाएं या साफ- सफाई करें।

  • भाद्रपद अमावस्या के दिन दान-पुण्य और श्राद्ध कर्म करने से पितरों को खुश किया जा सकता है। इसलिए किसी जरूरतमंद को वस्त्र, फल आदि दान करें।
  • भाद्रपद अमावस्या के दिन सूर्यास्त होने के बाद दक्षिण दिशा में सरसों के तेल में काला तिल डालकर दीपक जलाएं।
  • भाद्रपद अमावस्या के दिन घर के ईशानकोण में घी का दीपक जलाएं। ध्यान रखें की ये दीपक सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक जलता रहे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़भाद्रपद अमावस्या पर करें ये 11 उपाय, खूब बढ़ेगा पैसा