Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर इतने बजे से शुरू होगा सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त, जानें शुभ चौघड़िया मुहूर्त

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Akshaya Tritiya Muhurat 2026 Akshaya Tritiya Time : अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया पर दान, पुण्य, पूजा, पाठ और तीर्थ दर्शन का विशेष अक्षय फल मिलेगा।

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर इतने बजे से शुरू होगा सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त, जानें शुभ चौघड़िया मुहूर्त

Akshaya Tritiya Muhurat 2026, अक्षय तृतीया मुहूर्त : अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का पवन पर्व मनाया जाता है। इस खास दिन पर सोना-चांदी की खरीदारी करना अति उत्तम माना जाता है। इस बार तिथि को लेकर थोड़ा सा कंफ्यूजन बना रहता है। अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया पर दान, पुण्य और तीर्थ दर्शन का विशेष अक्षय फल मिलेगा। साथ ही कोई भी शुभ कार्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। यह दिन अबूझ मुहूर्त के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में आइए जनते हैं 19 अप्रैल 2026 के दिन किन शुभ मुहूर्त में सोना-चांदी खरीदना उत्तम रहेगा-

19 या 20 अप्रैल कब है अक्षय तृतीया 2026?

पंडित सूरज भारद्वाज के अनुसार, अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को दिन में 1:07 बजे के बाद लग रही है और 20 अप्रैल को दिन में 10:45 बजे तक रहेगी, लेकिन उदया तिथि का मान लेकर 20 अप्रैल को ही अक्षय तृतीया मनाई जाएगी।

अक्षय तृतीया पर इतने बजे से शुरू होगा सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त, जानें शुभ चौघड़िया मुहूर्त

19 अप्रैल, 2026 को कब खरीदें सोना-चांदी

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय 19 अप्रैल को सुबह में 10 बजकर 49 मिनट से 20 अप्रैल की सुबह में 05 बजकर 51 मिनट तक रहने वाला है।

अवधि - 19 घंटे 02 मिनट्स

20 अप्रैल, 2026 को कब खरीदें सोना-चांदी

अक्षय तृतीया पर सोना और चांदी खरीदने का समय 20 अप्रैल को सुबह में 05 बजकर 51 मिनट से 07 बजकर 27 मिनट तक रहने वाला है।

अवधि - 01 घंटा 36 मिनट्स

शुभ चौघड़िया मुहूर्त

19 अप्रैल को चौघड़िया मुहूर्त क्या रहेगा?

प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - सुबह में 10:49 से दोपहर 12:20 तक

अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - 01:58 मिनट से 03:35 मिनट तक (दोपहर)

सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - शाम में 06:49 मिनट से 10:57 मिनट से

रात्रि मुहूर्त (लाभ) - रात में 01:43 मिनट से सुबह में 03:05 मिनट तक, अप्रैल 20

उषाकाल मुहूर्त (शुभ) - सुबह में 04:28 मिनट से सुबह में 05:51 मिनट, अप्रैल 20

20 अप्रैल को चौघड़िया मुहूर्त क्या रहेगा?

प्रातः मुहूर्त (अमृत) - सुबह में 05:51 मिनट से सुबह में 07:27 मिनट तक

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!