Akshay Tritiya 2026 wishes: सोने का रथ, चांदी की पालकी... अक्षय तृतीया पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Dheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share

akshaya tritiya 2026 wishes: अक्षय तृतीया के दिन अपनों को ये खास शुभकामनाएं संदेश भेजकर आप भी उनकी खुशहाली, तरक्की की कामना कर सकते हैं। नीचे कुछ शुभकामना संदेश है, जिन्हें आप भेज कर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Akshay Tritiya 2026 wishes: सोने का रथ, चांदी की पालकी... अक्षय तृतीया पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

आज यानी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्योहार है। इस पर्व का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। अक्षय तृतीया, वैसाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है।यह साल की सबसे शुभ तिथि मानी जाती है। अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी-विष्णु की पूजा का विधान है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना भी बहुत शुभ माना गया है। आज के दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नए काम की शुरुआत, निवेश आदि अक्षय फल प्रदान करते हैं। अक्षय का अर्थ है जो कभी खत्म नहीं होता। यही वजह है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की परंपरा है, क्योंकि सोना मां लक्ष्मी से जुड़ा है और इस दिन घर में सोना लाने से धन लक्ष्मी घर में स्थाई रूप से निवास करती हैं। अक्षय तृतीया से ही त्रेतायुग शुरू हुआ था। इस दिन युधिष्ठिर को अक्षय पात्र मिला था। वहीं गणपति जी ने महाभारत लिखने की शुरुआत की थी। अक्षय तृतीया के दिन अपनों को ये खास शुभकामनाएं संदेश भेजकर आप भी उनकी खुशहाली, तरक्की की कामना कर सकते हैं। नीचे कुछ शुभकामना संदेश है, जिन्हें आप भेज कर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।

अक्षय तृतीया पर भेजें ये शुभकामना संदेश

1. कामयाबी हर दिन आपके साथ रहे,
खुशियां हमेशा आपके आसपास रहें,
धन-दौलत में बढ़ोतरी हो,
और अपनों का प्यार मिलता रहे।
अक्षय तृतीया 2026 की शुभकामनाएं

2. हर सपना साकार हो,
जीवन में कोई ख्वाहिश अधूरी न रहे,
धन, प्रेम और खुशियों से घर भरा रहे,
और लक्ष्मी जी का आशीर्वाद बना रहे।
अक्षय तृतीया 2026 की शुभकामनाएं

3. आपका सुख कभी कम न हो,
धन में हमेशा वृद्धि होती रहे,
प्यार और सेहत हमेशा बनी रहे,
जीवन खुशियों से भरा रहे।
अक्षय तृतीया 2026 की शुभकामनाएं

4. सोने सी चमक हो आपकी जिंदगी में,
मां लक्ष्मी की कृपा से तरक्की मिलती रहे,
हर परेशानी दूर हो जाए,
और घर में धन-समृद्धि का वास हो।
अक्षय तृतीया 2026 की शुभकामनाएं

5. यह पावन दिन खुशियां लेकर आए,
सुख-समृद्धि आपके जीवन में छा जाए,
प्यार और अपनापन बढ़ता रहे,
हर दिन खास बन जाए।
अक्षय तृतीया 2026 की शुभकामनाएं

6. जैसे बादल बरसते हैं जमकर,
वैसे ही आपके घर धन की बरसात हो,
यह त्योहार आपके लिए मंगलमय हो,
और खुशियों की सौगात लाए।
अक्षय तृतीया 2026 की शुभकामनाएं

7. आपका व्यापार दिन-प्रतिदिन बढ़ता रहे,
परिवार में प्रेम और अपनापन बना रहे,
धन की कभी कमी न हो,
और जीवन खुशहाल रहे।
अक्षय तृतीया 2026 की शुभकामनाएं

8. आपके घर लक्ष्मी जी का वास हो,
हर संकट दूर हो जाए,
उन्नति आपके कदम चूमे,
और सुख-शांति हमेशा बनी रहे।
अक्षय तृतीया 2026 की शुभकामनाएं

9. सोने-चांदी सी चमकती रहे आपकी किस्मत,
लक्ष्मी मां आपके घर विराजें,
आपके परिवार में खुशियां भर जाएं,
और हर दिन मंगलमय हो।
अक्षय तृतीया 2026 की शुभकामनाएं

10. दिल के दरवाजे खोलिए,
अपने भाव खुलकर बोलिए,
इस पावन दिन पर रिश्तों में
मिठास और प्यार घोलिए।
अक्षय तृतीया 2026 की शुभकामनाएं

11. आपका हर काम सफल हो,
कोई भी सपना अधूरा न रहे,
जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे,
और खुशियों का आंगन सजा रहे।
अक्षय तृतीया 2026 की शुभकामनाएं

12. अक्षय रहे सुख आपका
अक्षय रहे धन आपका
अक्षय रहे प्रेम आपका
अक्षय रहे स्वास्थ्य आपका
अक्षय तृतीया 2026 की शुभकामनाएं।

13. आपके घर में धन की बरसात हो
लक्ष्मी का वास हो
संकटों का नाश हो
शांति का वास हो
अक्षय तृतीया 2026 की शुभकामनाएं।

14. आपके घर में धन की अक्षय वृद्धि हो,
आप जीवन के हर पल का आनंद उठा सकें
धन, यश और समृद्धि आपके चरण चूमे।
अक्षय तृतीया 2026 की शुभकामनाएं।

15. सोने का रथ, चांदी की पालकी
बैठकर जिसमें लक्ष्मी मां है आई
देने आपके परिवार को खुशियां
अक्षय तृतीया 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव

धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।

धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!