Akshaya Tritiya 2026 Greetings: अक्षय तृतीया पर भेजने के लिए यहां पढ़ें लेटेस्ट विशेज, सातवीं वाली है सबसे खास

Garima Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अक्षय तृतीया 2026 के खास मौके पर अपनों को लेटेस्ट बधाई संदेश भेजना है? तो यहां पढ़ें इस खास दिन पर भेजने के लिए सबसे यूनीक मैसेज-

Akshaya Tritiya 2026 Greetings: अक्षय तृतीया पर भेजने के लिए यहां पढ़ें लेटेस्ट विशेज, सातवीं वाली है सबसे खास

अक्षय तृतीया का मौका नई शुरुआत लेकर आता है। माना जाता है कि इस दिन जब कोई अच्छा काम करते हैं तो उसका दोगुना फल मिलता है। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही इस खास दिन पर किया गया दान-पुण्य का काम भी काफी महत्व रखता है। अक्षय तृतीया कल यानी 19 अप्रैल को है। वहीं कुछ लोग उदयातिथि के रुप में इसे 20 अप्रैल को भी मनाएंगे। इस खास दिन पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को पूजा जाता है। हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ही अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपनों को बधाई संदेश भी भेजते हैं।

अक्षय तृतीया 2026 के लिए नीचे पढ़ें लेटेस्ट बधाई संदेश

1.अक्षय तृतीया की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा से आपके घर-आंगन में हमेशा खुशियां बनी रहें। आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो और आप अपनों के बीच हमेशा रहें।

2.अक्षय तृतीया के इस पावन मौके पर आपके घर में धन-धान्य की बरकत हो और आपके सभी काम बिना रुकावट पूरे होते चले जाएं। आपका जीवन खुशियों से भरा रहे और परिवार में हमेशा प्यार बना रहे। आपको और आपके अपनों को अक्षय तृतीया की दिल से शुभकामनाएं।

3.अक्षय तृतीया आपके जीवन में नई उम्मीद और नई खुशियां लेकर आए। मां लक्ष्मी से कामना है कि आपके लिए तरक्की के नए रास्ते लेकर आएं। आपके सभी सपने इस साल पूरे हो जाएं।

4.मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी जिंदगी में कभीभी किसी चीज की कमी ना हो। आपका घर खुशियों से भरा रहे और खुशहाली हर दिन दरवाजा खटखटाए। आपके सारे सपने पूरे हो और आपके अपने खुश हों। आपको अक्षय तृतीया की हार्दिक बधाई।

5.अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर आपकी जिंदगी से सारी परेशानियां दबे पांव भाग जाएं और आपको अबसे हर काम में सफलता मिले। आपके परिवार में खुशहाली बनी रहे और जीवन सुख-शांति से भरा खुशी-खुशी बीत जाए।

akshay tritiya greetings

6.अक्षय तृतीया का ये खास दिन आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। हर मोड़ पर तरक्की हो और घर में खुशियां का आगमन हो। भगवान से यही प्रार्थना है कि आप जो भी काम करें उसमें आपको अच्छे परिणाम ही मिलें।

7.भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर और आपके अपनों पर हमेशा बना रहे। आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ती रहे और परिवार में सभी के बीच प्यार बना रहे।

Akshaya Tritiya 2026: 19 or 20 April? Know Exact Date, Shubh Muhurat and Significance

8.अक्षय तृतीया के इस पावन पर्व पर आपके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी आए और हर दिन खुशियों से भरा रहे। आपके सारे काम आसानी से पूरे होते चले जाए और हर मोड़ पर आपको बस सफलता ही मिले।

9.अक्षय तृतीया के इस खास मौके पर मां लक्ष्मी की कृपा से आपके घर में धन, सुख और शांति बनी रहे। आपके जीवन में खुशियों की कभी कमी ना हो और हर दिन सिर्फ बरकत ही बरकत हो।

10.अक्षय तृतीया का ये शुभ मौका आपके लिए नया मौका लेकर आए। आपके घर में नई खुशियां की एंट्री हो। सफलता आपके कदम चूमे और आपकी जिंदगी में सुख-समृद्धि की वृद्दि हो। आप और आपका परिवार हमेशा खुश रहे।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!