अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी न ले सकें तो जरूर खरीदें ये चीजें, बढ़ेगी सुख-समृद्धि
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त होता है, किसी भी शुभ कार्य को समय की बाध्यता के कारण बिना मुहूर्त देखे कर सकते हैं। इस दिन दान पुण्य से लेकर सोना खरीदने की परम्परा है।

Akshaya Tritiya 2025: गजकेसरी योग में 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनायी जाएगी। दान पुण्य का विशेष महत्व रखने वाला यह त्योहार गजकेसरी राजयोग में मनाया जाएगा। सिर्फ गजकेसरी योग ही नहीं वरन मालव्य, रवि योग, चतुर्ग्रही, सर्वार्थ सिद्धि और लक्ष्मी नारायण राजयोग भी शामिल रहने से इस बार के अक्षय तृतीया का महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन दान पुण्य से लेकर सोना खरीदने की परम्परा है। अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त होता है, किसी भी शुभ कार्य को समय की बाध्यता के कारण बिना मुहूर्त देखे कर सकते हैं। सोना-चांदी, वाहन, गृह संपत्ति की खरीदारी के लिए यह पुनीत अवसर होता है। इस बार खाास बात यह है कि अक्षय तृतीया के दिन शुभ विवाह के भी मुहूर्त हैं।
शुभ मुहूर्त: शुभ मुहूर्त में पूजा और खरीदारी की जाएगी। दृक पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि 29 अप्रैल को शाम 05:32 मिनट पर प्रारंभ होगी और 30 अप्रैल को दोपहर 02:12 बजे पर समाप्त होगी। इस दिन पूजन के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 06 घंटे 37 मिनट की है। इस दौरान पूजन के साथ गृह प्रवेश भी किया जा सकता है।
अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी न ले सकें तो जरूर खरीदें ये चीजें, बढ़ेगी सुख-समृद्धि: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सोना-चांदी न ले सकें तो बर्तन या कौड़ी, तुलसी, पीली सरसों, सेंधा नमक, जौ, रूई व श्री यंत्र खरीदना बेहद शुभ रहेगा।
क्या करें दान: हल्दी की पांच गांठ, सतनाजा (सात तरह का अनाज), कोई भी धार्मिक पुस्तक, जप माला, खासकर हल्दी या कमलगट्टे की माला, भगवान के वस्त्र, मोरपंख, ठाकुरजी की बांसुरी, फल, सब्जी, अनाज का दान करना भी फलदायी होता है। घड़ा, पंखा, वस्त्र, शृंगार सामग्री, छाता, जूता, चप्पल, खड़ाऊं, बेल फल, ऋतु फल आदि का भी दान दिया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


