
भद्रा के साये में अखुरथ संकष्टी चतुर्थी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त व कब निकलेगा चांद
Akhurth Sankashti Chaturthi time: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन विशेष रूप से गणेश जी की उपासना की जाती है, जिससे जीवन के सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। इस व्रत का पारण रात्रि के समय चंद्रमा का दर्शन करने के बाद ही किया जाता है।
Akhurth Sankashti Chaturthi time: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी भगवान श्री गणेश को समर्पित है। अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन विशेष रूप से गणेश जी की उपासना की जाती है, जिससे जीवन के सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन कई लोग व्रत रखते हैं, जिसका पारण रात्रि के समय चंद्रमा का दर्शन करने के बाद ही किया जाता है। आज के दिन अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। वहीं, आज अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर भद्रा का साया भी रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर पूजा का मुहूर्त, विधि व चंद्रोदय समय
भद्रा के साये में अखुरथ संकष्टी चतुर्थी
भद्रा 07:50 ए एम से 06:24 पी एम, चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे इसलिए भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा।
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - दिसम्बर 07, 2025 को 06:24 पी एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - दिसम्बर 08, 2025 को 04:03 पी एम बजे
आज के दिन चन्द्रोदय : 07:55 पी एम
पूजा का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त 05:12 ए एम से 06:06 ए एम
अभिजित मुहूर्त 11:52 ए एम से 12:33 पी एम
विजय मुहूर्त 01:56 पी एम से 02:38 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 05:22 पी एम से 05:49 पी एम
अमृत काल 01:59 ए एम, दिसम्बर 08 से 03:27 ए एम, दिसम्बर 08
निशिता मुहूर्त 11:46 पी एम से 12:40 ए एम, दिसम्बर 08
रवि पुष्य योग 04:11 ए एम, दिसम्बर 08 से 07:02 ए एम, दिसम्बर 08
सर्वार्थ सिद्धि योग 04:11 ए एम, दिसम्बर 08 से 07:02 ए एम, दिसम्बर 08
पूजा-विधि
1- भगवान गणेश जी का जलाभिषेक करें
2- गणेश भगवान को पुष्प, फल चढ़ाएं और पीला चंदन लगाएं
3- तिल या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं
4- संकष्टी चतुर्थी कथा का पाठ करें
5- ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें
6- पूरी श्रद्धा के साथ गणेश जी की आरती करें
7- चंद्रमा के दर्शन करें और अर्घ्य दें
8- व्रत का पारण करें
9- क्षमा प्रार्थना करें
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





