Ahoi Ashtami Vrat katha: पढ़ें अहोई अष्टमी की स्याऊ माता की व्रत कथा, छोटी बहू की कोख कैसे खुली

लाइव हिन्दुस्तान
share

Ahoi Ashtami Vrat katha : अहोई अष्टमी व्रत कथा कार्तिक मास की अष्टमी तिथि पर पढ़ी जाती है। साहूकार के सात बेटे और एक बेटी के साथ स्याऊ माता की कथा पढ़ी जाती है।

Ahoi Ashtami Vrat Katha
अहोई अष्टमी की कहानी, अहोई अष्टमी व्रत की कहानी

Ahoi Ashtami Vrat katha : अहोई अष्टमी व्रत इस साल 1 नवंबर 2026 को रखा जा रहा है। यह व्रत उस दिन रखा जाता है, जिस वार की दिवाली होती है। यह व्रत माताएं अपनी संतान की सलामती के लिए रखती हैं। इस व्रत में मां पार्वती और अहोई माता की पूजा की जाती है। महिलाएं चांदी की स्यायू माता लेकर आती हैं और अपने बच्चे की उम्र के हिसाब से हर साल दो मोती उसमें डलवाती आती हैं। इस प्रकार हर साल दो मोती उसमें बढ़ाए जाते हैं। इस व्रत में बहुत नियम माने जाते है। खासकर इस दिन ऐसा कोई कार्य ना करें, जिससे किसी जीव को नुकसान पहुंचे। इसलिए सब्जी काटना, खेत पर जाना आदि कार्य से इस दिन बचना चाहिए। नीचे बताई गई कथा पढ़ने के बाद महिलाएं इस इस माला को पहनती हैं। करवा चौथ में चांद को देखकर पूजा होती है और इस व्रत में शाम को तारों की छांव में कथा सुनते हैं और व्रत खोलते हैं।

अहोई व्रत कथा पढ़ने से पहले कैसे करें पूजा

अहोई अष्टमी पर निर्जला उपवास किया जाता है। इस दिन जो माताएं व्रत करती हैं,वो शाम के समय या फिर दोपहर में व्रत की कथा सुनती हैं। इस व्रत में या तो अहोई माता की तस्वीर ली जाती है। या फिर उनकी आकृति दिवार में बनाई जाती है। इसके लिए अष्ट कोष्ठक की अहोई की पुतली बनाई जाती है और इसमें रंग भरे जाते हैं। वहीं इसके पास सेई के बच्चे भी बनाए जाते हैं। इसके बाद कथा की जाती है और एक करवे में पानी भरकर रखा जाता है। एक करवे में अनाज। अनाज वाला करवा अहोई माता के पास रखें और पानी वाले करवे से तारों को अर्घ्य देते हैं। इस व्रत में सास के लिए बायना निकाला जाता है। बायने में कपड़े, खाना, सुहाग का सामान दिया जाता है। व्रत में चांदी की होई यानी स्याऊ माता का चांदी का लॉकेट लिया जताा है। उसमें चांदी के मोती डाले जाते हैं। हर साल व्रत में अगर एक संतान है तो दो मोती और दो संतान है तो चार मोती डाले जाते हैं। इस व्रत में भी पहले गणपति की कथा पढ़ी जाती है। यहां हम दे रहे हैं गणपति की कथा

गणेश जी की खीर वाली कहानी

इस व्रत की कथा बढ़ने जा रहे हैं तो पहले गणेश जी की खीर वाली कहानी पढ़ते हैं। एक बार भगवान गणेश अपने भक्तों के पास गए, उन्होने सभी से कहा कि एक मुट्ठी चावल की खीर बना दो, लेकिन सभी ने मजाक में मना कर दिया कि एक मुट्ठी चावल की कहां खीर बनती है, यह बालक शरारत कर रहा है। जब किसी ने उनकी बात नहीं मानी तो एक बुढिया माई के पास गए। वह भगवान गणेश की परम भक्त थी। वो बहुत गरीब थी। गणेश जी जो बालरूप में गए और बोला कि अम्मा एक मुट्ठी चावल की खीर बना दो। अम्मा ने कहा कि चलो बालक है, बड़े मन से कह रहा है तो बना देते हैं। उसने बहू से कहा कि बहू इस चावल की खीर बना लें। बहू ने बड़े मन से खीर बनाई ,मुट्ठी भर चावल की खीर भरकर बहुत अधिक हो गई। लेकिन ललचा कर पहले चख ली। जब खीर बनी तो बुढिया माई ने आवाज लगाई ओ रे गणेशा खीर खा ले। गणेशजी बोलें अम्मा खीर तो झूठी है, अम्मा ने जब बहू से पूछा तो बहू ने बताया कि उसने खीर खा ली। लेकिन गणेश जी ने उसे माफ कर दिया और कहा कि मैं तो आपकी परीक्षा ले रहा था , अब आप उस खीर को खाना और जो बचे गांव में बटवां देना और बाकी को जमीन में दबा देना । अम्मा ने वैसा ही किया और अगले दिन खीर जहां दबाई वहां से हीरे जवाहारात निकलें। इस प्रकार जैसे गणेश जी बुढ़िया माई के दिन फेरे कथा पढ़ने वाले सभी के फेरे।

यहां पढ़ें अहोई माता की संपूर्ण कथा

एक समय की बात है एक साहूकार था, जिसके सात बेटे और सात बहुएं थी। इस साहूकार की एक बेटी भी थी। एक दिन वह लड़की मायके आई और दिवाली के दीवले बनाने के लिए मिट्टी लेने जंगल गई। उसके साथ उसकी भाभियां भी साथ चली गईं। उस कार्तिक बदी की अष्टमी तिथि थी। दीवलों के लिए मिट्टी निकालने के लिए जैसी ही साहूकार की बेटी ने मिट्टी खोदी वैसे ही कुल्हाड़ी से स्याऊ का बच्चा मर गया। दरअसल वहां स्याऊ माता की मांद थी। ऐसे में स्याऊ माता को बहुत गुस्सा आया। उन्होंने बोला, तूने मेरे बच्चे को मारा है, अब मैं तेरी कोख बांधूगीं। इस पर साहूकार की बेटी डर गई। उसने अपनी भाभियों से कहा कि तुम मेरी जगह अपनी कोख बंधवा लो। इस पर सभी भाभियों ने मना कर दिया। लेकिन सबसे छोटी भाभी सोचने लगी कि अगर मैनें भी कोख ना बंधवाई तो सासू मां नाराज हो जाएंगी। इसलिए वो अपनी कोख बंधवाने के लिए तैयार हो गई

कोख बंधवाने के बाद क्या हुआ

स्याऊ माता ने उसकी कोख बांध दी। कोख बांधने का मतलब होता है कि अब उसके संतान नहीं होगी। इसके बाद जैसे ही छोटी भाभी गर्भवती हुई उसके बेटा हुआ वो सात बाद अष्टमी से पहले मर जाता । इस प्रकार उसके एक -एक करके 7 पुत्र हुए। उसकी सास को बहुत दुख हुआ उसने एक दिन पंडित जी बुलाया और पूछा कि ऐसा क्यों होता है, इसके बच्चे सात दिन में क्यों मर जाते हैं। इस पर पंडित जी ने बताया कि आपकी बहू की कोख बंधी हुई है। पंडित जी ने बहू से कहा कि तुम काली सुरही गाय की पूजा करो।

स्याऊ माता की करी सेवा

वो स्याऊ माता की भायली है और अगर वो प्रसन्न हो गई तो उनसे कहकर तुम्हारी कोख खुलवा देगी। बहू ने पूरे साल सुरही गाय की सेवा की। उनके सवेरे उठने से पहले वो उनके नीचे साफ सफाई कर जाती। एक दिन सुरही गाय ने सोचा कि कौन इतने सवेरे आकर मेरी सेवा करके जाता है आज मैं देखूंगी। गौमाता ने सुबह जागा और देखा कि साहूकार की छोटी बहू उसकी सेवा कर रही है। वो बोली- मैं तेरी सेवा से बहुत खुश हूं, बोल -तू क्या मांगना चाहती है। तुझे जो चाहिए वो मांग ले। तब साहूकार की बहू ने कहा कि स्याहू माता ने मेरी कोख बांध रखी है, अगर तुम उनसे कहकर मेरी कोख खुलवा दो, वो तुम्हारी भायली है।

स्याऊ माता के पास गई साहूकार की बहू

गौमाता ने कहा कि तुम परेशान ना हो वो सात समुद्र पार रहती है, मैं तुम्हें उसके पास लेकर चलूंगी। वो दोनों साथ चल दीं। इसके बाद रास्ते में कड़ी धूप में थी, वो दोनों एक पेड़ के नीचे बैठ गईं। वहां उसे सांप दिखाई दिया ,जो गरुड़ पंखनी के बच्चों को मारने जा रहा था। साहूकार की बहू ने उसे मारकर ढाल के नीचे रख दिया। जब गरुड़ पंखनी आई तो खन देखकर रोने लगी और बहू को मारने लगी, तभी अपने बच्चों को देखकर कहानी समझ गई। इससे गरूड़ पंखनी खुश हुई और बोली कि जो मांगोगी वो मिलेगा। साहूकार की बहू बोली कि मुझे सात समुद्र पार जाना है, गरुड़पंखनी उन्हें अपनी पीठ पर बैठाकर ले गई। स्याऊ माता सुरही गाय को देख कर बोली कि तुम बहुत दिनों बाद आईं तेरे मन में क्या है। सुरही गाय बोली की तेरे सिर में जू हैं, साहूकार की बहू ने सिलाई से उसकी जूं निकाल दी। इस पर स्याऊ माता बोलीं कि मैं तेरे पर प्रसन्न हूं, जा तेरे सात बेटे और सात बहू हों।

स्याऊ माता ने बताया उपाय

साहूकारनी की बहू ने रोते-रोते कहा कि मेरे तो एक भी बेटा नहीं है सात कहां से होंगे। इस पर स्याऊ माता बोलीं-मेरा वचन खाली नहीं जाता है। जो वचन दिया है वो पूरा हो, वचन से फिरूं तो धोबी की कंकरी होऊं। तब बहू ने सारी बात बताई कि मेरी कोख को आपके पास बंद पड़ी है, इसलिए मेरे सात बेटे सात दिन के अंदर अंदर मर गए। इस पर माता ने कहा कि परेशान ना हो। तू घर जा, तेरे सात बेचे और सात बहू मिलेंगी। तू अहोई माता का उजमन करना , सात अहोई बनाकर सात कढ़ाही करना। जब वह घर आई तो उसके सात बेटे और सात बहुएं बेटीं थीं। उसने माता का उजमन किया और सात कढ़ाही की और सात अहोई बनाई। अपने घर में अहोई की पूजा करने वाली उसकी जेठानियां बोली, जल्दी -जल्दी पूजा कर लो, कहीं छोटी चाची अपने बच्चों को याद करके रोने ना लग जाए।

छोटी बहू के घर खुशियां ही खुशियां

इसके बाद जब छोटी बहू के बहुत देर तक रोने की आवाज नहीं आई तो जेठानी ने बच्चों को भेजा कि देखकर आई कि चाची क्या कर रही है। बच्चों ने बताया कि चाची तो सात कढ़ाही कर रही है, खूब उजमन हो रहा। यह सुनकर जेठानियां दोड़कर वहां गईं और पूछा कि कैसे उसने कोख छुड़ाई। तब छोटी बहू बोली तुमने तो कोख बंधाई नहीं! मैंने बंधा ली, अब स्याहू माता ने कृपा करके मेरी को खोल दी हैं। इस प्रकार कथा संपन्न। स्याहू माता ने जिस प्रकार साहूकार की छोटी बहू की कोख खोली, उसी प्रकार सभी की खोलियो। कहने वाले की तथा हुंकार भरने वाले की कोख भी खोलिए। सभी की संतान की रक्षा करियो।

कैसे खोलते हैं व्रत

अस व्रत में तारों को देखकर व्रत खोला जाता है, महिलाएं तारों को देखकर इस व्रत को खोलती हैं और अर्घ्य देती हैं। इससे ही व्रत पूर्ण होता है। आप व्रत की कथा भी तारों के निकलने के समय पढ सकती हैं। आज तारे शाम को 6 बजे के आसपास निकल जाएंगे।

अहोई माता की आरती ( Ahoi Mata Ki Aarti )

जय अहोई माता जय अहोई माता।

तुमको निशिदिन सेवत हर विष्णु विधाता॥

मैया जय अहोई माता, जय जय अहोई माता।

ब्रह्माणी रूद्राणी कमला तू ही है जगमाता ।

सूर्य चन्द्रमा ध्यावत नारद ऋषि गाता।।

मैया जय अहोई माता, जय जय होई माता।

माता रूप निरंजन सुख सम्पति दाता।

जो कोई तुमको ध्यावत नित मंगल आता।

मैया जय अहोई माता, जय जय अहोई माता।

तू ही है पाताल वसंती, तू ही शुभदाता।

कर्मप्रभाव प्रकाशक जगनिधि से त्राता।।

मैया जय अहोई माता, जय जय अहोई माता।

जिस घर थारो बासो वाही में गुण आता।

कर न सके सोई करले मन नहीं घबराता।।

मैया जय अहोई माता, जय जय अहोई माता।

तुम बिन सुख न होवे पुत्र न कोई पाता।

खान पान का वैभव तुम बिन नही जाता।।

मैया जय अहोई माता, जय जय अहोई माता।

शुभ गुण सुन्दर मुक्ता क्षीरनिधि जाता।

रत्न चतुर्दश तोकूं कोई नहीं पाता।।

मैया जय अहोई माता, जय जय अहोई माता।

श्री अहोई मां की आरती जो कोई भी गाता।

उर उमंग अतिं उपजे पाप उतर जाता।।

मैया जय अहोई माता, जय जय अहोई माता।

जो भी भूल चूक हई हो , उसके लिए माता से माफी मांगे हर व्रत की कथा और आरती के बाद ऐसा करना चाहिए।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़पढ़ें अहोई अष्टमी की स्याऊ माता की व्रत कथा, छोटी बहू की कोख कैसे खुली