Hindi Newsधर्म न्यूज़Ahoi Ashtami Today 2024 Guru Pushya Yoga give auspicious result to child Know Pujan Muhurat and Moonrise Time
Ahoi Ashtami moonrise time: आज अहोई अष्टमी पर पूरे दिन गुरु पुष्य योग का संयोग संतान को क्या फल प्रदान करेगा?

Ahoi Ashtami moonrise time: आज अहोई अष्टमी पर पूरे दिन गुरु पुष्य योग का संयोग संतान को क्या फल प्रदान करेगा?

संक्षेप:

  • Ahoi Ashtami vrat for child: अहोई अष्टमी का व्रत संतान की खुशहाली व सलामती के लिए रखा जाता है। आज पूरे दिन गुरु पुष्य योग का संयोग इस व्रत को और ज्यादा विशेष व मंगलकारी बना रहा है।

Oct 24, 2024 08:02 am ISTSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ahoi Ashtami Guru Pushya Yog Significance: अहोई अष्टमी का पर्व 24 अक्तूबर, गुरुवार को है। यह त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। कुछ परिवारों में यह व्रत तारों को देखकर खोलते हैं और कुछ चंद्रमा को देखकर व्रत पारण करते हैं। यह व्रत माताएं संतान की लंबी आयु व रक्षा के लिए करती हैं। इस साल अहोई अष्टमी पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं जो इस व्रत का प्रभाव बढ़ा रहे हैं। अहोई अष्टमी पर पूरे दिन गुरु पुष्य योग रहने वाला है। जानें ज्योतिषाचार्य से गुरु पुष्य योग संतान को क्या फल प्रदान करेगा-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अहोई अष्टमी पर बन रहे कई योग-

ज्योतिषाचार्य राहुल अग्रलवाल के अनुसार, अहोई अष्टमी के दिन चंद्रोदय का समय रात 11 बजकर 57 मिनट पर है और तारों को देखने का समय शाम 06:06 मिनट के आसपास है। इस दिन गुरु पुष्य नक्षत्र के अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत योग भी बन रहे हैं। कभी-कभी रहने वाला गुरु पुष्य योग अहोई अष्टमी के दिन लगभग पूरे दिन रात रहकर संतान को दीर्घायु प्रदान कर रहा है। चंद्रमा कर्क राशि, पुष्य नक्षत्र में रहेंगे। इस प्रकार अष्टमी तिथि गुरुवार को पूर्ण दिन-रात व्यापनी है।

पूजन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त- पूजन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त शाम 05 बजकर 39 मिनट से रात 07 बजकर 15 बजे तक है। इस दौरान प्रदोष काल भी रहेगा।

अष्टमी तिथि कब से कब तक- इस साल अष्टमी तिथि 24 अक्तूबर को सुबह 01 बजकर 18 मिनट से प्रारंभ हो चुकी है और 25 अक्तूबर को सुबह 01 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। हिंदू धर्म में अहोई अष्टमी व्रत का विशेष महत्व है। इस व्रत को करने से संतान के खुशहाल व दीर्घायु होने की मान्यता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!