दिवाली बाद मंगल सूर्य की राशि में जाएंगे, कल बुध के नक्षत्र में जानें किसे लाभ, खराब मंगल को सही करने के लिए क्या करें?
Mangal gochar Singh Rashifal in hindi: दिवाली बाद मंगल सूर्य की राशि में जाएंगे। अभी की बात करें तो 17 अक्टूबर को मंगल का राशि परिवर्तन हो रहा है। मंगल का राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए खास रहेगा। इससे कई राशियों को लाभ होगा।

मंगल का गोचर इस साल होने वाला है। दिवाली के बाद मंगल का खास गोचर होगा। दिवाली के बाद मंगल कई राशियों को प्रभावित करेंगे। मंगल सूर्य की सिंह राशि में जाएंगे। दिवाली बाद 12 नवंबर को मंगल का गोचर इस राशि में होगा। इस राशि में जानें के बाद मंगल का बदलाव बहुत खास होने वाला है। मंगल की एनर्जी जब सूर्य से मिल जाएगी तो कई राशियों पर असर डालेगी। लेकिन अभी की बाद करें तो अभी मंगल बुध के नक्षत्र में जा रहे हैं। 17 अक्टूबर को मंगल नक्षत्र बदल रहे हैं। मंगल कैसा आपकी लाइफ में बदलाव लाते हैं, कैसे आपके लिएचीजें बदलेंगी। इसको लेकर आपको मंगल के बारे में कुछ खास बातों को भी जानना चाहिए, यहां हम किन राशियों को मंगल का नक्षत्र गोचर लाभ देगा, उसके बारे में जानेंगे।
खराब मंगल को सही करने के लिए क्या करें?
आपका छोटा भाई मंगल का कारक है, इसलिए कभी भी अपने भाई से बिगाड़ें ना, उसे खुश रखें,इससे मंगल अच्छा होता है। मंगलवार के दिन नमक ना खाएं, इस दिन आप मीठा खा सकते हैं। अगर आप चाहें तो आप मंगलवार का व्रत भी रख सकते हैं। अगर आप अपने पास हथियार रखते हैं, तो इसे बिल्कुल हटा दें। मंगल अगर खराब है तो आपको हर्ट करता है, आपका ऑपरेशन कराता है, और मंगल हथियार का कारक है तो मंगल जिसका खराब है वो अपने पास हथियार ना रखें।मंगल जिसका खराब है वो साल में एक बार ब्लड डोनेट करें। इससे भी आपको मंगल के लाभ मिलेंगे। अगर मंगल सही रहेंगे तो आप अपलिफ्ट हो जाएंगे। मंगल सही होता है तो राहु भी सही रहता है। इसके अलावा हनुमान जी को चमेली का तेल, सिंदूर अर्पित करें, यह बहुत ही खास होता है।
सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा समय
सिंह राशि के लिए मंगल नक्षत्र गोचर को लाभ होगा। आपको जिन बातों के ना पूरा होने की आंशका है, वो भी इस समय पूरी हो जाएंगी। लेकिन आपको इस समय इस बात का खास ध्यान देना है कि आपको कोई भी काम या फैसला जल्दबाजी में या बिना सोचे समझे नहीं लेना है। आपके लिए इनकम बढ़ने के आसार हैं, जिससे लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि के लिएकैसा रहेगा समय
कन्या राशि के लिए समय अच्छा रहेगा। कन्या राशि वाले आगे बढ़ेंगे, लेकिन जिम्मेदारियां आपके साथ जाएंगी। आपको अपनी कोशिशों में सफलता मिल सकती है। इस समय आप बाहर जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। आपके लिए समय अच्छा है। कन्या राशि वालों को बिजनेस से लाभ मिल सकता है।
मकर राशि के लिए भी चीजें अच्छी होंगी
मकर राशि के लिए मंगल का अश्लेषा नक्षत्र में जाना बहुत अच्छा रहेगी। आपको लाभ मिलेगा, बिजनेस में आपके लिए अच्छे योग हैं, क्योंकि मंगल सिंह के नक्षत्र में जा रहे हैं। मंगल का साहस और एनर्जी आपको अच्छा लाभ देगी। इस अवधि में अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

