आज शाम 07:18 मिनट से मिट्टी से शिवलिंग बनाकर करें पूजा, नोट करें चमत्कारी उपाय
masik shivratri time 2026 today shiv pooja ka upay : धार्मिक मान्यता है इस दिन पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा करने से मन मांगी मुराद पूरी हो सकती है। आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का संयोग रहेगा।

masik shivratri time 2026 today, मासिक शिवरात्रि : आज के दिन शनिवार को अधिक मास की मासिक शिवरात्रि है। आज पुरुषोत्तम मास का 28वां दिन है। मासिक शिवरात्रि के दिन संध्या के समय शिव जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है इस दिन पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा करने से मन मांगी मुराद पूरी हो सकती है। आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का संयोग रहेगा। आइए जानते हैं आज अधिक मास की शिवरात्रि पर शिव पूजा करने का तरीका और एक खास उपाय-
आज शाम 07:18 मिनट से मिट्टी से शिवलिंग बनाकर करें पूजा, नोट करें चमत्कारी उपाय
शिवरात्रि के दिन कैसे बनाएं पार्थिव शिवलिंग?
आज के दिन साफ मिट्टी इकट्ठा कर लें। सबसे पहले मिट्टी में घी, पानी या गंगागल मिलाएं। फिर इस मिट्टी को शिवलिंग का आकार दें।
कैसे करें शिवरात्रि के दिन पूजा?
मासिक शिवरात्रि के दिन संध्या के समय स्नान आदि से निवृत होकर सबसे पहले गणेश जी का ध्यान करें। इसके बाद भगवान शिव, पार्वती सहित सभी देवता और नौ ग्रहों का ध्यान कर रुद्राभिषेक करने का संकल्प लें। मिट्टी से शिवलिंग बनाएं और उत्तर दिशा में स्थापित करें। पूजा वाले व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करते हुए पूजा की शुरुआत करें। सबसे पहले शिवलिंग को गंगाजल से स्नान करवाएं। इसके बाद शिवलिंग का अभिषेक करें। प्रभु पर बिल्व पत्र, सफेद चंदन, अक्षत, काला तिल, भांग, धतूरा, आंक, शमी पुष्प व पत्र, कनेर, कलावा, फल, मिष्ठान और सफेद फूल अर्पित करें। इसके बाद शिव परिवार सहित समस्त देवी-देवताओं की पूजा करें। प्रभु को भोग लगाएं। अंत में पूरी श्रद्धा के साथ शिव जी की आरती करें। अंत में क्षमा प्रार्थना करें।
कैसे करें शिवरात्रि के दिन अभिषेक?
मासिक शिवरात्रि के दिन आप कच्चा दूध, दही, शहद, गंगाजल, गन्ने के रस से अभिषेक कर सकते हैं। आप पंचामृत बनाकर भी पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं।
किस मुहूर्त में करें पूजा
आज शाम में गोधूलि मुहूर्त 07:18 बजे से 07:39 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना बेहद शुभ रहेगा।
शिवरात्रि के दिन शिवरात्रि का चमत्कारी उपाय
आज अधिक मास की शिवरात्रि पर बेलपत्र पर अनामिका उंगली से लाल चंदन लेकर ॐ नमः शिवाय लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। बेलपत्र चढ़ाते समय अपनी मनोकामना कहें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


