Aaj ki bhavishyavani (8 सितंबर): गजकेसरी योग से 4 राशियों को धन लाभ के योग, मिलेगी गुड न्यूज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka rashifal 8 September 2026: आज कई ग्रह स्वगृही हैं, जिसके चलते एक बहुत अच्छी स्थिति का संयोग बन रहा है। जानें आज किन राशि वालों को लाभ और कौन-सी राशियां रहें सावधान। पढ़ें आज का राशिफल।

Aaj ki bhavishyavani 8 September 2026
आज की भविष्यवाणी 8 सितंबर 2026

Aaj ka rashifal 8 September 2026, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- मंगल मिथुन राशि में, गुरु और चंद्रमा कर्क राशि में, चंद्रमा पुष्य नक्षत्र के हैं जो अत्यंत शुभकारी नक्षत्र है, और गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। काल पुरुष के चतुर्थ भाव में गजकेसरी योग का निर्माण होना भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का सबको सुअवसर प्राप्त होगा और एक घर में अचल संपत्ति की स्थिति बनेगी, भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, घरेलू सुख बढ़-चढ़कर लोग जिएंगे। एक बड़ा ही शुभकारी यह बन रहा है।

सिंह राशि में सूर्य और केतु, बुध स्वगृही कन्या राशि में हो चुके हैं, शुक्र स्वगृही तुला राशि में हैं। यह एक बड़ा ही अच्छा सा योग बन रहा है आज के दिन। आप समझें कि चंद्रमा स्वगृही, सूर्य स्वगृही, बुध स्वगृही, शुक्र स्वगृही और राहु कुंभ राशि में मित्र क्षेत्री हैं और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। यह अत्यंत शुभकारी समय का निर्माण हो रहा है।

मेष राशि:

घर में कुछ शुभ संस्कार संभव हैं, उत्सव संभव है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

पराक्रम रंग लाएगा, अपनों का साथ होगा। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। नव व्यापार शुरू करने के लिए शुभकारी समय है। अत्यंत शुभकारी व्यापारिक स्थिति आपकी बन रही है। स्वास्थ्य भी ठीक है, प्रेम-संतान अद्भुत हो गया। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। अपनों के साथ आनंदमय जीवन गुजारेंगे। निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय है। शब्द साधक की तरह व्यवहार करेंगे, शब्दों से किसी को भी अपने वश में कर लेंगे, इतना अच्छा समय है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत ही उत्तम दिखाई पड़ रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

कभी-कभी ऐसा समय आता है, इतना शुभ समय आता है। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, भाग्य साथ दे रहा है। प्रेम में थोड़ी दूरी बनी हुई है, लेकिन वह भी शुभ दिख रहा है। व्यापारिक स्थिति अत्यंत शुभ। निवेश के लिए थोड़ा सोच-समझकर के आपको करना चाहिए।

सिंह राशि:

खर्च की अधिकता थोड़ा मन को परेशान करेगी। यद्यपि कि अत्यंत शुभकारी चीजों में खर्च होगी और यह आगे चलके आपको खर्च नहीं, इन्वेस्टमेंट की तरह प्रतीत होगा और बड़ा ही एन्जॉय करेंगे इस खर्चे को। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति भी बड़ा ही प्रेममय रहेगा। व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है, निवेश के लिए उपयुक्त समय है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि:

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अत्यंत शुभकारी समय, स्वास्थ्य-प्रेम-व्यापार बहुत ही अच्छी है। निवेश के लिए बहुत ही उपयुक्त समय। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि:

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। यात्रा बहुत ही सफलतादायी होगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि:

थोड़ा बचके पार करिए। स्वास्थ्य के लिए अच्छा समय नहीं है। प्रेम-संतान के लिए बहुत अच्छा है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है। थोड़ा कुछ ज्ञान-प्राप्ति जो जीवन सीख देगा आपको, इस तरीके के समय प्रतीत होगा। हालांकि, आपको दुःख लगेगा, आपको थोड़ी परेशानी का अनुभव करना पड़ेगा, लेकिन यह सीख आपको जीवन में बहुत काम देगी। पीली वस्तु पास रखें, शुभ होगा। पढ़ें धनु राशि का विस्तृत राशिफल

मकर राशि:

जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। शादी-ब्याह तय होगा। प्रेम-संतान का साथ मिलेगा। व्यापारिक स्थिति बड़ी अच्छी है। अत्यंत शुभकारी समय। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें मकर राशि का विस्तृत राशिफल

कुंभ राशि:

शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। छोटी-मोटी परेशानी परेशान कर सकती है। भगवान विष्णु को प्रणाम करें, उन्हें पीली वस्तु अर्पित करें, शुभ होगा। पढ़ें कुंभ राशि का विस्तृत राशिफल

मीन राशि:

विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय। बहुत ही आनंददायक जीवन गुजारेंगे। प्रेम में नयापन आएगा। पुराना प्रेम बहुत अच्छे से चलेगा। नए डेटिंग के लिए, नए प्रेम में जाने के लिए अत्यंत शुभकारी समय। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। शिव जी का जलाभिषेक करना अत्यंत शुभकारी होगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़राशिफल: गजकेसरी योग से 4 राशियों को धन लाभ के योग