वृषभ राशिफल 27 मई: वृषभ राशि आज कमाई बढ़ाने पर दें ध्यान, पढ़ें आज का वृषभ राशिफल
Taurus Horoscope Today Vrishabh Rashifal 27 May 2026: राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है।

Aaj ka Vrishabh Rashifal Taurus Horoscope Today 27 May 2026, वृषभ राशिफल 27 मई: आज के दिन वृषभ राशि के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोपहर तक का समय लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कुछ लोगों को बिजनेस में प्रगति देखने को मिलेगी। कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़िए। प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी और धैर्य रखने की आवश्यकता रहेगी, लेकिन वैवाहिक जीवन संतोषजनक बना रहेगा। शाम तक सिचूऐशन धीरे-धीरे आपके पक्ष में मजबूत होती जाएगी। लग्न में सूर्य और बुध का प्रभाव आपकी पर्सनालिटी को मजबूत बना रहा है। द्वितीय भाव में शुक्र और गुरु का योग आर्थिक तथा पारिवारिक पक्ष को शुभ बना रहा है। लग्नेश शुक्र और द्वितीयेश बुध का संबंध आपकी सिचूऐशन को और अधिक प्रभावशाली बना रहा है।
वृषभ राशि आज कमाई बढ़ाने पर दें ध्यान, पढ़ें आज का वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का लव राशिफल कैसा रहेगा?
लव के मामले में तकरार या विचारों का मतभेद देखने को मिल सकता है। नए कनेक्शन शुरू करने के लिए अभी थोड़ा समय लेना बेहतर रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस बढ़ सकती है। ऐसे में धैर्य बनाए रखना आवश्यक रहेगा। जल्दबाजी में लिया गया डिसीजन बाद में प्रॉब्लम दे सकता है। वहीं, मैरिड जातकों को जीवनसाथी का सपोर्ट और साथ मिलेगा, जो शुभ फलदायी साबित होगा। पार्टनर का सपोर्ट मानसिक रूप से आपको मजबूती देगा। रिश्तों में शांति बनी रहेगी।
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का करियर और बिजनेस राशिफल कैसा रहेगा?
बिजनेस के मामले में आज का समय अत्यंत शुभ दिखाई पड़ रहा है। आपकी फैसले लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और करियर में आपकी पकड़ बढ़ेगी। टीम मैनेजर या किसी सीनियर के साथ आपका तालमेल अच्छा नहीं हो सकता है। इसलिए ध्यान रखें। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और नौकरी करने वालों के लिए भी स्थिति बेहतर बनी रहेगी। आपकी मेहनत का परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का हेल्थ राशिफल कैसा रहेगा?
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय काफी अच्छा कहा जाएगा। आपके अंदर कॉन्फिडेंस और रौब-रुआब बना रहेगा। शरीर में एनर्जी बनी रहेगी और पुराने अटके हुए कार्य भी पूरे होते दिखाई देंगे। हालांकि कभी-कभी मानसिक बेचैनी या अधिक सोचने की आदत बनी रह सकती है, लेकिन कुल मिलाकर स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा।
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का धन राशिफल कैसा रहेगा?
आज के दिन धन संचय करने, निवेश करने और कमाई बढ़ाने के लिए यह अच्छा समय रहेगा। आपको लग्जरी की वस्तुओं पर कम से कम पैसे खर्च करने की आवश्यकता है। आज के दिन धन के मामले में समझौता न करें। आप शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं, लेकिन फाइनेंशियल एक्सपर्ट से मार्गदर्शन लेना अच्छा रहेगा। जो लोग नया फाइनेंशियल तौर पर प्लान बना रहे हैं, उन्हें उसका लाभ भविष्य में मिलता दिखाई देगा।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


