Quote of the day: जो नहीं डरता वह मूर्ख है, डर को हावी होने देने वाला कायर, पढ़ें डॉ. कलाम की 10 बड़ी बातें

Mar 13, 2026 07:39 am ISTDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share

quote of the day: डॉक्टर अब्दुल कलाम कहते हैं कि समय की हत्या करना कत्ल नहीं, खुदकुशी है। इसका अर्थ है कि अगर समय को बेकार निकल जाने देते हैं, तो हम किसी दूसरे को नुकसान नहीं पहुंचाते, बल्कि अपना ही नुकसान करते हैं। पढ़ें कलाम के 10 प्रेरणादायक विचार…

Quote of the day: जो नहीं डरता वह मूर्ख है, डर को हावी होने देने वाला कायर, पढ़ें डॉ. कलाम की 10 बड़ी बातें

Quote Of The Day: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एक भारतीय एयरोस्पेस वैज्ञानिक के अलावा देश के 11वें राष्ट्रपति थे। दुनिया उन्हें मिसाइल मैन के नाम से जानती है। इसके साथ ही वो एक कुशल मार्गदर्शक भी थे। उनके विचार या कही गई बातें, आज भी लोगों के भीतर एक नई शक्ति का निर्माण करती है। कहते हैं कि अगर उनकी बातों पर अमल कर लिया जाए, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। आज हम आपके लिए डॉ. कलाम के 10 प्रेरणादायक विचार लेकर आए हैं, जो आपको नई ऊर्जा देगी।

सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य
1. एपीजे अब्दुल कलाम कहते हैं कि मैं चाहता हूं कि हरेक युवा की जिंदगी में दो सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य जरूर होने चाहिए। पहला यह कि वह कुछ ऐसा करे कि उसके पास उपलब्ध समय बढ़ जाए। दूसरा यह कि उसके पास जो समय है वह उतने ही समय में ज्यादा से ज्यादा काम करके अधिक से अधिक उपलब्धियां हासिल कर ले।

संकल्प क्या है?
2. डॉ. कलाम कहते हैं कि संकल्प वह शक्ति है जो हमें तमाम निराशाओं और समस्याओं से पार पाने में मदद करती है। वही इच्छा शक्ति जुटाने में हमारी मदद करती है, जो कामयाबी का मूल आधार है। शास्त्रों और वेदों में कहा गया है कि संकल्प-शक्ति का सहारा लिया जाए, तो कुछ भी असंभव नहीं है। जब संकल्प शक्ति में कोई व्यवधान नहीं होता, तो हम निश्चित रूप से इच्छित लक्ष्य प्राप्त करते हैं।

3. जब मुश्किलें सामने आएं, तो उम्मीद न छोड़ें और अपने काम में जुटे रहें। अपने भरोसे पर अडिग रहें, चाहे आपकी उम्र कुछ भी हो और आप जिंदगी के किसी भी पड़ाव पर क्यों न हों, बेहतर भविष्य के अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कभी न छोड़ें।

समय की अहमियत
4. अब्दुल कलाम कहते हैं कि समय की हत्या करना कत्ल नहीं, खुदकुशी है। मतलब यह, कि अगर समय को बेकार निकल जाने देते हैं, तो हम किसी दूसरे को नुकसान नहीं पहुंचाते, बल्कि अपना ही नुकसान करते हैं।

5. एपीजे अब्दुल कलाम कहते हैं कि डर लगने पर भी आगे बढ़कर वही करना जो करना उचित है। यही साहस है। जिसे डर ही नहीं लगता वह मूर्ख है, और जो डर को खुद पर हावी हो जाने देता है वह निस्संदेह कायर है। साहस का अर्थ है वह करना जो करने में आपको डर लगता है।

6.असफलता के बिना सफलता का कोई वजूद नहीं। असफलता बीच-बीच में आने वाला अवरोध है। सफलता मंजिल है।

7. एपीजे अब्दुल कलाम कहते हैं कि सपने वह नहीं होते जो आप नींद में देखते हैं, सपने वह होते हैं जो आपको सोने नहीं देते। अपने सपने पूरे करने के लिए आपको जागते रहना होता है, पूरी तरह आंखें खोलकर जागते रहना होता है।

8. अपनी पहली जीत के बाद आराम न करें क्योंकि अगर आप दूसरी बार असफल हो गए तो और भी होंठ यह कहने के लिए इंतजार कर रहे होंगे कि आपकी पहली जीत सिर्फ किस्मत थी।

9. एपीजे अब्दुल कलाम कहते हैं कि जब मैं युवाओं से बहुत बड़े-बड़े सपने देखने के लिए कहता हूं तो मैं उनके अंदर एक दृष्टी का आह्वान कर रहा होता हूं। तुम जैसे सपने देखोगे, एक दिन वैसे ही बन जाओगे।

10. सफलता प्राप्त करनेके लिए पहले आपको अपनी इंद्रियों को अपने वश में करने में कामयाबी हासिल करनी होती है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव

धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।

धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!