Quote Of The Day: सबसे बड़ा धन है संतोष, वफादारी सबसे बड़ा संबंध,पढ़ें गौतम बुद्ध के 10 अनमोल विचार
aaj ka vichar: गौतम बुद्ध की शिक्षाएं आज भी हमें जीवन की कई परेशानियों से बचने का मार्ग दिखाती हैं। वे प्रतिदिन अपने शिष्यों को उपदेश देते थे और अपने प्रवचनों में क्रोध, अहंकार, लोभ और द्वेष को त्यागने पर जोर देते थे।

आज बुद्ध पूर्णिमा है। गौतम बुद्ध की शिक्षाएं आज भी हमें जीवन की कई परेशानियों से बचने का मार्ग दिखाती हैं। वे प्रतिदिन अपने शिष्यों को उपदेश देते थे और अपने प्रवचनों में क्रोध, अहंकार, लोभ और द्वेष को त्यागने पर जोर देते थे। उनके प्रेरणादायक विचार आज भी उतने ही प्रभावशाली हैं और हमें सफलता, संतुलन और आंतरिक शांति की ओर बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। आज हम आपको उनके कुछ अनमोल और प्रेरणादायक विचार बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर जीवन में उतारा लिया जाए, तो जीवन सफल बन जाएगा।
भगवान बुद्ध के 10 अनमोल विचार
दुख का मूल कारण
दुख का मूल कारण आसक्ति है। यह विचार बताता है कि मोह और चिपकाव ही जीवन की समस्त पीड़ा का केंद्र हैं।
वर्तमान में जीना
अतीत में मत उलझो, भविष्य के सपने मत देखो, अपना ध्यान वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। यह शिक्षा मानसिक तनाव से मुक्त होकर वर्तमान को भरपूर जीने का व्यावहारिक सूत्र है।
सबसे बड़ा धन
संतोष सबसे बड़ा धन है, वफादारी सबसे बड़ा संबंध है और स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है।
झूठ ना बोलें
सभा में, परिषद में और एकांत में किसी से झूठ न बोलें। झूठ बोलने के लिए दूसरों को प्रेरित न करें और न झूठ बोलने वाले को प्रोत्साहन दें। असत्य का सर्वांश में परित्याग कर देना चाहिए।
अतीत पर ध्यान मत दो
गौतम बुद्ध कहते हैं अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में मत सोचो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो।
जान-बूझकर बोला गया झूठ
गौतम बुद्ध कहते हैं कि जिसे जान-बूझकर झूठ बोलने में लज्जा नहीं, वह कोई भी पाप कर सकता है, इसलिए तू यह हृदय में अंकित कर ले कि मैं हंसी-मजाक में भी कभी असत्य नहीं बोलूंगा।
क्रोध का शमन
क्रोध को प्रेम से जीतें, बुराई को भलाई से जीतें। यह विचार प्रतिशोध के चक्र को तोड़कर करुणा और क्षमा को अपनाने का मार्ग दिखाता है।
तब तक कोई फायदा नहीं
गौतम बुद्ध कहते हैं कि हम चाहें कितनी ही अच्छी किताबें पढ़ लें, कितने भी अच्छे शब्द सुनें, लेकिन जब तक उन्हें अपने जीवन में नहीं उतारते हैं, तब तक उसका कोई फायदा नहीं है।
बुरा मित्र जानवर से ज्यादा खतरनाक
गौतम बुद्ध कहते हैं कि एक बुरा मित्र किसी जानवर से भी ज्यादा खतरनाक होता है, क्योंकि एक जानवर सिर्फ हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। लेकिन बुरा मित्र हमारे दिमाग को नुकसान पहुंचाता है।।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान


