Rashifal Tarot 8 February: जानिए 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
Rashifal Tarot 8 February: आपने आज तक जो भी अच्छे कदम उठाए हैं, उनकी कद्र करें। जो आपके पास अभी है, उनका आभार व्यक्त करें। इससे जीवन में और खुशी और सुकून मिलेगी। चलिए टैरों कार्ड की मदद से जानते हैं कि सभी 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा।

Rashifal Tarot 8 February: आज यानी 8 फरवरी के टैरो कार्ड कहते हैं कि छोटी-छोटी सफलताओं में भी खुशियां ढूंढे। हर छोटी कोशिश भी जरूरी होती है, सब कुछ बड़ा होना आवश्यक नहीं है। आपने आज तक जो भी अच्छे कदम उठाए हैं, उनकी कद्र करें। जो आपके पास अभी है, उनका आभार व्यक्त करें। इससे जीवन में और खुशी और सुकून मिलेगी। चलिए टैरों कार्ड की मदद से जानते हैं कि सभी 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि
आज जो बात आपके मन में है, उसे बदलने या सजाने की जरूरत नहीं है। जैसे जो बात कहनी है, वैसे ही कहें। क्योंकि पहली बार में कही गई बात ही सच्ची होती है। कभी-कभी चुप रहना भी सच को दिखा देता है। शब्द सुंदर हों, यह जरूरी नहीं है, बस जो दिल से निकले हों, वही काफी है।
वृषभ राशि
आप हमेशा से पहले किसी भी चीज की पहल करते हैं, लेकिन आज ऐसा ना करें। दूसरों को पहले पहल करने दें। हालांकि शुरू में यह अटपटा लग सकता है, लेकिन इससे सच्चाई साफ दिखेगी। अगर सच में दूसरा आपकी परवाह करता है, तो वो बताएंगा। अगर नहीं, तो आप अंदाजा लगाना छोड़ देंगे। आज आप यह देखकर हैरान रह जाएंगे कि बिना जल्दबाजी, बिना सवालों और बिना अपराधबोध के रहना कितना सुकून देता है।
आज की सलाह- जब तक दूसरा पहले जवाब न दें, तब तक आप जवाब नहीं देंगे।
मिथुन राशि
आज से आप दयालु होना, परवाह करना, नरमी दिखाना इन सब चीजों में फर्क समझने लगेंगे। साथ ही यह भी समझेंगे कि यह सिर्फ दिखावा है। हालांकि कहने को यह सब बातें ठीक लगेंगी, लेकिन जब इन बातों को असली व्यवहार के साथ रखा जाएगा, तो सच्चाई साफ दिखेगी। मीठी-मीठी बातें करना हमेशा अच्छा नहीं होता। ज्यादातर यह सिर्फ दिखावा होता है, सच्चाई नहीं। अब वह समय आ गया है जब आप इस भ्रम को पहचान सकें।
आज की सलाह- उनके सबसे अच्छे व मीठे शब्दों से परे देखने की जरुरत है।
कर्क राशि
प्यार को ठीक करने की जरूरत नहीं होती और न ही उसे कंट्रोल करने की। आज आप समझेंगे कि प्यार को संभालना कोई बोझ नहीं है और इसमें दर्द सहना जरूरी नहीं होता। हां, प्यार में कोशिशें होती हैं, लेकिन अब प्रयास को बेवजह दुख से जोड़ दिया गया है। अगर प्यार आपको सुकून दे रहा है, तो उसे अपनाने बिल्कुल ना हिचकिचाएं करें।
आज की सलाह- भावनात्मक उलझन के बजाय शांति को चुनें।
सिंह राशि
आज आपके लिए आत्ममंथन का है। इसलिए आप कुछ कहने से पहले इस बात को समझेंगे कि क्या ये सच में कहना चाहते हैं या नहीं। साथ ही ये भी समझेंगे कि उस पल की सच्चाई आपके लिए क्या मायने रखती है? ऐसे में आप अपनी आदत से नहीं बल्कि मन से इसका जवाब देंगे। अब किसी भी जवाब में बनावटी अपनापन नहीं होगा।
सलाह- जब तक मन में स्पष्टता ना आ जाए, तब तक कोई बात ना कहें।
कन्या राशि
आज आप अनजाने में किसी का ध्यान पाने की कोशिश कर रहे थे। आज आपकी सोच बदलेगी और ऐसा लगेगा जैसे कंधों से बोझ उतर गया हो। अगर प्यार के लिए मेहनत करनी पड़े, तो वह प्यार नहीं है। अब से आप अपनी कीमत समझकर सुकून महसूस करेंगे।
सलाह- खुद को बार-बार साबित करने की जरूरत नहीं।
तुला राशि
आज का दिन तब हल्का लगने लगेगा, जब आप हर पल को तोड़-तोड़कर समझना छोड़ देंगे। छोटी-छोटी बातों में खुशी दिखेगी। आज बातों के मतलब या समय को जांचने की जरूरत नहीं। जैसा है, वैसा रहने दें। क्योंकि हर भावना को समझना जरूरी नहीं होता है।
सलाह- हर पल का आनंद लें, उसे बार-बार न दोहराएं।
वृश्चिक राशि
एक ही तरह की कोशिश बार-बार करना अब से थकाऊं लगेगा। आज आप कम कोशिश को सिर्फ इसलिए स्वीकार नहीं करेंगे कि दोबारा शुरुआत न करनी पड़े। आप जानते हैं कि आपका समय और एनर्जी कितनी कीमती है। अब आप पीछे हटकर देखेंगे कि कौन सच में सामने आता है। अधूरे प्रयास से दूर जाना, रुकने से ज्यादा आपको बचाएगा।
सलाह- बहानों से ज्यादा निरंतरता को महत्व दें।
धनु राशि
आज आप महसूस करेंगे कि किसी ऐसे इंसान की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जो सच्चा और दयालु है। उसके भीतर कोई दिखावटी पन नहीं है। आज ईमानदारी, प्रभावित करने से ज्यादा मायने रखेगी। सीधी और सरल बात आपको सुकून देगी। ध्यान रखें, आपने अपनी जरूरतों को लेकर आज एक नया एहसास पाया है।
सलाह- आकर्षण से ज्यादा सच्चाई चुनें।
मकर राशि
आज बड़े इशारों से ज्यादा, छोटी बातों का असर पड़ेगा। आपके लिए आज यह मायने रखेगा कि कोई आपकी कही तारीख याद रखे,आपका नाम सही बोले। जो सच में सुनता है, वही आपकी कदर करता है।
सलाह- ध्यान दें कि कौन आपकी बात याद रखता है।
कुंभ राशि
जब आप प्रभावित करने की कोशिश छोड़ेंगे, तब आप खुद को असली रूप में देख पाएंगे। ऐसे में आपको सब कुछ सहज और सच्चा तब लगेगा, जब आप दिखावे से दूर रहेंगे। क्योंकि जैसे हैं वैसे रहने से आप खुद से जुड़ते हैं।
मीन राशि
आज आप इस बात को महसूस करेंगे कि आप एक छोटे से मैसेज को कितनी अलग तरह से समझ सकते हैं। अब एक शब्द के जवाब आपके मूड या कीमत को तय नहीं करेंगे। ये बस रुचि दिखाने का तरीका हैं। जब आप जिद छोड़ देंगे, तब आप अपने को शांत होता पाएंगे। आज जो शब्द नहीं कह पा रहे, उसका जवाब चुप रहकर दें।
- नीरज धनखेर (वैदिक ज्योतिषी, संस्थापक - एस्ट्रो जिंदगी)
ईमेल: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in
यूआरएल: www.astrozindagi.in
संपर्क: नोएडा: +919910094779
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान



