Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal horoscope today 18 July 2025 future predictions aries to pisces

Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 18 जुलाई का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Horoscope 18 July 2025 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 18 जुलाई को शुक्रवार है। आइए जानते हैं, 18 जुलाई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानFri, 18 July 2025 05:41 AM
share Share
Follow Us on
Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 18 जुलाई का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 18 July 2025: ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा मेष राशि में। शुक्र वृषभ राशि में। गुरु मिथुन राशि में। सूर्य और बुध कर्क राशि में। मंगल और केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध रहेंगी। जो चाहेंगे लगभग वैसा हो सकता है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बन सकती है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

Astrology in Hindi, Religion News, Spiritual, हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र, हस्तरेखा, राशिफल - Hindustan

मिथुन राशि- आय में सुधार होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार। कोर्ट-कचहरी में विजय। व्यापारिक सफलता। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान का साथ बना रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- आनंदमय जीवन गुजरेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ सानिध्य बना रहेगा, जो लोग विवाहित हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे या स्वंय हार जाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भावनाओं पर काबू रखें और जो महत्वपूर्ण निर्णय हैं अभी रुक जाएं, क्योंकि भावुक होकर निर्णय लेंगे तो नुकसान हो जाएगा। प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं। सेहत पर ध्यान दें। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा सा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- गृह कलह के संकेत हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। उत्तम समय। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। धर्नाजन बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। बस निवेश पर काबू रखिएगा। लाल वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:मेष, कुंभ, मीन वालों को कब मिलेगी शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति?
Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!