Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal horoscope Today 14 December 2024 bhavishyafal aries to pisces

Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 14 दिसंबर का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

  • Horoscope 14 December 2024 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 14 दिसंबर को शनिवार है। आइए जानते हैं, 14 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्यायSat, 14 Dec 2024 05:37 AM
share Share
Follow Us on

Aaj Ka Rashifal Horoscope Today, 14 December 2024, ग्रहों की स्थिति- गुरु और चंद्रमा वृषभ राशि में। मंगल वक्री गति से कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। सूर्य और बुध वृश्चिक राशि में, बुध वक्री गति से। शुक्र मकर राशि में। शनि कुंभ राशि में। राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार उत्तम रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अभी भी थोड़ा सा मध्यम बना हुआ है। व्यापार आपका ठीक चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च होगा। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- आर्थिक स्थिति सुधरेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों का भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- शत्रुओं पर विजय पाएंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भावुक होकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत है। स्वास्थ्य, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। पराक्रम बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। बच्चों का साथ होगा। प्रेम का साथ होगा। ये सारे लोग व्यवसाय में आपके कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। बाकी प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा है। शिव जी को प्रणाम करते रहें, उनका जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

अगला लेखऐप पर पढ़ें