आज का राशिफल: मिथुन, सिंह समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुंभ, मीन और वृश्चिक वालों को रहना होगा सतर्क
Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग होता है। किसी को धन लाभ के योग बनेंगे तो किसी को निवेश टालने और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी। दिनभर सोच-समझकर फैसले लेना फायदेमंद रहेगा। आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Aaj Ka Rashifal Horoscope Today 13 July 2026: ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में अभी भी विराजमान हैं। शुक्र के घर में मंगल का होना मध्यम गति या मध्यम फल प्रदान करने वाला होता है। संबंधों के लिए बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। सूर्य, बुध और चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा यहाँ पर आर्द्र नक्षत्र के हैं। राहु के नक्षत्र में चंद्रमा का संचरण हो रहा है। यह भी खराब है और एक तरीके से नकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि हो रही है। पराक्रम भाव में, कालपुरुष के पराक्रम भाव में नकारात्मक ऊर्जा का संचरण हो रहा है, तो यह थोड़ा सा व्यवसायिक स्थिति में, सरकारी तंत्र की स्थिति में थोड़ा सा मध्यम है। गुरु कर्क में उच्च का है, जो अत्यधिक प्रभावशाली और इन सारी खराबियों पर विजय दिलाने वाला बैठा है कालपुरुष के चतुर्थ भाव में, मतलब घर में शुभता रहेगी, आपके अंतःकरण में भी शुभता बनी रहेगी। शुक्र और केतु अगेन एक नकारात्मक ऊर्जा का काम कर रही है और ब्रेकअप और प्रेम की स्थिति में, संतान की स्थिति में, मानसिक स्थिति में खराबी देने के लिए तत्पर है। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में, शनि का मीन राशि में होना ही सबसे बड़ा घातक और सबसे बड़ी प्रॉब्लमेटिक चीज है।
राशिफल
मेष राशि- थोड़ा सा नाक, कान, गले की परेशानी दिख रही है। नए व्यापार की भी शुरुआत ना करें। व्यावसायिक तौर पर आप फँसे हुए, उलझे हुए महसूस करेंगे। आगे चलकर सही निर्णय ले पाएंगे और सही दिशा में आप जा पाएंगे। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। व्यापार मध्यम, स्वास्थ्य मध्यम, मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। फिर भी आप निवेश कर सकते हैं क्योंकि लग्नेश धन भाव में बैठा है, तो निवेश किया जा सकता है। लाल वस्तु पास रखना, लाल कलर का वस्त्र पहनना इत्यादि शुभ होगा।
वृषभ राशि- धन हानि के संकेत हैं, निवेश मत करिएगा। ज़ुबान पर काबू रखिएगा और खाने-पीने की वस्तुओं का थोड़ा ध्यान रखिएगा, फ़ूड पॉइज़निंग टाइप की चीज़ हो सकती है, तो यह ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यावसायिक स्थिति आपकी सुदृढ़ है। अभी निवेश मत करिएगा और प्रेम की स्थिति अभी मध्यम है। नए प्रेम में मत जाइएगा, पुराने प्रेम में अनबन की स्थिति रहेगी। थोड़ा बचकर पार करिएगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- ऊर्जा में कमी रहेगी या तो ऊर्जा थोड़ा सा बढ़-चढ़ कर रहेगा, मतलब सामान्य नहीं रहेगा, तो पैनिक हो सकते हैं। ध्यान रखिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार अच्छा है और निवेश के लिए उपयुक्त समय कहा जाएगा। कोई भी पीली वस्तु का दान करना, चने की दाल इत्यादि का दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्र-पीड़ा बना रहेगा। निवेश अभी मत करिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति आपकी बहुत अच्छी है, व्यापार भी अच्छा चलता रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि- आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। अगर किसी को रुपया-पैसा दिए हैं, तो वो वापस आने की संभावना बनती है। यात्रा अच्छा रहेगा, करना भी चाहिए आपको। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी हुई है। व्यापार अच्छा है और निवेश के लिए उपयुक्त समय कहा जाएगा। गणेश जी को प्रणाम करना, उन्हें कोई भी हरी वस्तु अर्पित करना या दूर्वा घास चढ़ाना अत्यंत शुभदायक होगा।
कन्या राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। अभी नए व्यापार की शुरुआत ना करें। व्यावसायिक ऊर्जा थोड़ी कम रहेगी, लेकिन नेगेटिव नहीं रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है। प्रेम चाहे नया हो, पुराना हो, बहुत अच्छा है और निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि- जोखिम से थोड़े उबर गए हैं, लेकिन अभी अपमानित होने का भय रहेगा, इसलिए थोड़ा बचके ही चलिएगा। यात्रा अभी रोक दीजिए। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार अच्छा है। निवेश के लिए अच्छा समय है। लाल वस्तु का दान करना, मसूर की दाल इत्यादि का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बचके पार करिए। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम की स्थिति अच्छी कही जाएगी, व्यापार भी आपका अच्छा है। स्वास्थ्य पे विशेष ध्यान दीजिए और निवेश अभी थोड़ा रुक जाइए। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
धनु राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क मत लीजिएगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात अभी थोड़ा मध्यम हो सकता है, इसलिए कोशिश करें कि थोड़ा दूरी बनाए रखें, अदरवाइज अपमानजनक स्थिति में आ सकते हैं। सरकारी तंत्र की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार आपका लगभग ठीक रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, खासकर उदर रोग से परेशान हो सकते हैं या पैरों में चोट-चपेट लग सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार अभी मध्यम रहेगा, निवेश अभी मत करिएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। लेकिन डिस्टरबेंस बना रहेगा। दबदबा शत्रुओं पर कायम है, लेकिन डिस्टर्ब करेंगे, तो थोड़ा ध्यान रखिएगा और उदर और पैरों को बचाकर रखिए। बाकी प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार आपका लगभग ठीक-ठाक चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। नए प्रेम में अभी ना जाएँ, पुराने प्रेम को बचाएँ। नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है मानसिक तौर पे, प्रेम के तौर पे। विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में रहेंगे, कोई अभी नए पढ़ाई-लिखाई की शुरुआत ना करें। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा, निवेश अभी मत करिए।
मीन राशि- गृह कलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी ना करें या इसमें अभी निवेश ना करें। माँ के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक है। निवेश अभी ना करें। लाल वस्तु पास रखना या लाल कपड़े पहनना आपके लिए शुभ होगा।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


