Aaj Ka Rashifal : कुंभ वालों का पराक्रम लाएगा रंग, सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से लेकर मीन राशि का हाल
- Horoscope 19 October 2024 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 19 अक्टूबर को शनिवार है। आइए जानते हैं, 19 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

Aaj Ka Rashifal Horoscope Today 19 October 2024 : ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। सूर्य और बुध तुला राशि में। शुक्र वृश्चिक राशि में। शनि कुंभ राशि में। राहु मीन राशि में और चंद्रमा मेष राशि के गोचर में चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष राशि- सुखद समय का निर्माण हो रहा है। जीवन में आपके अनुसार वस्तुएं उपलब्ध होंगी। जो चाहेंगे वो होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।
वृषभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- आय के नवीन सोर्स बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार सही चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि- आनंदायक जीवन गुजरेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- शत्रु नतमस्तक होंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। प्रेम संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- भावुक होकर कोई निर्णय न लें। बाकी स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम संतान थोड़ा मध्यम है, व्यापार सही चलता रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।
मकर राशि- गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा व व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- धन दायक समय। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में थोड़ी राहत मिल सकती है। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiयोगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


