आज का भविष्यफल 9 सितंबर 2026: इन राशियों के लिए बेहद शुभ है आज का दिन, जानें किसे मिलेगा बड़ा लाभ

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आज का राशिफल 9 सितंबर 2026: 9 सितंबर 2026 को ग्रहों की स्थिति के कारण कई राशियों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों को करियर, कारोबार, धन या रिश्तों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal 9 September 2026

आज का राशिफल 9 सितंबर 2026: मंगल मिथुन राशि में, गुरु और चंद्रमा का गजकेसरी योग कर्क राशि में बना हुआ है। चंद्रमा अश्लेषा नक्षत्र में हैं। अश्लेषा नक्षत्र के मालिक बुध होते हैं और यह एक तरीके से सताइशा का नक्षत्र है। मूल की तरह इसकी शांति कराई जाती है। हालांकि बुध पाप ग्रह नहीं होते हैं, लेकिन इसका विधान बनता है, तो इसकी शांति करा लेने में अच्छी बात है, कोई बुराई नहीं है। सूर्य और केतु सिंह राशि में, बुध कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

आइए जानते हैं, 9 सितंबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि: भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में शुभ संस्कार होने के संकेत हैं। माँ का साथ मिलेगा और स्वयं के स्वास्थ्य व माँ के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। संतान दूर रहकर के आगे बढ़ेगी। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, एक शुभता वाला समय है, कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि: भाई-बहन का साथ मिलेगा। मित्र और अपने लोग कंधा से कंधा मिलाकर के व्यवसायिक सफलता की तरफ लेके जाएंगे। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी हो चुकी है, व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। जुबान पे थोड़ा कड़वाहट ना लाएं। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि: स्वास्थ्य ऊपर-नीचे बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत ही अच्छी है, व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी चल रही है। निवेश करने के लिए उपयुक्त समय है। अपनों का साथ होगा, शब्द साधक की तरह आप सारे मामले को सॉल्व कर लेंगे। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि: सौम्यता बढ़ेगी, आकर्षण के केंद्र बनेंगे लेकिन पवित्रता वाली आकर्षण होगी आप में। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत ही अच्छा है, हर मामले में एक अच्छी स्थिति आपकी दिखाई पड़ रही है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि: यद्यपि कि स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है, फिर भी सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। मन बेचैन रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम से थोड़ी दूरी रहेगी, संतान भी दूर दिखेगा। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, आय में निरंतरता बना रहेगा और निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि: आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा से लाभान्वित होंगे। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, व्यापार भी बहुत अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि: व्यावसायिक सफलता मिलेगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, राजनीतिक लाभ होगा, बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: भाग्य साथ देगा, अचानक यात्रा करने का संयोग बनेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत ही अच्छी है, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। एक शुभ समय है आपके लिए और भाग्यवश बहुत सारे काम बनेंगे। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि: सायंकाल तक थोड़ा मध्यम समय रहेगा, फिर जीवन की एक अच्छी शुरुआत हो जाएगी। प्रेम व संतान की स्थिति बहुत अच्छी और अद्भुत है तथा व्यापारिक स्थिति अच्छी चल रही है; लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा दिख रहा है; आप रंगीन बने रहेंगे, छुट्टी सा महसूस करेंगे, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी तथा बहुत आनंददायक जीवन गुजारेंगे, पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: शत्रुओं की सामने पड़ने की हिमाकत नहीं होगी और वे मित्रवत व्यवहार करने की सोचेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है पर कोई समस्या नहीं है, बस किसी कारणवश थोड़ी दूरी या मिलना-जुलना कम रहेगा; व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि: कोई बड़ा निर्णय लेने, बड़ी पढ़ाई-लिखाई या ट्रेनिंग की शुरुआत करने तथा लिखने-पढ़ने, कवियों और लेखकों के लिए अद्भुत समय है; प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़इन राशियों के लिए बेहद शुभ है आज का दिन, जानें किसे मिलेगा बड़ा लाभ