आज का भविष्यफल 7 अक्टूबर: धनु समेत ये राशियां बहुत बचकर दिन करें पार, ग्रहों का नहीं मिलेगा सपोर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
share

Aaj ka rashifal 7 October 2026 Prediction: आज चंद्रमा केतु के नक्षत्र में हैं, जिससे थोड़ी निराशा या रुखापन वाली स्थिति बन रही है। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से आज 7 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

aaj ka rashifal 7 October 2026
आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2026

Aaj ka rashifal 7 October 2026, आज का राशिफल, ग्रहों की स्थिति: मंगल और गुरु कर्क राशि में, चंद्रमा मघा नक्षत्र के होकर के केतु के साथ सिंह राशि में संयोग कर रहे हैं। मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। थोड़ा आक्रामक स्थिति यह रहेगी, ड्राईनेस रहेगा और कड़े फैसले लेने के लिए यह बहुत अच्छा होगा। लेकिन वह कड़ा फैसला किसी के विपक्ष में भी जा सकता है, तो यह ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। सूर्य कन्या राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि:

प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। मानसिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, व्यापार आपका अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम कहा जाएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

गृह कलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी विवादित हो सकती है। स्वास्थ्य भी मध्यम है, प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार अच्छा रहेगा और घरेलू सुख बाधित रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

पराक्रम रंग लाएगा, लेकिन शॉर्टकट मत मारिएगा। किसी भी तरह से सफलता पाने में आगे फंसेंगे आप, तो थोड़ा सा मार्ग पर ध्यान रखिएगा। बाकी प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा चल रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि:

घबराहट और बेचैनी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा. प्रेम और संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी. व्यापारिक स्थिति अच्छी है. सरकारी तंत्र से जुड़े रहेंगे। सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ होगा।

कन्या राशि:

मन परेशान रह सकता है। अनावश्यक खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और अज्ञात भय सता सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी बनी रहेगी। पास में नीली वस्तु रखना शुभ रहेगा।

तुला राशि:

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और पुराने रास्तों से भी धन लाभ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, लेकिन व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचना चाहिए, हालांकि कुछ संघर्ष के बाद जीत आपकी होगी। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार में थोड़ा व्यवधान या डिस्टर्बेंस रह सकता है, फिर भी स्थिति अच्छी बनी रहेगी। सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

धनु राशि:

अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार कहा जाएगा। प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापारिक स्थिति बहुत ही अच्छी है। तांबे की वस्तु पास रखना शुभ होगा। पढ़ें धनु राशि का विस्तृत राशिफल

मकर राशि:

चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत ही अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें मकर राशि का विस्तृत राशिफल

कुंभ राशि:

नौकरी-चाकरी की स्थिति स्ट्रगल के साथ आगे बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ थोड़ा तू-तू मैं-मैं का संकेत है, भावनाओं पर काबू रखना पड़ेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात विवादास्पद हो सकती है। कुल मिलाकर खराब नहीं होगा, लेकिन अतिवादी मत बनिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत ही अच्छी है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें कुंभ राशि का विस्तृत राशिफल

मीन राशि:

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन डिस्टर्बेंस भी बना रहेगा। शारीरिक छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। प्रेम-संतान की स्थिति आपकी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। स्वास्थ्य का जरूर ध्यान रखिएगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा। पढ़ें मीन राशि का विस्तृत राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़7 अक्टूबर आज का भविष्यफल: कड़े फैसले लेने के लिए दिन बहुत अच्छा