Aaj ka rashifal (6 सितंबर): राहु के नक्षत्र में चंद्रमा 6 राशियों का करेंगे कल्याण, खुद पास आएगा पैसा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka rashifal 6 September 2026, Today Horoscope: आज 6 सितंबर 2026, रविवार को किन राशियों की पूरे दिन किस्मत रहेगी मेहरबान और होगा आर्थिक लाभ। आज कुछ राशि वालों को सावधान रहने की भी सलाह है। जानें पंडित जी से आज का राशिफल।

Aaj ka rashifal 6 September 2026
आज का राशिफल 6 सितंबर 2026

Aaj ka rashifal 6 September 2026, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- मंगल और चंद्रमा मिथुन राशि में, आर्द्रा नक्षत्र के चंद्रमा हैं। चंद्रमा राहु के नक्षत्र में मिथुन राशि में मंगल के साथ संयोग कर रहे हैं। लक्ष्मी योग के निर्माण में थोड़ी सी अब चतुराई आ जाएगी, थोड़ी सी शॉर्टकट तरीका आ जाएगा व्यक्ति के पराक्रम करने का, धनार्जन करने का और एक खराब तरीके से भी साम, दाम, दंड, भेद लगा करके आगे बढ़ने का प्रक्रिया अपना सकता है, क्योंकि राहु के नक्षत्र में हैं। गुरु कर्क राशि में उच्च के हैं, सूर्य, बुध, केतु सिंह राशि में, शुक्र तुला राशि में बहुत अच्छे पोजीशन में, कुंभ राशि में राहु और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

आज का राशिफल:

मेष राशि -

पराक्रम रंग लाएगा लेकिन कोई नकारात्मक ऊर्जा मत आने दीजिएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी और व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि -

वृषभ राशि की स्थिति स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा सुधार हुआ है। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। जुबान पर काबू रखिएगा, ज्यादा मत बोलिएगा और बहुत चतुराई से अगर बात करेंगे तो पकड़े जाएंगे, आपकी इमेज खराब होगी थोड़ा ध्यान रखिएगा, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि -

आकर्षित होंगे लोग आपसे लेकिन आप अपनी मानसिक चंचलता पर काबू रखिएगा। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। निवेश के लिए बड़ा उपयुक्त समय रहेगा, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि -

स्वास्थ्य प्रभावित है, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है और प्रेम में दूरी बनी रहेगी, थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि-

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि-

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, राजनैतिक लाभ होगा, उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद होगा। स्वास्थ्य ने थोड़ा सीने में विकार संभव है, बाकी प्रेम-संतान बहुत अच्छा है, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि-

यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे, धर्म-कर्म में अतिवादी मत बनिएगा। और भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि-

परिस्थितियां प्रतिकूल है बच कर पार करिएगा, चोट-चपेट लग सकता है, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापारी की स्थिति आपकी बहुत अच्छी है, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि-

प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जो लोग वैवाहिक स्थिति में हैं, जीवनसाथी के साथ सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम हो सकता है। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा। पढ़ें धनु राशि का विस्तृत राशिफल

मकर राशि-

गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें मकर राशि का विस्तृत राशिफल

कुंभ राशि-

क्रोध पर काबू रखिएगा। महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा सोच-समझ के लीजिएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। व्यापार आपका अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें। पढ़ें कुंभ राशि का विस्तृत राशिफल

मीन राशि-

भूमि, भवन, वाहन के खरीदारी में थोड़ी स्ट्रगल करने की जरूरत होगी और करना पड़ सकता है। घरेलू विवाद थोड़ा नकारात्मकता की तरफ जाएगी, ध्यान रखिएगा। बाकी सारी स्थिति अच्छी है। प्रेम, संतान, व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा। पढ़ें मीन राशि का विस्तृत राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज 6 राशियों की पूरे दिन साथ देगी किस्मत, राहु के नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर