आज का भविष्यफल (6 अक्टूबर): 4 राशियों के लिए धनदायक दिन, शुभता में वृद्धि करेगा ये 1 उपाय

लाइव हिन्दुस्तान
share

Aaj ka rashifal 6 October 2026 bhavishyafal: आज गुरु, मंगल और चंद्रमा का अद्भुत संयोग कई राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। इन राशियों को सकारात्मक परिणाम मिलने के साथ ही खुशियों की प्राप्ति होगी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का आज का राशिफल।

aaj ka rashifal 6 october 2026
आज का राशिफल 6 अक्टूबर 2026

Aaj ka rashifal 6 October 2026, आज का राशिफल, ग्रहों की स्थिति: चंद्रमा अश्लेषा नक्षत्र के होकर कर्क राशि में बैठे हैं। अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं। मंगल और गुरु के साथ संयोग कर रहे हैं। यह एक अच्छी स्थिति है, लेकिन अश्लेषा की शांति कराई जाती है। यह शतभिषा की तरह होता है। जैसे मूल की शांति कराई जाती है, उसी तरीके से इस नक्षत्र की भी शांति कराई जाती है, लेकिन यह अशुभ नक्षत्र नहीं है। शास्त्र में मान्यता है कि इसकी करानी चाहिए, शुभ होता है। केतु सिंह राशि में, सूर्य कन्या राशि में, बुध-शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि:

घर में विवाद संभव है। कुछ वित्तीय अनियमितताओं को लेकर घर में विवाद हो सकता है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, स्वास्थ्य आपका ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति आपकी थोड़ी मध्यम बनी हुई है, जबकि व्यापार आपका अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि:

व्यापारिक संतुलन बढ़ेगा। यदि आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं; अपनी सोच को कार्य रूप दीजिए। स्वास्थ्य आपका थोड़ा मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है, लेकिन व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

धनदायक समय है। यदि आप कहीं निवेश इत्यादि करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। आप शब्द साधक की तरह हो चुके हैं और अपने शब्दों से विषम परिस्थिति में भी बहुत अच्छी स्थिति पैदा कर दे रहे हैं। यह बहुत अच्छी स्थिति है। आपका स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

मानसिक चंचलता पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। बाकी स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम और संतान का साथ मिलेगा, व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा और भाग्य आपका साथ देगा। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

सिंह राशि:

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है, सरदर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि:

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि:

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यापारिक संतुलन बढ़ेगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

भाग्य साथ देगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान का साथ होगा, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि:

चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें धनु राशि का विस्तृत राशिफल

मकर राशि:

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। थोड़ा सा रिलेशनशिप में ऑप्शन होने के कारण परेशानी भी आ सकती है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें मकर राशि का विस्तृत राशिफल

कुंभ राशि:

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम, संतान में सुधार है, व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें कुंभ राशि का विस्तृत राशिफल

मीन राशि:

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में थोड़ा तू-तू-मैं-मैं संभव है लेकिन शुभता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा। पढ़ें मीन राशि का विस्तृत राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज का भविष्यफल (6 अक्टूबर): 4 राशियों के लिए धनदायक दिन, जीवन में आएंगी खुशियां